KSP सिविल पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड: कर्नाटक राज्य पुलिस बोर्ड ने सिविल पुलिस कांस्टेबल के पद के लिए एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि जारी कर दी है। कर्नाटक राज्य पुलिस 2020 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार KSP की आधिकारिक वेबसाइट @ ksp.gov.in के माध्यम से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। KSP सिविल सर्विस 2020 परीक्षा 20 सितंबर 2020 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होने वाली है।
Name of the Board | Karnataka State Police Board |
Post Name | Civil Police Constable (Men & Women) |
Vacancy | 2007 |
Exam Date | 20.09.2020 |
Status | Admit Card Released |
KSP सिविल पुलिस कांस्टेबल परीक्षा:
KSP भर्ती परीक्षा सिविल पुलिस के 4014 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए की गयी है, जिसमें से 444 रिक्तियां सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल(पुरुष) (Car/Dar)(कल्याण – कर्नाटक)(केवल पुरुष) के लिए हैं, 1005 रिक्तियां सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल ( पुरुष) (Car/Dar) के लिए है; 558 रिक्तियां पुलिस कांस्टेबल सिविल पुरुष/महिला कल्याण-कर्नाटक के लिए है; और 2007 सिविल पुलिस कांस्टेबल(पुरुष/महिला) पदों के लिए हैं।
KSP एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले दस्तावेज:
- उम्मीदवारों को उसी जन्मतिथि वाला एक फोटो पहचान पत्र ले जाना है, जो एडमिट कार्ड पर लिखा हुआ है।
- यदि फोटो पहचान पत्र में जन्म तिथि नहीं है, तो उम्मीदवार को जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में मूल रूप से एक अतिरिक्त प्रमाण पत्र ले जाना होगा।
- एडमिट कार्ड में उल्लेखित जन्म तिथि और जन्म तिथि के समर्थन में लाया गया फोटो आईडी/प्रमाण पत्र में मेल न होने की स्थिति में, उम्मीदवार को परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र।
- जन्म तिथि के प्रमाण का सर्टिफिकेट।
118 More Mobile Apps Including PUBG Banned by the Government
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:
- आधिकारिक वेबसाइट cpcnhk20.ksp-online.in पर जाएं।
- होमपेज पर बाईं ओर दिए गए एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी।
- यूजर आईडी और पासवर्ड डालें।
- KSP सिविल सर्विस एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- उम्मीदवार KSP सिविल सर्विस एडमिट कार्ड 2020 को डाउनलोड और सेव कर सकते हैं।
सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन पहचान पत्र और अपने एडमिट कार्ड के साथ जाएं।