LMRC Answer Key 2020: LMRC ने असिस्टेंट मेनेजर, जूनियर इंजीनियर्स और पब्लिक रिलेशन असिस्टेंट के लिए उत्तर कुंजी आधिकारिक साइट @lmrcl.com पर जारी कर दी है। उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और आपत्तियां दर्ज करने के लिए सीधा लिंक नीचे दिया गया है। उम्मीदवारों को आवश्यक विवरण के साथ लॉग इन करके अपनी उत्तर कुंजी की जांच करनी चाहिए।
लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (LMRC) ने 22 नवंबर, 2019 को असिस्टेंट मेनेजर, जूनियर इंजीनियर्स और अन्य पदों की 183 रिक्तियों को जारी किया था। लिखित परीक्षा 20 जनवरी 2020 और 22 जनवरी 2020 को आयोजित की गई थी। अब, LMRC ने उत्तर कुंजी जारी कर दी है जहां उम्मीदवार आपनी आपति दर्ज करने के लिए स्वतंत्र हैं।
LMRC उत्तर कुंजी 2020: डाउनलोड करें
LMRC ने उत्तर कुंजी अपलोड कर दी है और ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने के लिए सीधा लिंक नीचे प्रदान किया गया है। उत्तर कुंजी 2020 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:
Click here to Download LMRC Answer key 2020 & Raise Objections

LMRC उत्तर कुंजी और आपत्तियां दर्ज के चरण
आपके द्वारा चिन्हित किए गए उत्तरों की जाँच करने और यदि कोई हो, तो सरल चरणों का पालन करें:
- लखनऊ मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट @ lmrcl.com पर जाएं
- Careers पर जाएं और फिर Recruitment 2019
- सभी विवरण के साथ ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने के लिए लॉग इन लिंक युक्त पेज खुल जाएगा।
- लिंक पर क्लिक करें और उपयोगकर्ता आईडी और जन्म तिथि सहित अपना विवरण दर्ज करें।
- अपनी उत्तर कुंजी देखने के लिए लॉग इन करें और फिर इच्छित प्रश्नों पर आपत्तियाँ दर्ज करें।
LMRC रिक्तियां 2019-20 और वेतन मान
जैसा कि उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है, LMRC द्वारा जल्द ही परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद की जा सकती है। चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। सभी पदों के लिए रिक्तियों की घोषणा और वेतनमान नीचे प्रदान किया गया है:
Executive Category Posts
|
|||
---|---|---|---|
Post
Code |
Name of Post | No of vacancies | Grade (IDA Pre revised) in Rs |
E01 | Assistant Manager/ (Civil) | 28 | 50000-160000 |
E02 | Assistant Manager/ (Electrical) | 18 | 50000-160000 |
E03 | Assistant Manager/ (S&T) | 8 | 50000-160000 |
E04 | Assistant Manager/ (Accounts) | 6 | 50000-160000 |
E05 | Assistant Manager (HR) | 2 | 50000-160000 |
E06 | Assistant Manager(Public Relations) | 2 | 50000-160000 |
Non-Executive Category posts
|
|||
NE01 | Jr Engineer/(Civil) | 58 | 33000 – 67300 |
NE02 | Jr Engineer/ (Electrical) | 40 | 33000 – 67300 |
NE03 | Jr Engineer/(S&T) | 17 | 33000 – 67300 |
NE04 | Public Relation Assistant | 04 | 25000 – 51000 |
NE07 | Account Assistant | 1 | 10170-18500 |