भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) ने तकनीशियन (T-1) के पद के लिए 641 रिक्तियों हेतु ICAR भर्ती 2021 की एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवारों को सफलता प्राप्त करने और घोषित रिक्ति में चयनित होने के लिए परीक्षा हेतु खुद को तैयार करना चाहिए। आधिकारिक कथन के अनुसार, ICAR तकनीशियन परीक्षा 28 फरवरी, 2 मार्च, 4 मार्च और 5 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दरवाजे पर है, उम्मीदवारों को अपनी कमर कस लेनी चाहिए और अपनी तैयारी, रिवीजन एवं मॉक टेस्ट की मदद से शुरू करना चाहिए।
Click here to Attempt ICAR Free Mock
हम Adda247, ICAR भर्ती की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए फ्री मॉक प्रदान कर रहे हैं। भर्ती के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक पास है इससे प्रतिस्पर्धा का स्तर बढ़ जाता है क्योंकि आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या अधिक होती है। मॉक टेस्ट से आपको अपनी तैयारी का विश्लेषण करने और परीक्षा का सटीक माहौल परखने में मदद मिलेगी।
उम्मीदवार हमारी ऑफिसियल वेबसाइट और ऐप पर भी आसानी से 22 फरवरी 2022 को फ्री मॉक अटेम्प्ट कर सकते हैं।
ICAR टेक्नीशियन 2022 परीक्षा पैटर्न
कंप्यूटर आधारित परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के 100 प्रश्न होंगे जिनमें 4 बहुविकल्पीय उत्तर होंगे जिनमें से उम्मीदवार को केवल एक सही उत्तर चुनना होगा। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होता है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए, (0.25) अंक काटा जाएगा।
Paper/Sections | Subject | Max. Marks | No. of Questions | Total Duration |
1 | General Knowledge | 25 | 25 | 1 and 1/2 Hours |
2 | Mathematics | 25 | 25 | |
3 | Science | 25 | 25 | |
4 | Social Science | 25 | 25 | |
100 | 100 |
- सभी खण्डों के लिए प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी में द्विभाषी रूप से तैयार किए जाएंगे।
- प्रश्न पत्र उन सभी कार्यात्मक समूहों के लिए समान होगा जिनमें भर्ती किए जाने का प्रस्ताव है।
- तकनीशियन (टी -1) के पदों के लिए कोई साक्षात्कार नहीं होगा।