ISRO सिलेबस 2023
ISRO Syllabus 2023: जो उम्मीदवार इसरो में असिस्टेंट/UDC/जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के रूप में अपना करियर शुरू करना चाहते हैं, उन्हें इसरो सिलेबस 2023 के बारे में पता होना चाहिए। इसरो परीक्षा की तैयारी करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे कवर किए जाने वाले सेक्शन वाइज टॉपिक से अच्छी तरह वाकिफ हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने ISRO Syllabus 2023 का पीडीएफ अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है लेकिन इसरो की वेबसाइट पर जाने की कोई आवश्यकता नहीं है। यह लेख आपको प्रत्येक पद के लिए ISRO Exam Pattern 2023 के साथ-साथ विस्तृत सिलेबस को समझने में मदद करेगा।
ISRO Recruitment 2023 Notification
ISRO परीक्षा सिलेबस 2023
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अपर डिवीजन क्लर्क, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और असिस्टेंट के पद के लिए उम्मीदवारों का चयन करने हेतु लिखित परीक्षा आयोजित करेगा, इसलिए संपूर्ण ISRO Syllabus 2023 को कवर करना बहुत आवश्यक है। सिलेबस देखने के बाद, उम्मीदवारों को सभी टॉपिक्स के बारे में जानना होगा।
ISRO Exam Pattern 2023: असिस्टेंट/UDC
इसरो सिलेबस 2023 के साथ, उम्मीदवारों को ISRO Exam Pattern 2023 भी पता होना चाहिए। परीक्षा पैटर्न से आपको अनुभागों की संख्या, प्रश्नों का वेटेज और प्रत्येक अनुभाग में अंक एवं परीक्षा अटेम्प्ट करने के लिए दी गई समय अवधि के बारे में एक आइडिया मिलेगा। नीचे दी गई तालिका में, हमने सहायक/UDC के पद के लिए ISRO Exam Pattern 2023 प्रदान किया है।
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा
- 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी
Sections | Number of Questions | Maximum Marks | Time Duration |
General English | 50 | 50 | 120 Minutes |
Quantitative Aptitude | 50 | 50 | |
General Intelligence & Reasoning ability | 50 | 50 | |
General Knowledge | 50 | 50 | |
Overall | 200 | 200 | 2 Hours |
असिस्टेंट/UDC के लिए ISRO Syllabus 2023
ISRO Exam Syllabus 2023 उन सभी उम्मीदवारों के लिए लाभदायक है, जो इसरो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सहायक/यूडीसी के पद के लिए इसरो लिखित परीक्षा में चार खंड होंगे। इसरो सिलेबस 2023 के अनुसार कवर किए जाने वाले खंडों की संख्या है- मात्रात्मक अभियोग्यता, सामान्य ज्ञान, तर्कशक्ति और सामान्य अंग्रेजी। यहां हमने अनुभागवार इसरो सिलेबस 2023 प्रदान किया है।
संख्यात्मक अभियोग्यता
- संख्या प्रणाली
- प्रतिशत
- लाभ हानि
- छूट
- अनुपात और समानुपात
- मिश्रण और सम्मिश्रण
- औसत
- साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज
- समय और दूरी
- कार्य और समय
- पाइप और टंकी
- नाव और धारा
- साझेदारी
- करणी और घातांक
- LCM और HCF
- सरलीकरण
- ज्यामिति (त्रिकोण, वृत्त, चतुर्भुज, रेखाएँ और कोण आदि)
- क्षेत्रमिति (क्षेत्र, परिमाप, आयतन आदि)
- त्रिकोणमिति (त्रिकोणमितीय आइडेंटिटी, त्रिकोणमितीय अनुपात, कोण के वृत्तीय माप, ऊँचाई और दूरी आदि)
बीजगणित (गुणनखंडन, निर्देशांक ज्यामिति, बहुपद, अनुक्रम और श्रृंखला, बीजगणितीय आइडेंटिटी, रेखीय समीकरण आदि)
सांख्यिकी और डेटा इंटरप्रिटेशन
सामान्य ज्ञान
- हमारे चारों ओर का पर्यावरण और समाज के लिए इसके अनुप्रयोग
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के करंट अफेयर्स
- इतिहास
- संस्कृति
- भूगोल
- विज्ञान
- राजनीति
- अर्थव्यवस्था
सामान्य बुद्धिमत्ता और तार्किक क्षमता
- लुप्त संख्या
- रिपीटेड सीरीज,
- एनालॉगी
- वेन आरेख
- शब्दों की तार्किक व्यवस्था
- कोडिंग और डिकोडिंग
- बैठक व्यवस्था
- रैंकिंग व्यवस्था
- पासा, घन और घनाभ
- कैलेण्डर
- संख्या श्रृंखला
- कोडित समीकरण
- घड़ी, दिशाएँ
- गिनती के आंकड़े
- अक्षर और अनुक्रम पर आधारित समस्याएं
- दर्पण और जल प्रतिबिम्ब
General English
Questions to test the candidate’s understanding & knowledge of the language and ability to write correctly, precisely & effectively, correct use of words, idioms & phrases, etc.
ISRO Exam Pattern 2023: जूनियर पर्सनल असिस्टेंट
उम्मीदवारों की सुविधा के लिए पूरा ISRO Exam Pattern 2023 यहां दिया गया है। उम्मीदवार अंकन योजना, प्रश्नों के पैटर्न और अंकों आदि की जांच कर सकते हैं।
- परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी
- 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन भी होगा
- प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा
Sections | Number of Questions | Maximum Marks | Time Duration |
English Language & Comprehension | 100 | 100 | 120 Minutes |
General Intelligence & Reasoning ability | 50 | 50 | |
Quantitative Aptitude & General Knowledge |
50 | 50 | |
Overall | 200 | 200 | 2 Hours |
जूनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए ISRO Syllabus 2023
जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग तथा क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एवं जनरल नॉलेज का ISRO exam syllabus, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट और असिस्टेंट/यूडीसी के पद के लिए समान है। जो सिलेबस अलग है वह सामान्य अंग्रेजी अनुभाग के लिए है। इसरो परीक्षा सिलेबस देखने के लिए पढ़ना जारी रखें।
General English
- spot the error
- Fill in the blanks
- Synonyms& antonyms
- Detecting misspelled words
- Idioms & phrases
- One word substitution
- Sentence improvements
- Active/ passive voice,
- Direct/indirect narration
- Close paragraph
- Comprehension
You may also like to read this:
ISRO Syllabus 2023 in hindi: FAQs
Q.1 क्या ISRO परीक्षा में कोई नकारात्मक अंकन है?
Ans. हां, इसरो परीक्षा में 0.25 अंक का नकारात्मक अंकन है।
Q.2 इसरो परीक्षा के लिए सिलेबस क्या है?
Ans. इसरो परीक्षा के लिए पूरा सिलेबस उपरोक्त लेख में दिया गया है
Q.3 सहायक/ UDC के पद के लिए इसरो परीक्षा पैटर्न 2023 क्या है?
Ans. सहायक/UDC के पद के लिए इसरो परीक्षा पैटर्न 2023 इस प्रकार है कि इसमें सामान्य ज्ञान, सामान्य अंग्रेजी, मात्रात्मक अभियोग्यता तथा सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति कुल चार खंड हैं। प्रत्येक खंड में 50 प्रश्न हैं और परीक्षा को पूरा करने के लिए कुल 120 मिनट का समय दिया जाएगा।