Interview Tricky Questions in hindi
Government jobs Interview Questions: प्रतियोगी परीक्षा को पास करने का सपना लाखों उम्मीदवार देखते हैं. इनमें से कई उम्मीदवार प्री और मेंस की परीक्षा पास भी कर लेते हैं, लेकिन कई बार इंटरव्यू के समय पूछे गए प्रश्न विद्यार्थियों की राह में परेशानी बन जाते हैं. उम्मीदवार इन GK Interview Questions प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाते हैं और कई उम्मीदवार इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी सरकारी नौकरी नहीं ले पाते हैं. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को यह जानना चाहिए कि इंटरव्यू में अक्सर ऐसे प्रश्न पूछे जाते हैं जो आपके या तो जनरल नॉलेज से जुड़े होते हैं या आपके presence of mind को टेस्ट करने के लिए होते हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही प्रश्न लेकर आए हैं जो कई सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे गए हैं और आगे भी पूछे जा सकते हैं.
Government Job Interview Questions: साक्षात्कार में पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार
व्यक्तिगत प्रश्न :-
आपसे साक्षात्कार में व्यक्तिगत प्रश्न पूछे जा सकते हैं, जैसे- आपके राज्य के बारे में, पिता और संबंधी व्यवसाय के बारे में, आपकी रुचियों से संबंधित, आपके आदर्श कौन हैं? आपकी खूबियाँ क्या हैं? आपकी कमजोरियां क्या हैं इत्यादि-
शैक्षिक पृष्ठभूमि से संबंधित प्रश्न:-
इस श्रेणी में आपसे आपकी शिक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं, आप किस क्षेत्र में काम करना चाहते हैं और क्यों? या आप किसी क्षेत्र में कार्यरत हैं तो उससे संबंधी प्रश्न भी आपसे पूछे जा सकते हैं. आप सरकारी नौकरी क्यों पाना चाहते हैं? इत्यादि-
सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न:-
सामान्य ज्ञान में अर्थशास्त्र, संविधान, भूगोल, विज्ञान, इतिहास इत्यादि से संबंधित प्रश्न पूछे जा सकते हैं.
करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न:-
परीक्षा की दृष्टि से यह खंड अत्यंत महत्वपूर्ण व उपयोगी है. जब भी आप साक्षात्कार में उपस्थित होने जा रहे हों तो यह सुनिश्चित कर लें कि कम से कम पिछले एक वर्ष के करंट अफेयर्स पर अच्छी कमांड हो. दैनिक रूप से घट रही घटनाओं पर विशेष रूप से ध्यान दें. विद्यार्थियों को हमेशा डेली करंट अफेयर्स से अपडेट रहना चाहिए.
प्रजेंस ऑफ़ माइंड चेक करने के लिए प्रश्न:-
साक्षात्कार में कुछ ऐसे भी प्रश्न हो सकते हैं जो आपके आसपास के वातावरण से संबंधित हों या आपके प्रजेंस ऑफ़ माइंड को चेक करने के लिए पूछे जा रहे हों. इसके लिए आपको हमेशा अपने आसपास हो रही सभी गतिविधियों पर नजर बनाये रखनी चाहिए.
Situational प्रश्न:-
इस प्रकार के प्रश्नों में आपको एक Scenario दिया जाता है और आप उस घटनास्थल पर मौजूद होते हैं, तो आप ऐसे में क्या करेंगें? इस प्रकार के प्रश्न आपकी निर्णय क्षमता को परखने के लिए पूछे जाते हैं. अधिकांशतः ऐसे प्रश्न सिविल सर्विसेस में पूछे जाते हैं.
Government Job Interview Questions: साक्षात्कार में पूछे गए प्रश्न
Q1. चांद पर गोल्फ खेलने वाला एस्ट्रोनॉट कौन था?
Ans: एलन शेपार्ड
Q2. ऐसा देश जहां गिलहरियों के आवागमन के लिए ब्रिज बनाया गया है?
Ans: नीदरलैंड
Q3. हिंदी में बैंक को क्या कहते हैं?
Ans: अधिकोष
Q4. पेंसिल पर HB क्यों लिखा होता है?
Ans: H का अर्थ हार्डनेस होता है और B का अर्थ ब्लैकनेस होता है.
Q5. दुनिया की किस नदी का पानी लाल रंग का है?
Ans: स्पेन की रिओ तिन्तो नदी
Q6. किस जानवर की हार्ट बीट दो मिल दूर से ही सुनाई देती है?
Ans: ब्लू व्हेल
Q7. कौन सी न्यायिक शक्ति है जो DM के पास होती है?
Ans: धारा 144 लागू करने का अधिकार
Q8. छोटा भारत के नाम से किस देश को जाना जाता है?
Ans: मॉरिशस
Q9. गरीबों की गाय किसे कहा जाता है?
Ans: बकरी
Q10. सबसे जहरीली मछली कौन सी होती है?
Ans: स्टोनफिश
Q11. किस महाद्वीप में कभी भूकंप नहीं आता?
Ans: अन्टार्कटिका
Q12. कौन सा जीव एक बार सोने के बाद दोबारा नहीं जागता।
Ans: चींटी (Ant) ऐसा जीव है, जो एक बार ही सोता है।
Q13. वह कौन सा जीव है जिसका सिर काट देने के बाद भी वह कई दिन तक जिंदा रह सकता है?
Ans: कॉकरोच
सरकारी भर्ती परीक्षाओं के इंटरव्यू में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण और संभावित प्रश्नों की उचित तरीके से तैयारी करें और यह समझने की कोशिश करें कि साक्षातकर्ता वास्तव में प्रश्न के माध्यम से आपसे क्या जानने की कोशिश कर रहा है। इस ब्लॉग को अच्छे से पढ़ें यह आपको इंटरव्यू क्रैक करने में सहायता करेगा। ऐसी और महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए Hindisscadda.com के साथ बने रहें.
Latest Govt Jobs Notifications
SSC CGL 2022 | SSC CHSL 2022 |
SSC MTS 2022 | SSC JE 2022 |
SSC GD | RRB NTPC 2022 |
RRB Group D 2022 | India Post Recruitment 2022 |
DRDO Ceptam Recruitment 2022 | FCI Recruitment 2022 |