NBE Exam Analysis 2020
NBE Exam Analysis: नेशनल बोर्ड ऑफ एक्जाम (NBE) ने आज 31 अगस्त 2020 को सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट आदि पदों के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की है। इस भर्ती के लिए जुलाई में आवेदन करने वाले उम्मीदवार आज परीक्षा दिए हैं। परीक्षा कुल 90 रिक्तियों के लिए आयोजित की गई थी। एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों के अनुसार, परीक्षा केंद्र पर COVID-19 के कारण एहतियाती कदम उठाए गए थे। हम आपको आज सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित NBE सीनियर असिस्टेंट परीक्षा के लिए विस्तृत exam analysis प्रदान कर रहे हैं। परीक्षा में 4 सेक्शन से कुल 200 प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा के कठिनाई स्तर और उसमें पूछे गए प्रश्न चेक करें।
नीचे NBE सीनियर असिस्टेंट के परीक्षा का परीक्षा पैटर्न दिया गया है।
Section name | Marks per question | No. of questions |
General Intelligence &Reasoning | 1 | 50 |
General Awareness | 1 | 50 |
Quantitative aptitude | 1 | 50 |
English Comprehension | 1 | 50 |
Total | 4 | 200 |
- NBE परीक्षा 180 मिनट यानी 3 घंटे की अवधि की होती है।
- CBT परीक्षा, कुल अंक 200 अंकों के होते है।
- 1 अंक वाले 50-50 प्रश्नों के चार खंड होंगे।
NBE Recruitment: Senior Assistant, Steno and Other Posts
NBE एग्जाम: कठिनाई का स्तर
NBE सीनियर असिस्टेंट परीक्षा का स्तर easy to moderate था। सामान्य जागरूकता अनुभाग में, करेंट की तुलना में निश्चित प्रश्न(static questions) अधिक थे। अंग्रेजी सेक्शन में एक short passage के 5 प्रश्न थे, शेष fill-ups, rearrangement questions, antonyms, synonyms, idioms n phrases और one-word substitution के थे।
Section name | Difficulty Level | No. of questions |
General Intelligence &Reasoning | Easy | 50 |
General Awareness | Easy to moderate | 50 |
Quantitative aptitude | Moderate | 50 |
English Comprehension | Easy to moderate | 50 |
NBE परीक्षा 2020 में पूछे गए प्रश्न:
आज NBE के सीनियर असिस्टेंट परीक्षा में पूछे गए कुछ प्रश्न निम्नलिखित थे:
1. निम्नलिखित में से कौन सी गुफाएँ विंध्य रेंज के पास स्थित हैं?
2. निम्नलिखित में से कौन गंगा की सहायक नदी नहीं है?
3.मार्ले मिंटो सुधार से एक प्रश्न था।
4. निम्नलिखित में से कौन, लोच(elasticity) के नियम से निकाला जा सकता है?
5.the origin of species किसने लिखी है?
6. गैर-सहकारी समिति अधिनियम का गठन कब किया गया था?
7. सातवाहन वंश का संस्थापक?
8. कोविड-19 महामारी के वायरस का नाम?
9. चंद्रगुप्त मौर्य किस राजवंश के संस्थापक हैं?
10.भारत का सबसे पुराना बंदरगाह कौन सा है?
11. एक IT कंपनी की CEO बनने वाली पहली भारतीय महिला, जो दुनिया की 50 प्रभावशाली महिलाओं में शामिल महिला है?
12. यदि DATE का कोड 442 है, तो AREA के लिए कोड क्या है?
13. Donkey’s years [Idioms & phrases]
14. A damp squib [Idioms & phrases]
15. One who doesn’t believe in god [One-word substitution]
16. One who believes that forces combine in the universe to form God [One-word substitution]
17. Kleptomania [One-word substitution]
18. Dormancy [Spell check]
19. Mediterranean [Spell check]
You may also like to read:
- SSC CPO Exam Analysis: Previous Year Exam Analysis
- SSC JE Exam Analysis: Check Previous Year Paper 1 Exam Analysis
- RRB Group D Previous Year Exam Analysis
- SSC CGL Tier-2 Previous Year Exam Analysis
- SSC CHSL Exam Analysis 2020: Check Topic Wise SSC CHSL Tier 1 Exam Analysis
- RRB NTPC Exam 2020: Check Previous Year Exam Analysis