HP Police Constable Previous Year Exam Analysis: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है और 31 अक्टूबर 2021 तक ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता हैं। इसके लिए जारी रिक्तियों की कुल संख्या 1334 है। यह वैकेंसी लगभग 5 साल के बाद आयी हैं, इससे पहले हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए आखिरी बार परीक्षा 2016 में आयोजित की गई थी। परीक्षा आसान थी और कटऑफ कम थे लेकिन इस साल हम इसकी उम्मीद नहीं कर सकते क्योंकि competition बहुत बढ़ गए है इसलिए परीक्षा का लेवल और कट-ऑफ दोनों हाई होने की उम्मीद हैं।
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न (Himachal Pradesh Police Constable Exam Pattern)
- लिखित परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों की कुल संख्या 80 है।
- अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा, सामान्य जागरूकता, गणित और विज्ञान, रीजनिंग एप्टीट्यूड प्रत्येक विषय से 16 प्रश्न पूछे जाएंगे।
- परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी।
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स- 40% हैं वहीं अन्य के लिए यह 50% हैं।
Subjects | Questions | Syllabus |
English language | 16 questions | 10+2 Standard |
Hindi language | 16 questions | 10+2 Standard |
General Awareness | 16 questions | 10+2 Standard |
Mathematics and science | 16 questions | Math of 10th Standard and Science of 10+2 Standard |
Reasoning Aptitude | 16 questions | 10+2 Standard |
Total Time | 60 Minutes |
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पिछले साल का एग्जाम एनालिसिस (HP Police Constable Previous Year Exam Analysis)
पिछले साल के प्रश्न का पैटर्न ऊपर दिए गए समान था और प्रश्नों का लेवल 12 वीं कक्षा का था। कुल 80 प्रश्न पूछे गए थे और परीक्षा की समय अवधि 60 मिनट थी। उस साल परीक्षा ऑफलाइन हुई था। यहाँ उस परीक्षा का विश्लेषण नीचे दिया गया है।
Subjects | Questions Asked (Topic) | Level of Questions |
Mathematics and Science | Simplification-2
Number System-1 Ratio-2 Profit and Loss-1 Unit-1 Chemistry-3 Biology-6 Computers-1 |
Easy
10th standard |
Reasoning Aptitude | Word formation-1
Calender-1 Sitting in Row -1 Word Coding-1 Word Arrangement-2 Permutation-1 Directions-1 Analogy-2 Letter/Number Series-3 Odd one out-1 Symbol recognition-1 Comparision-1 |
Easy
12th Standard |
General Awareness | Author of Panchtantra
Rorik art gallery First lady gymnast to qualify in Olympics Chandratal lake CNG Milkha singh associated to which game UNSC NITI Aayog Quoto Protocol Dalai Lama Knagada Vadhu Painting National voters day Paralympics games |
Easy
12th Standard |
Hindi Language | Synonyms-3
Adjective-1 Antonyms-4 Gender Recognition-1 Word correction-1 Sandhi-2 Proverb-2 Sangya-1 |
Easy
12th Standard |
English Language | Tense-1
One word substitution-3 Spelling-2 Error detection-2 Fill in the blanks-3 Idioms & Phrase-3 Synonyms-1 Antonyms-1 |
Easy
12th Standard |
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के पिछले साल का कट ऑफ (Himachal Pradesh Police Constable Previous Year Cut Off)
उम्मीदवारों को परीक्षा आयोजित करने वाले निकाय द्वारा तय किए गए न्यूनतम अंक से अधिक अंक प्राप्त करने की आवश्यकता होती है जो सामान्य / ओबीसी के लिए 50% और एससी / एसटी के लिए 40% है। पिछले साल की परीक्षा के 80 अंकों में से कट ऑफ अंक नीचे दिए गए हैं।
Previous Year Cut Off Marks for HP Police Constable Exam | ||
Category | Male Candidates | Female Candidates |
General | 41.15 | 30.55 |
BCB | 41.20 | 30.50 |
BCA | 36.40 | 26.30 |
SC | 32.50 | 23.60 |
EBPG | 21.40 | 13.00 |
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल चयन प्रक्रिया (Himachal Pradesh Police Constable Selection Procedure)
इस जॉब के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2021 की पूरी चयन प्रक्रिया पता होनी चाहिए। पूरी परीक्षा प्रक्रिया का विवरण निम्नलिखित है:
- Physical Standard Test
- Physical Efficiency Test
- Written Exam – यह 80 मार्क्स का होगा।
- Document Verification
- फाइनल मेरिट लिस्ट उम्मीदवार की ऊंचाई के अनुसार 5 अंक, लिखित परीक्षा जिसके 80 अंक होंगे और प्रमाण पत्र मूल्यांकन के आधार पर 15 अंक के आधार पर तैयार किया जाएगा।
- Medical Exam
- Verification of Character & Antecedent
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन आवेदन 2021 (Himachal Pradesh Police Constable Online Application 2021)
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल(Himachal Pradesh Police Constable) के लिए आवेदन करने के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल 1 अक्टूबर 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक खुला है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के पात्र और इच्छुक हैं, वे आधिकारिक अधिसूचना पढ़ लें और तदनुसार आवेदन करें। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021(Himachal Pradesh Police Constable recruitment 2021) के लिए आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।
Apply for HP Police Constable here
यदि आपने हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन किया है तो यह गूगल फॉर्म भरें
Please fill this form if you have applied for the HP Police Constable Post
हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न(Himachal Pradesh Police Constable Recruitment 2021: FAQs)
Q1: हिमाचल प्रदेश पुलिस लिखित परीक्षा में प्रश्न का लेवल क्या होता है?
उत्तर: प्रश्नों का लेवल 10+2 लेवल का होगा और गणित 10वीं के लेवल का होगा।
Q2: हिमाचल पुलिस कांस्टेबल आयु सीमा क्या है?
उत्तर: जनरल के लिए – 18 से 25 वर्ष, एससी / एसटी के लिए – 18 से 27 वर्ष ओबीसी के लिए – 18 से 27 वर्ष हैं।
Q3: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का वेतन कितना है?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल का वेतन 5910-20200रु. + ग्रेड पे रु. 1900/- हैं।
Q4: प्रत्येक विषय से कितने प्रश्न पूछे जाते हैं?
उत्तर: प्रत्येक विषय से 16 प्रश्न पूछे जाएंगे और लिखित परीक्षा में कुल 80 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Q5: हिमाचल प्रदेश पुलिस की परीक्षा में कौन से विषय से प्रश्न आते हैं?
उत्तर: हिमाचल प्रदेश पुलिस की परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, हिंदी भाषा, सामान्य जागरूकता, गणित और विज्ञान, रीजनिंग एप्टीट्यूड से प्रश्न आते हैं।