Latest SSC jobs   »   भारत का 72वां गणतंत्र दिवस समारोह:...

भारत का 72वां गणतंत्र दिवस समारोह: जानिए क्या होगा इस बार अलग

भारत 26 जनवरी 2021 को अपना 72 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। एक भारतीय होने के नाते, यह देश भर के सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। हमारे देश के लिए गर्व और देशभक्ति, जो हमारे रगों में है, और हर साल समान उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस के जश्न का इंतजार करना यह सच्चे भारतीय का संकेत है। आज ही के दिन ब्रिटिश शासन से आजादी मिलने के बाद 1950 में भारतीय संविधान को अपनाया गया था। इसे गणतन्त्र दिवस के रूप में जाना जाता है, इस दिन को दिल्ली के राजपथ पर प्रसिद्ध गणतंत्र दिवस परेड का आयोजन किया जाता है, जो भारतीय सैन्य बलों और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता हैं।

इस वर्ष के गणतंत्र दिवस समारोह की मुख्य बातें :

हर साल गणतंत्र दिवस समारोह राजपथ, नई दिल्ली में मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत इंडिया गेट में अमर जवान ज्योति पर प्रधानमंत्री द्वारा उन सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ होती है जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। राष्ट्रपति राजपथ पर झंडा फहराते हैं और प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के साथ कई महत्वपूर्ण गणमान्य व्यक्ति परेड के लिए मौजूद होते हैं। रंगीन झांकी, टैंक शो, एयर शो और बाइक पिरामिड के परेड सबसे आकर्षण होते हैं। साथ ही, एक विदेशी राष्ट्राध्यक्ष को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाता है। लेकिन इस साल महामारी के कारण बहुत कुछ अलग होगा।

  • महामारी के कारण 26 जनवरी 2021 को कोई भी मुख्य अतिथि गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण समारोह में शामिल नहीं होगा।
  • सरकार ने परेड के स्केल को कम करने का फैसला किया है। केवल 25,000 दर्शक ही परेड देखेंगे।
  • परेड का मार्ग भी छोटा कर दिया गया है और प्रतियोगी केवल नेशनल स्टेडियम तक जाएंगे। पहले परेड लाल किले तक मार्च करते थे।
  • वेटरन मार्चिंग दस्ता(veteran marching contingent) या झांकी इस वर्ष उपस्थित नहीं होगी और 15 वर्ष से कम आयु का कोई भी बच्चा परेड में भाग नहीं लेगा।
  • जवान मास्क पहने नजर आएंगे। समारोहों को देखने आने वाले लोगों को सोशल- डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।
  • फ्लाईपास्ट में कुल 38 भारतीय वायु सेना (IAF) के विमान और भारतीय सेना(Indian Army) के चार विमान भाग लेंगे।
  • फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ परेड में भाग लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनेंगी।
  • उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या में राम मंदिर की प्रतिकृति होगी। यह मंदिर शहर से संबंधित संस्कृति, परंपरा और कला को भी प्रदर्शित करेगा।
  • किसानों की मेगा ट्रैक्टर रैली शांतिपूर्वक गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनेगी, जो आधिकारिक गणतंत्र दिवस परेड को प्रभावित नहीं करेगी।
  • इस वर्ष पूरे देश में महामारी के कारण समारोह पिछले पचास वर्षों के उत्सव से अलग होगा। सरकार हर किसी से सामाजिक दूरी बनाए रखने और हर समय मास्क पहनने का अनुरोध कर रही है। भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें।

Grand 72nd Republic Offer Ek Desh, Ek Vaada, Selection ka Irada

Sharing is caring!

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.