IB Security Asst/Executive Tier 2 Admit Card: श्रीनगर, जम्मू और लेह केन्द्रों के लिए IB Security Assistant/ Executive Tier 2 एडमिट कार्ड जारी हो गए है। इंटेलिजेंस ब्यूरो, गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने भारत के नागरिक के लिए Security Assistant (Executive) के 1054 रिक्तियों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था, जिसके Tier 1 के लिए 17 फरवरी 2019 और 31 मार्च 2019(स्थगित किए क्षेत्र के लिए) को ऑनलाइन परीक्षा ली गयी थी।
Tier II परीक्षा, 29 सितम्बर 2019 को आयोजित होनी थी, लेकिन यह श्रीनगर,जम्मू और लेह क्षेत्र के लिए यह स्थगित हो गयी थी। अब IB नेश्रीनगर,जम्मू और लेह केन्द्रों के अभ्यर्थियों को ध्यान में में रखते हुए Tier II की परीक्षा को स्थगित कर दी है। इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी ऑफिसियल वेबसाइट @mha.nic.in पर या डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैं।
IB Security Asst/Executive Tier 2 Admit Card डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
IB Security Asst/Executive Tier 2 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें
सभी अभ्यर्थी, जो IB Security Asst/ Executive Tier 2 में शामिल हो रहे है, वे अपना एडमिट कार्ड निम्नलिखित चरणों में डाउनलोड कर सकते हैं।
- IB के ऑफिसियल वेबसाइट @mha.nic.in पर जाएं।
- IB Security Asst/Executive Tier 2 Admit Card 2020 पर क्लिक कीजिए, जो होमपेज पर होगा।
- अपनी जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि इंटर कीजिए और सर्च बटन पर क्लिक कीजिए।
- IB Security Asst/Executive Tier 2 Admit Card 2020, अभ्यर्थी के स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी IB Admit Card 2020 डाउनलोड कर सकते है और भविष्य के लिए भी सेव कर सकते हैं।