HSSC Patwari 2019 Vacancies Reduced: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने सितंबर 2019 में विभिन्न विभागों में पटवारी की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। आधिकारिक अधिसूचना में जारी रिक्तियों की संख्या 588 थी। अब, वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, कुल पटवारी रिक्तियों को घटाकर 530 कर दिया गया है।
HSSC पटवारी ऑनलाइन परीक्षा की तारीख आयोग द्वारा घोषित की जानी बाकी है। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित होने की उम्मीद है। हरियाणा के Land record department में पटवारी के रूप में नियुक्त उम्मीदवारों को 2400 ग्रेड वेतन के साथ 5200-20200 के वेतनमान के तहत भर्ती किया जाएगा। आधिकारिक नोटिस में 58 रिक्तियों की कमी देखी गई है। नवीनतम अद्यतन के अनुसार HSSC पटवारी रिक्तियों की श्रेणीवार breakup की जाँच करें:
Category | Vacancies Released Earlier (Sep 2019) |
Vacancies As per the latest notice (10/02/2020) |
---|---|---|
GENERAL | 254 | 232 |
SC | 104 | 95 |
BCA | 100 | 86 |
BCB | 70 | 62 |
EWS | 60 | 55 |
TOTAL | 588 | 530 |
Click here to download the official notice for Patwari Vacancy
सामान्य श्रेणी उम्मीदवारों के लिए रिक्तियों को 254 से घटाकर 232 कर दिया गया है जबकि SC की रिक्तियों को 104 से घटाकर 95 कर दिया गया है।
HSSC Patwari परीक्षा पैटर्न
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक के साथ उम्मीदवार HSSC पटवारी परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। लिखित परीक्षा के 90 अंकों को निम्नलिखित भागों में विभाजित किया जाएगा:-
- जनरल अवेयरनेस, रीजनिंग, मैथ्स, साइंस, कंप्यूटर, इंग्लिश, हिंदी और संबंधित या प्रासंगिक विषय के लिए 75% वेटेज,
- हरियाणा के इतिहास, करेंट अफेयर्स, साहित्य, भूगोल, नागरिक शास्त्र, पर्यावरण, संस्कृति आदि के लिए 25% वेटेज.
- HSSC To Conduct Computer-Based Tests For Upcoming Exams; Check Details
- HSSC Patwari Recruitment 2019: 588 Vacancies