Important Current Affairs Questions For RRB Group-D Exam : रेलवे ग्रुप डी में कुल 1,03,769 वैकेंसी रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी की हैं जहां 1 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया हैं। आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है लेकिन आने वाले महीनों में इसके जारी होने की उम्मीद है। भारतीय रेलवे के विभिन्न तकनीकी विभागों (इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और एस एंड टी विभागों) में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड- IV, हेल्पर / असिस्टेंट, असिस्टेंट पॉइंट्समैन और भारतीय रेलवे के अन्य विभागों में लेवल- I के पद के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इस परीक्षा में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स में विभिन्न विषय शामिल हो सकते हैं जैसे कि सरकार द्वारा शुरू की गई नवीनतम योजनाएं, महत्वपूर्ण दिनों की थीम, बजट से प्रश्न, सैन्य अभ्यास, महत्वपूर्ण पुस्तकें, लेखक, विभिन्न क्षेत्रों में दिए गए पुरस्कार, पड़ोसी देश, उसके प्रधान मंत्री और उन देशों के राष्ट्रपति जो खबरों में रहे हैं, आदि। कुल मिलाकर, आपको कम से कम पिछले 6 महीनों के करेंट अफेयर्स को कवर करना चाहिए।
आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 की परीक्षा अभी हाल ही में समाप्त हुई हैं इसलिए रेलवे ग्रुप डी के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में पूछे गए निम्नलिखित करंट अफेयर्स प्रश्नों और उसके उत्तर से गुजरना चाहिए, इससे रेलवे ग्रुप डी की परीक्षा में प्रश्न आने की सम्भावना हैं।
- विश्व पर्यावरण दिवस 2020 का थीम क्या है? उत्तर- प्रकृति के लिए समय(Time For Nature)
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2020 किस राज्य में आयोजित किया गया? उत्तर- असम
- 55वां ज्ञानपीठ पुरस्कार हाल ही में किसे प्रदान किया गया? उत्तर- अक्किथम अच्युतन नंबूथिरी
- 65वें फिल्मफेयर पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार किसे मिला? उत्तर- गली बॉय
- मानव विकास सूचकांक 2019 में शीर्ष पर कौन सा देश है? उत्तर- नॉर्वे
- कुश्ती में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के विजेता कौन हैं? उत्तर- विनेश फोगट
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव कौन है? उत्तर- एंटोनियो गुटेरेस
- संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर- टी. एस. तिरुमूर्ति
- इसरो द्वारा एक दिन में विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए कितने उपग्रह प्रक्षेपित किए गए? उत्तर -104
- विमुद्रीकरण(नोटबंदी) के समय आरबीआई गवर्नर कौन थे? उत्तर- उर्जित पटेल
- गणतंत्र दिवस 2020 के मुख्य अतिथि कौन रहे? उत्तर- ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो
- 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन है? उत्तर- नंद किशोर सिंह
- इसरो द्वारा 2018 में पृथ्वी अवलोकन के लिए कौन सा उपग्रह लॉन्च किया गया था? उत्तर- HySIS
- स्वच्छ भारत मिशन कब शुरू किया गया था? उत्तर- 2 अक्टूबर 2014
- ओलंपिक 2021 की मेजबानी किसके द्वारा की गयी हैं ? उत्तर- टोक्यो, जापान
- नाइन डॉट्स प्राइज 2019 किसको दिया गया हैं? उत्तर- एनी जैदीक
- भारत में स्थापित नवीनतम उच्च न्यायालय कौन सा हैं? उत्तर- तेलंगाना न्यायालय और आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय
- 2019-20 में ला लीगा चैंपियंस के विजेता कौन थे? उत्तर- रियल मेड्रिड
- IMD विश्व प्रतिस्पर्धा रैंकिंग 2019 में भारत का स्थान क्या था ? उत्तर- 43 वाँ
- ब्रिक्स 11वें शिखर सम्मेलन 2019 की मेजबानी किस देश ने की? उत्तर- ब्राज़िल
- 2018 में एशियाई खेलों में सबसे अधिक पदक किसने जीते? उत्तर- चीन
- जीडीपी के मामले में 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था की रैंक? उत्तर। 5 वीं
- 1 फरवरी 2019 को केंद्रीय बजट किसने पेश किया? उत्तर- पीयूष गोयल
- सेतु भारतम योजना कब शुरू की गई थी? उत्तर- 4 मार्च 2016
- भारत का पहला रेलवे विश्वविद्यालय किस राज्य में स्थापित किया गया हैं? उत्तर- गुजरात
- ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत की रैंक क्या हैं? उत्तर- 48 वाँ
- अंशुला कांत विश्व बैंक समूह की मुख्य वित्तीय अधिकारी और एमडी हैं, वह पहले किस बैंक के एमडी थे? उत्तर- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
- CII (भारतीय उद्योग परिसंघ) के प्रमुख कौन हैं? उत्तर- टी. वी. नरेंद्रनी
- शांति का नोबेल पुरस्कार 2019 किसे मिला? उत्तर- अबी अहमद अली
- 2018 में गांधी शांति पुरस्कार किसे मिला? उत्तर- योहेई सासाकावा
- किस देश ने पर्यावरण के अनुकूल रॉकेट अंगारा लॉन्च किया है? उत्तर- रूस
- अक्टूबर 2020 में भारत के उपराष्ट्रपति कौन थे? उत्तर- एम. वेंकैया नायडू
- फीफा विश्व कप 2018 विजेता टीम कौन थी? उत्तर- फ्रांस
- संयुक्त राष्ट्र सद्भावना राजदूत 2018 कौन है? उत्तर- Millie Bobby Brown Youngest Ever
- भारत के 46वें CJI कौन थे? उत्तर- रंजन गोगोई
- अक्टूबर 2020 में खेल मंत्री कौन थे? उत्तर- किरेन रिजिजू
- 2011 की जनगणना के अनुसार सर्वाधिक साक्षरता किस राज्य की है? उत्तर- केरल
- 2018 के अनुसार भारत में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक कौन है? उत्तर- कर्नाटक
- 2021 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन कहाँ आयोजित किया गया था? उत्तर- ग्लासगो, स्कॉटलैंड
- आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन है? उत्तर- के एल राहुल
- ICC क्रिकेट विश्व कप 2023 की मेजबानी किसके द्वारा की जाएगी? उत्तर- भारत
- 2018 में कौन सा सैन्य संचार उपग्रह लॉन्च किया गया था? उत्तर- GSAT – 7A
- पुरुषों की एशियाई व्यक्तिगत स्क्वैश चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक विजेता कौन थे? उत्तर- सौरव घोषाली
- भारत में किस ट्रेन को ट्रेन-18 के नाम से भी जाना जाता है? उत्तर- वंदे भारत एक्सप्रेस
- खेलों में पद्म भूषण 2020 किसे मिला ? उत्तर- पीवी सिंधु
- फीफा 2022 कहाँ आयोजित किया जाएगा? उत्तर- कतर
- संयुक्त राष्ट्र के 9वें महासचिव किस देश से हैं? उत्तर- पुर्तगाल
- भारत में किस राज्य की प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है? उत्तर- गोवा
- सेबी के अध्यक्ष अक्टूबर 2020 तक कौन थे ? उत्तर- श्री अजय त्यागी
- रेलवे बोर्ड के पहले सीईओ कौन थे? उत्तर- विनोद कुमार यादव
- न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड कंपनी 2019 में किसके द्वारा शुरू की गई थी? उत्तर- इसरो
- यूनेस्को वर्ल्ड कैपिटल ऑफ आर्किटेक्चर 2020 किसे घोषित किया गया हैं? उत्तर- रियो डी जनेरियो
- विश्व व्यापार संगठन के महानिदेशक? उत्तर-नगोज़ी ओकोंजो-इविआला(Ngozi Okonjo-Iweala)
- नवंबर 2020 तक फीफा वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन टीम कौन थी? उत्तर- बेल्जियम
- रायथु बंधु योजना किस राज्य द्वारा शुरू की गई थी? उत्तर- तेलंगाना
- 11 दिसंबर 2020 को आरबीआई के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है? उत्तर- राधा श्याम रहतो
- फाइव स्टार विलेज योजना किसके द्वारा शुरू की गई थी? उत्तर- भारतीय डाकघर
- महिला ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 विजेता कौन है? उत्तर- सोफिया केनिन
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कौन है? उत्तर- श्री नरेश पाल गंगवार
- RBI के जन जागरूकता अभियान 2020 के ब्रांड एंबेसडर कौन है? उत्तर- अमिताभ बच्चन
You may also like to read:
- RRB Group D Syllabus
- RRC Group D Admit Card: How To Download The Admit Card
- RRB Group D Exam Date: Railway To Conduct Group D Exams
- RRB Group D Recruitment
Click here to get RRB Group D Online test series