Haryana Police Commando Exam Pattern & Syllabus: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने हरियाणा पुलिस कमांडो की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर विभिन्न श्रेणियों से 520 पुरुष कमांडो की भर्ती के लिए भर्ती सूचना जारी की है। ऑनलाइन आवेदन 14 जून 2021 से शुरू हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून 2021 है। 12वीं पास उम्मीदवार HSSC के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार हरियाणा पुलिस भर्ती की तैयारी करना चाहते हैं, उन्हें विस्तृत परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को देखना चाहिए ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें। इस लेख में, हम हरियाणा पुलिस कमांडो भर्ती 2021 की चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देने जा रहे हैं। चयन प्रक्रिया में ज्ञान परीक्षण, शारीरिक जांच परीक्षण, और शारीरिक माप परीक्षण तथा कुछ अतिरिक्त योग्यताएं भी शामिल हैं।
HSSC Haryana Police Commando Recruitment 2021: Apply Link Active
हरियाणा पुलिस कमांडो की चयन प्रक्रिया
-
- नॉलेज टेस्ट (80% वेटेज)
- फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) (अतिरिक्त अंक)
- शारीरिक मापन परीक्षण (PMT) (अतिरिक्त अंक)
How To Apply Online For HSSC Haryana Police Commando Recruitment 2021?
हरियाणा पुलिस कमांडो परीक्षा पैटर्न 2021
a) शारीरिक मापन परीक्षण
Height | Marks |
175 CM | 05 |
Above178 CM | 06 |
Above 181 CM | 08 |
From 184 CM and above | 10 |
Note:- 175 सेमी से कम लम्बाई वाले उम्मीदवार योग्य नहीं होंगे।
शारीरिक माप परीक्षण (पीएमटी) के लिए निर्धारित मानकों को पूरा करने में विफल रहने वाले उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया से हटा दिया जाएगा।
b) फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट अर्थात् (PST)
फिजिकल मापन टेस्ट के लिए क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए क्वालीफाई करेंगे। यहां प्रत्येक 10 अंकों के निम्नलिखित तीन परीक्षण होंगे यानी पीएसटी के लिए कुल अंक 30 होंगे। एक उम्मीदवार को निर्धारित सभी 3 परीक्षणों को उत्तीर्ण करना होगा। फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए निम्नलिखित तीन टेस्ट होंगे।
Sr. No. | Test | Qualifying Standard | Marks |
1 | High Jump | More than 137 Cm (best of three chances) |
10 |
2 | Chin-ups | Minimum 8 (face above the horizontal bar in each count) |
10 |
3 | Race-2 KM | In less than 7 minutes and 30 seconds (timing with RFID technology) |
10 |
c) नॉलेज टेस्ट(Knowledge Test):
- ये सभी उम्मीदवार जो फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) में उत्तीर्ण होंगे, वे नॉलेज टेस्ट में बैठने के पात्र होंगे।
- नॉलेज टेस्ट केवल 60 अंकों का होगा।
- नॉलेज टेस्ट objective होगा जिसमें प्रत्येक प्रश्न के 0.60 अंक होंगे तथा सौ (100) objective प्रश्न होंगे और नब्बे (90) मिनट की अवधि का समय मिलेगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 0.6 अंक मिलेंगे।
- गलत उत्तरों के लिए negative marking नहीं होगा।
- परीक्षा का माध्यम द्विभाषी होगा अर्थात हिंदी और अंग्रेजी दोनों में।
You may also like to read this: