Latest SSC jobs   »   चीन से भारत में आयात और...

चीन से भारत में आयात और निर्यात होने वाले उत्पादों की सूची

भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है और इसने चीन विरोधी बात को फिर से सुर्ख़ियों में ला दिया है जिसमें व्यापारी फिर से चीन से आयातित उपभोक्ता वस्तुओं में कमी की मांग कर रहे हैं। चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापार साझेदार है। हम किसी अन्य राष्ट्र की तुलना में चीन से अधिक आयात करते हैं। स्थानीय व्यापारी संगठन, कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने कहा है कि वह चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करेगा और स्वदेशी उत्पादों को समर्थन देगा। यह कदम भारत और चीन द्वारा गलवान घाटी में हुए पहले झड़पों के बाद उठाया गया है। कई रिपोर्टों के अनुसार, भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनियां चीनी कंपनियों से सोर्सिंग उपकरण बंद कर सकती हैं। आज हम उन उत्पादों की सूची दे रहे हैं, जिसे भारत चीन से आयात और निर्यात करता है।

व्यापार में कमी

अप्रैल 2019 और फरवरी 2020 के बीच की अवधि में, भारत ने कुल आयात का 11.8% हिस्सा चीन से आयात किया है। हालाँकि, भारत का इस देश को कुल निर्यात सिर्फ 3% है। इस घाटे से स्पष्ट है कि हम जितना बेचते हैं उसमें अधिक चीन से खरीदते हैं। भारत के समग्र व्यापार घाटे में चीन के साथ इस व्यापार घाटे का भी बड़ा योगदान है। यह दो देशों के बीच दुनिया के सबसे बड़े व्यापार घाटे में से एक है। आधिकारिक तौर पर, चीन का भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 2.34 बिलियन डॉलर से अधिक है। 2019 में, भारत में चीन का निर्यात $ 68 बिलियन का था जबकि आयात $ 16.32 बिलियन था। इसका मतलब है कि भारत में लगभग 52 बिलियन डॉलर का व्यापार घाटा है। अलीबाबा, श्याओमी(Xiaomi), टेंसेंट, चीन-यूरेशिया आर्थिक सहयोग कोष, दीदी चक्सिंग(Didi Chuxing), शुनवेई(Shunwei) कैपिटल और फ़ोसुन कैपिटल कुछ प्रमुख चीनी कंपनियां हैं जिन्होंने भारतीय स्टार्टअप फर्मों में निवेश किया है। इसके अलावा, चीनी निवेश प्राप्त करने वाले कुछ प्रसिद्ध भारतीय स्टार्टअप ब्रांडों में पेटीएम, ओला, स्नैपडील और स्विगी शामिल हैं। अलीबाबा ने पेटीएम में निवेश किया है।
चीन से भारत में आयात और निर्यात होने वाले उत्पादों की सूची_50.1

चीन से आयात होने वाले उत्पाद:

उत्पाद प्रतिशत
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण 34
परमाणु रिएक्टर और मशीनरी 18
जैविक रसायन 10
रत्न और आभूषण 6
आयरन और स्टील 4
प्लास्टिक की वस्तुएं 4
अन्य 24

 

चीन को निर्यात किये जाने वाले उत्पाद:

उत्पाद प्रतिशत
रत्न और आभूषण 36
खनिज और अयस्क 15
कार्बनिक रसायन 11
समुद्री भोजन 5
विद्युत मशीनरी 4
कपास 4
अन्य 25

 

भारत के सबसे बड़े निर्यात साझेदार

भारत के दुनिया के कई देशों के साथ अच्छे संबंध हैं। नीचे दी गई तालिका में 2019-2020 में निर्यात के लिए भारत के 10 शीर्ष निर्यातकों की सूची दी गयी है।

Rank Country Exports (US$ billion) Share of overall exports
1  United States 52.4 16.94%
2 United Arab Emirates 24.3 9.20%
3 China 14.4 5.47%
4 Hong Kong 9.3 3.53%
5 Singapore 7.6 2.90%
6 United Kingdom 7.4 2.80%
7 Netherlands 7.1 2.69%
8 Germany 7.0 2.65%
9 Bangladesh 6.7 2.54%
10 Nepal 6.0 2.28%

भारत के सबसे बड़े आयात साझेदार

चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के दो सबसे बड़े व्यापार भागीदार हैं। नीचे दी गई तालिका में 2019-2020 में आयात के लिए भारत के 10 शीर्ष आयात वाले देश की सूची दी गयी है।

Rank Country Imports (US$ billion) Share of overall imports
1 China 57.9 14.37%
2 United States 30.5 7.57%
3 United Arab Emirates 25.8 6.39%
4 Saudi Arabia 23.0 5.70%
5 Iraq 19.8 4.91%
6 Switzerland 14.8 3.67%
7 Hong Kong 14.6 3.63%
8 South Korea 13.2 3.28%
9 Indonesia 12.8 3.17%
10 Singapore 12.2 3.02%

Preparing for SSC Exams in 2020? Register now to get free study material 

चीन से भारत में आयात और निर्यात होने वाले उत्पादों की सूची_60.1

Sharing is caring!

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *