भारत एक ऐसा देश है, जो जैव विविधता से भरा हुआ है। हमारे पास विभिन्न प्रकार की वनस्पति और जीव है। इसके इंडो-मालयन क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 6.2% सरीसृप, 7.6% स्तनपायी, 6.0% फूल वाले पौधे, और 12.6% पक्षी प्रजातियाँ आती हैं। वन का क्षेत्र उष्णकटिबंधीय वर्षावन, पश्चिमी घाट और पूर्वोत्तर भारत से लेकर हिमालय क्षेत्र के शंकुधारी जंगलों तक फैला हुआ है।
National Parks in India in Hindi
राष्ट्रीय उद्यान ऐसा क्षेत्र है, जो वन्यजीव और जैव विविधता में सुधार के उद्देश्य से सख्ती से आरक्षित क्षेत्र है। विकासीय गतिविधि जैसे, वानिकी, अवैध शिकार, शिकार और खेती राष्ट्रीय उद्यानों में पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं और इन्हें दंडनीय अपराध माना जाता है। भारत सरकार एक ऐसे क्षेत्र को राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर सकती है जिसमें पर्याप्त पारिस्थितिक, भू-आकृति विज्ञानी(geomorphological) और प्राकृतिक महत्व का हो। भारतीय वन्यजीव अभ्यारण्य में 100 से अधिक विश्व-मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय उद्यान हैं। इन सभी राष्ट्रीय उद्यानों को IUCN या अंतर्राष्ट्रीय संघ द्वारा संरक्षित क्षेत्रों की दूसरी श्रेणी के अंतर्गत प्रकृति संरक्षण के लिए मान्यता दी गई है।
प्रत्येक राज्य में कम से कम एक राष्ट्रीय उद्यान है, जो क्षेत्र के विविध वनस्पतियों और जीवों को प्रदर्शित करता है। हम आपको महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उद्यानों की सूची प्रदान कर रहे हैं, यह GK का एक अभिन्न अंग है, जो आने वाली किसी भी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है।
भारत में कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं?
दिसंबर 2020 में सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में कुल 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं, जो 44,378 KM2 के क्षेत्र को कवर करते हैं, जो कि देश के भौगोलिक क्षेत्र का 1.35% है. संरक्षित क्षेत्र नेटवर्क रिपोर्ट में प्रस्तावित 16,608 किमी वर्ग के क्षेत्र को कवर करने वाले 75 अन्य राष्ट्रीय उद्यान हैं. पूर्ण कार्यान्वयन के बाद पार्कों का नेटवर्क 176 तक बढ़ जाएगा.
भारत में सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यान
यहां भारत के शीर्ष 10 सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों की सूची अवरोही क्रम में दिए गए हैं. उम्मीदवार नीचे दिखाए गए अनुसार राष्ट्रीय उद्यानों के क्षेत्र का उल्लेख कर सकते हैं.
- हेमिस नेशनल पार्क [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 4,400.0]
- डेजर्ट नेशनल पार्क [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 3,162.0]
- गंगोत्री राष्ट्रीय उद्यान [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 2,390.0]
- नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 1,985.2]
- खांगचेंदज़ोंगा राष्ट्रीय उद्यान [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 1,784.0]
- गुरु घासीदास (संजय) राष्ट्रीय उद्यान [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 1,440.7]
- गिर वन राष्ट्रीय उद्यान [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 1,412.0]
- सुंदरवन राष्ट्रीय उद्यान [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 1,330.1]
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 1,318.5]
- इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान [क्षेत्रफल (किमी वर्ग): 1,258.4]
भारत के राष्ट्रीय उद्यानों की सूची:- राज्य अनुसार सूची
भारत में राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी II संरक्षित क्षेत्र हैं. भारत में पहला राष्ट्रीय उद्यान 1936 में स्थापित किया गया था, जिसे अब जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान, उत्तराखंड के नाम से जाना जाता है. नीचे दी गई तालिका में भारतीय राष्ट्रीय उद्यानों की उनकी स्थापना के वर्ष और संबंधित राज्य के साथ एक सूची प्रदान करेगी. यहां भारत में राष्ट्रीय उद्यानों की पूरी राज्यवार सूची दी गई है.
राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश | कुल उद्यानों की संख्या | राष्ट्रीय उद्यान का नाम | स्थापना का वर्ष |
---|---|---|---|
अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह | 9 | कैम्पबॅल बे राष्ट्रीय उद्यान | 1992 |
गैलाथिया बे राष्ट्रीय उद्यान | 1992 | ||
महात्मा गांधी मरीन(वंडूर) नेशनल पार्क | 1982 | ||
मिडल बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान | 1987 | ||
माउन्ट हैरियट राष्ट्रीय उद्यान | 1987 | ||
नौर्थ बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान | 1987 | ||
रानी झाँसी मरीन राष्ट्रीय उद्यान | 1996 | ||
सैडल पीक राष्ट्रीय उद्यान | 1987 | ||
साउथ बटन आयलैंड राष्ट्रीय उद्यान | 1987 | ||
आंध्रप्रदेश | 3 | पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान | 2008 |
राजीव गाँधी(रामेश्वरम) राष्ट्रीय उद्यान | 2005 | ||
श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान | 1989 | ||
अरुणाचल प्रदेश | 2 | मोलिंग राष्ट्रीय उद्यान | 1986 |
नमदाफा राष्ट्रीय उद्यान | 1983 | ||
असम | 5 | डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान | 1999 |
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान | 1974 | ||
मानस राष्ट्रीय उद्यान | 1990 | ||
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान | 1998 | ||
राजीव गाँधी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान | 1999 | ||
बिहार | 1 | वाल्मीकि राष्ट्रीय उद्यान | 1989 |
छतीसगढ़ | 3 | गुरु घासीदास (संजय) राष्ट्रीय उद्यान | 1981 |
इंद्रावती(कुटरू) राष्ट्रीय उद्यान | 1982 | ||
कांगार वैली राष्ट्रीय उद्यान | 1982 | ||
गोवा | 1 | मोल्लेम राष्ट्रीय उद्यान | 1992 |
गुजरात | 4 | वांसदा राष्ट्रीय उद्यान | 1979 |
ब्लैकबक (वेलवदर) नेशनल पार्क | 1976 | ||
गिर राष्ट्रीय उद्यान | 1975 | ||
समुद्री(मरीन) राष्ट्रीय उद्यान(कच्छ की खाड़ी) | 1982 | ||
हरियाणा | 2 | कालेसर राष्ट्रीय उद्यान | 2003 |
सुल्तानपुर राष्ट्रीय अभ्यारण्य | 1989 | ||
हिमाचल प्रदेश | 5 | ग्रेट हिमालयन राष्ट्रीय उद्यान | 1984 |
इन्द्रकिला राष्ट्रीय उद्यान | 2010 | ||
खीरगंगा राष्ट्रीय उद्यान | 2010 | ||
पिन वैली राष्ट्रीय उद्यान | 1987 | ||
सिम्बलबारा राष्ट्रीय उद्यान | 2010 | ||
जम्मू और कश्मीर | 4 | सिटी फारेस्ट (सलीम अली) राष्ट्रीय उद्यान | 1992 |
दाचीगाम राष्ट्रीय उद्यान | 1981 | ||
किश्तवार राष्ट्रीय अभ्यारण्य | 1981 | ||
झारखण्ड | 1 | बेतला नेशनल पार्क | 1986 |
कर्नाटक | 5 | अंशी राष्ट्रीय उद्यान | 1987 |
बांदीपुर नेशनल पार्क | 1974 | ||
बन्नेरुघट्टा जैव उद्यान | 1974 | ||
कुद्रेमुख राष्ट्रीय उद्यान | 1987 | ||
नागरहोल(राजीव गाँधी) नेशनल पार्क | 1988 | ||
केरल | 6 | अनामुदी शोला नेशनल पार्क | 2003 |
एराविकुलम नेशनल पार्क | 1978 | ||
मथिकेटन शोला नेशनल पार्क | 2003 | ||
पम्बादुम शोला नेशनल पार्क | 2003 | ||
पेरियार राष्ट्रीय उद्यान | 1982 | ||
साइलेंट वैली राष्ट्रीय उद्यान | 1984 | ||
मध्यप्रदेश | 9 | बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान | 1968 |
फॉसिल राष्ट्रीय उद्यान | 1983 | ||
इंद्रा प्रियदर्शनी पेंच नेशनल पार्क | 1975 | ||
कान्ह राष्ट्रीय उद्यान | 1955 | ||
माधव राष्ट्रीय उद्यान | 1959 | ||
पन्ना राष्ट्रीय उद्यान | 1981 | ||
संजय राष्ट्रीय उद्यान | 1981 | ||
सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान | 1981 | ||
वान विहार राष्ट्रीय उद्यान | 1979 | ||
महाराष्ट्र | 6 | चंदौली राष्ट्रीय उद्यान | 2004 |
गुगामल राष्ट्रीय उद्यान | 1975 | ||
नवगांव राष्ट्रीय उद्यान | 1975 | ||
पेंच(जवाहरलाल नेहरु) राष्ट्रीय उद्यान | 1975 | ||
संजय गाँधी (बोरावली) राष्ट्रीय उद्यान | 1983 | ||
ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान | 1955 | ||
मणिपुर | 1 | केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान | 1977 |
मेघालय | 2 | बलफकरम राष्ट्रीय उद्यान | 1985 |
नोकरेक राष्ट्रीय उद्यान | 1986 | ||
मिजोरम | 2 | मुर्लेन राष्ट्रीय उद्यान | 1991 |
फौंगपुइ राष्ट्रीय उद्यान | 1992 | ||
नागालैंड | 1 | न्टङ्की राष्ट्रीय उद्यान | 1993 |
ओडिशा | 2 | भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान | 1988 |
सिमलिपाल राष्ट्रीय अभ्यारण्य | 1980 | ||
राजस्थान | 5 | मुकुंदरा हिल्स राष्ट्रीय उद्यान | 2006 |
डेजर्ट नेशनल पार्क | 1992 | ||
केवलादेव घाना राष्ट्रीय उद्यान | 1981 | ||
रणथम्भोर राष्ट्रीय उद्यान | 1980 | ||
सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान | 1992 | ||
सिक्किम | 1 | कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान | 1977 |
तमिलनाडु | 5 | गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान | 1976 |
समुद्री राष्ट्रीय उद्यान, मन्नार की खाड़ी | 1980 | ||
इंदिरा गाँधी (अन्नामलाई) नेशनल पार्क | 1989 | ||
मुदुमलै वन्यजीव अभयारण्य | 1990 | ||
मुकुर्थी राष्ट्रीय उद्यान | 1990 | ||
लद्दाख | 1 | हेमिस नेशनल पार्क | 1981 |
तेलंगाना | 3 | कासु ब्रह्मानन्द रेड्डी राष्ट्रीय उद्यान | 1994 |
महावीर हरिण वनस्थली राष्ट्रीय उद्यान | 1994 | ||
मृगवनी राष्ट्रीय उद्यान | 1994 | ||
त्रिपुरा | 2 | क्लाउडेड लेपर्ड नेशनल पार्क | 2007 |
बिसन (राजबारी)नेशनल पार्क | 2007 | ||
उत्तर प्रदेश | 1 | दुधवा नेशनल पार्क | 1977 |
उत्तराखंड | 6 | कॉर्बेट नेशनल पार्क | 1936 |
गंगोत्री नेशनल पार्क | 1989 | ||
गोविन्द नेशनल पार्क | 1990 | ||
नंदा देवी नेशनल पार्क | 1982 | ||
राजाजी नेशनल पार्क | 1983 | ||
फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान | 1982 | ||
पश्चिम बंगाल | 6 | बक्सा नेशनल पार्क | 1992 |
गोरुमारा नेशनल पार्क | 1992 | ||
जलदापाड़ा राष्ट्रीय उद्यान | 2014 | ||
न्योरा घाटी राष्ट्रीय उद्यान | 1986 | ||
सिंगालीला राष्ट्रीय उद्यान | 1986 | ||
सुंदरबन राष्ट्रीय उद्यान | 1984 |
गणित के नोट्स: यहाँ पायें गणित के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक के नोट्स
भारत के राष्ट्रीय उद्यान से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य
- राष्ट्रीय उद्यान, वन्यजीव अभयारण्य, रिजर्व फॉरेस्ट, कंजरवेसन रिज़र्व, मरीन रिज़र्व, कम्युनिटी रिज़र्व, बायोस्फीयर रिजर्व संरक्षित क्षेत्रों के अंतर्गत आते हैं।
- भारत दुनिया के 17 सर्वाधिक जैव विविधता वाले देशों में से एक है। देश में विविध वनस्पतिऔर जीव पाए जाते है।
- राष्ट्रीय उद्यान IUCN श्रेणी II के अंतर्गत संरक्षित क्षेत्र हैं। भारत का पहला राष्ट्रीय उद्यान 1936 में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड में स्थापित किया गया था।
- भारत में 1970 तक केवल पांच राष्ट्रीय उद्यान थे। 1972 में, भारत ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम को लागू किया।
भारत के राष्ट्रीय उद्यान: FAQs
Q. वैली ऑफ फ्लावर्स(फूलों की घाटी) नेशनल पार्क एक भारत के किस राज्य में स्थित है?
Ans. वैली ऑफ फ्लावर्स(फूलों की घाटी) नेशनल पार्क उत्तराखंड में हैं।
Q. वेलवदर में ब्लैकबक नेशनल पार्क किस राज्य के भावनगर जिले में स्थित है?
Ans. गुजरात
Q. भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय उद्यान, जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क किस राज्य में है
Ans. उत्तराखंड
Q. विश्व का एकमात्र तैरता हुआ पार्क कौन सा है?
Ans. केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान, मणिपुर दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ पार्क है।
Q. सुंदरवन वन्यजीव अभयारण्य किसके लिए प्रसिद्ध है?
Ans. बंगाल टाइगर्स
Q. पेरियार वन्यजीव अभयारण्य किसके लिए प्रसिद्ध है?
Ans. हाथी
Q. भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान कौन सा है?
Ans. हेमिस नेशनल पार्क भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है। यह लगभग 4,400 वर्ग किमी से अधिक फैला है।
You may also like to read this: