वर्ष के प्रत्येक महीने में ऐसे कई दिन होते हैं, जो उस दिन होने वाली किसी विशेष घटना को स्मरण करने के लिए मनाये जाते हैं। सामान्य जागरूकता एक महत्वपूर्ण खंड है, जो अधिकतम समय प्राप्त करने में आपकी सहायता कर सकता है। आपको सही विकल्प चुनने के लिए कोई जटिल गणना करने की आवश्यकता नहीं होती है, इसलिए पहले से तथ्यों और आंकड़ों के साथ तैयार रहना सबसे बेहतर है। क्या आप जून के महीने में मनाए जाने वाले महत्वपूर्ण दिनों की सूची देख रहे हैं? हम आपको बेहतर तरीके से समझने में मदद करने के लिए प्रत्येक दिन के महत्व के साथ जून के सभी महत्वपूर्ण दिनों की पूरी सूची प्रदान कर रहे हैं।
जून के महत्वपूर्ण दिन
महत्वपूर्ण दिनों की सूची (जून) | |
4-Jun | International Day of Innocent Children Victims of Aggression |
5-Jun | World Environment Day |
7-Jun | International level crossing awareness day |
8-Jun | World ocean day |
12-Jun | World day against child Labour |
June (3rd Sunday) | Father’s Day |
14-Jun | World blood donor day |
17-Jun | World day to combat desertification and drought |
20-Jun | World Refugee day |
21-Jun | World Music day |
23-Jun | United Nation’s public service day |
23-Jun | International Widow’s day |
26-Jun | International day against Drug abuse & Illicit Trafficking |
27-Jun | World Diabetes Day |
प्रत्येक दिन का महत्व
4 जून: आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस
प्रत्येक वर्ष 4 जून को आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का, संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएन) का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य विश्व भर में बच्चों को होने वाली पीड़ा को स्वीकार करना है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण का शिकार हैं। बच्चे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। अगर उन्हें कम उम्र में हिंसा का सामना करना पड़ेगा तो यह उनके पूरे जीवन को प्रभावित करेगा। यह दिन बच्चों के अधिकारों की रक्षा के लिए संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।
5 जून: विश्व पर्यावरण दिवस
विश्व पर्यावरण दिवस प्रत्येक वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। यह उन प्रमुख साधनों में से एक है जिसके माध्यम से संयुक्त राष्ट्र (यूएन) पर्यावरण के बारे में विश्व भर में जागरूकता को बढ़ाता है और राजनीतिक ध्यान आकर्षित करता है। विश्व पर्यावरण दिवस 2020 के लिए थीम है, ‘टाइम फॉर नेचर’, साथ ही पृथ्वी पर जीवन और मानव विकास का समर्थन करने वाले आवश्यक बुनियादी ढांचे को प्रदान करने में अपनी भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
8 जून : विश्व महासागर दिवस
विश्व महासागर दिवस प्रत्येक वर्ष 8 जून को मनाया जाता है। यह न केवल हमारे महासागरों को सम्मान देने का, बल्कि उनके संरक्षण और बचाव का भी अनूठा अवसर प्रदान करता है। इसको मनाने का उद्देश्य हमारे जीवन में महासागर के महत्व और उन तरीकों की वैश्विक जागरूकता को बढ़ाना है, जिनके माध्यम से हम इसकी रक्षा कर सकते हैं। यह सुंदरता, सम्पदा और प्रतिज्ञा को एक साथ मनाने का दिन है।
12 जून: विश्व बाल श्रम विरोध दिवस
बाल श्रम विरोध दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जून को, बाल श्रम के वैश्विक मुद्दे और इसे खत्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई एवं प्रयास करने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) ने 2002 में बाल श्रम के खिलाफ विश्व दिवस का शुभारंभ किया। यह दिवस बाल श्रमिकों की दुर्दशा को उजागर करने और उसमें सुधार करने के लिए सरकारों, नियोक्ताओं और श्रमिक संगठनों, नागरिक समाज के साथ-साथ दुनिया भर के लाखों लोगों को एक साथ लाता है।
जून (तीसरा रविवार): फादर्स डे
अपने बच्चों और समाज के जीवन में पिता के योगदान को सम्मान देने के लिए प्रत्येक वर्ष दुनिया भर में फादर्स डे मनाया जाता है। फादर्स डे पितृत्व और पुरुष पालन-पोषण को महत्त्व देता है। हालाँकि यह दुनिया भर में अलग-अलग तारीखों को मनाया जाता है, लेकिन कई देश जून में तीसरे रविवार को यह दिवस मनाते हैं।
14 जून : विश्व रक्तदाता दिवस
दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सुरक्षित रक्त और रक्त उत्पादों की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने और रक्त दाताओं के योगदान को पहचानने के लिए मनाया जाता है। प्लाज्मा उपचारों से लेकर अनुसंधान और आपातकालीन उपयोगों तक, रक्तदान एक महत्वपूर्ण आधार रहा है, जिसने कई मौकों पर दुनिया को लाभ पहुंचाया है।
17 जून: मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने के लिए विश्व दिवस
प्रत्येक वर्ष 17 जून को मरुस्थलीकरण और सूखे से निपटने के लिए मनाया गया विश्व दिवस विश्व में लोगों को यह याद दिलाता है कि जब सभी स्तरों पर सहयोग होगा, समुदाय की मजबूत भागीदारी और समस्या-समाधान होगा, तब भूमि क्षरण उदासीनता हासिल की जा सकती है। यह दिन लोगों को स्थायी भूमि प्रबंधन पर देशों द्वारा की गई प्रगति याद दिलाता है और दुनिया में ऐसा क्या किया जाना चाहिए जिससे भूमि क्षरण उदासीनता गरीबी में कमी के लिए एक ठोस आधार प्रदान करे, इसके लिए भी मनाया जाता है।
20 जून: विश्व शरणार्थी दिवस
यह दिवस उन महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साहस, शक्ति और दृढ़ संकल्प का सम्मान करता है, जो उत्पीड़न, संघर्ष और हिंसा के खतरे के तहत अपने देश को छोड़ने के लिए मजबूर होते हैं। यह शरणार्थियों के योगदान को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र और 100 से अधिक देशों में प्रतिवर्ष विश्व शरणार्थी दिवस मनाया जाता है।
21 जून: विश्व संगीत दिवस
विश्व संगीत दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को 120 से अधिक देशों में मनाया जाता है, जिसमें इसका मूल देश फ्रांस भी शामिल है, जहां इसे शौकिया और पेशेवर संगीतकारों दोनों को सम्मानित करने के लिए ‘Fête de la Musique’ अर्थात्:- “संगीत का त्योहार” के रूप में जाना जाता है। पहला ‘Fête de la Musique’, पेरिस की सड़कों पर आयोजित किया गया था और कुछ वर्षों में वह बहुत सफल हुआ।
23 जून: संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस
20 दिसंबर, 2002 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने प्रस्ताव पारित करके संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के रूप में मनाने के लिए प्रत्येक वर्ष 23 जून को नामित किया है। लोक सेवकों द्वारा किए गए योगदान को उजागर करने के लिए कई आयोजन किए जाते हैं। इस दिन को दुनिया भर के विभिन्न सार्वजनिक सेवा संगठनों और विभागों द्वारा समुदाय में विकास और सुधार करने में लोक सेवकों की भूमिका को पहचानने के लिए कई आयोजन किए जाते हैं।
23 जून: अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस
सभी आयु, क्षेत्रों और संस्कृतियों की विधवाओं की स्थिति को विशेष रूप से पहचानने के लिए, संयुक्त राष्ट्र प्रत्येक वर्ष 23 जून को अंतर्राष्ट्रीय विधवा दिवस मनाता है। विधवाओं और उनके बच्चों के विरुद्ध दुर्व्यवहार आज मानव अधिकारों और विकास के लिए बाधाओं का सबसे गंभीर उल्लंघन है। दुनिया में लाखों विधवाएँ अत्यधिक गरीबी, अस्थिरता, हिंसा, बेघरता, बीमार स्वास्थ्य और कानून और रिवाज में भेदभाव सहती हैं।
26 जून: नशीली दवा के दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस
नशीली दवा के दुरुपयोग और अवैध तस्करी विरोधी अंतर्राष्ट्रीय दिवस 1987 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पहली बार मनाया गया था। नशीली दवाओं का सेवन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। एचआईवी (HIV), हेपेटाइटिस और क्षयरोग जैसी गंभीर बीमारियों का कारण होने के अलावा, इसके कई दुष्प्रभाव हैं। इनमें आर्थिक हानि, असामाजिक व्यवहार जैसे चोरी, हिंसा और अपराध, सामाजिक कलंक और समाज का समग्र पतन भी शामिल हैं।
27 जून: विश्व मधुमेह दिवस
27 जून, 1991 को अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (IDF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने पहले विश्व मधुमेह दिवस की घोषणा की थी। मधुमेह ने वर्तमान में दुनिया भर में 371 मिलियन से अधिक लोगों को प्रभावित किया है और 2030 तक 552 मिलियन से अधिक के प्रभावित होने की उम्मीद है। विश्व मधुमेह दिवस को बीमारी का पता लगाने, लक्षण, जटिलताओं, उपचार और इसके संकल्प के लिए मनाया जाता है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।
Q. आक्रामकता के शिकार मासूम बच्चों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस क्यों मनाया जाता है?
Ans. इस दिन को मनाने का मकसद दुनिया भर में उन बच्चों की पीड़ा को स्वीकार करना है जो शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक शोषण के शिकार हैं।
Q. विश्व बाल श्रम विरोध दिवस क्यों मनाया जाता है?
Ans. बाल श्रम विरोध दिवस प्रत्येक वर्ष 12 जून को, बाल श्रम के वैश्विक मुद्दे और इसे खत्म करने के लिए आवश्यक कार्रवाई एवं प्रयास करने पर ध्यान केन्द्रित करने के लिए मनाया जाता है।
Q. विश्व शरणार्थी दिवस कब मनाया जाता है?
Ans. विश्व शरणार्थी दिवस हर साल 20 जून को मनाया जाता है।
List Of Important Days & Dates Of The Year