Home   »   SSC CGL 2023 अधिसूचना   »   How to Score 40+ marks in...

जानिए SSC CGL टियर -1 के सामान्य जागरूकता सेक्शन में 40+ मार्क्स कैसे स्कोर करें

हर साल, SSC विभिन्न पदों के लिए कई योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए SSC CGL परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा में सफलता के लिए उम्मीदवारों को इस मूल्यवान अवसर का लाभ उठाने के लिए लगन से तैयारी करने और अपने कौशल का प्रदर्शन करने की आवश्यकता है। टियर I परीक्षा में सामान्य जागरूकता, रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी अनुभाग से 50 अंकों के 25 प्रश्न होते हैं। सामान्य जागरूकता अनुभाग अपने विशाल पाठ्यक्रम और असीमित करंट अफेयर्स के कारण उम्मीदवारों को दुविधा में रखता है। आपके सभी प्रश्नों और भ्रम को समाप्त करने के लिए, हम आपको SSC CGL टियर I परीक्षा में सामान्य जागरूकता अनुभाग के लिए रणनीति बनाने, योजना बनाने और तैयारी करने के बारे में सुझाव दे रहे हैं। इन दिशानिर्देशों का पालन करके, आप इस अनुभाग में 40+ अंक सुरक्षित करने का लक्ष्य रख सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए, नीचे दिया गया लेख देखें।

पूरा सिलेबस जानिए

आपके लिए सबसे पहले महत्वपूर्ण हैं कि आप SSC द्वारा दिए गए पूरे सिलेबस को देखें। सिलेबस का एक प्रिंट आउट लें और जिन विषयों में आप कमजोर हैं उन्हें नोट करें। नीचे SSC CGL के सामान्य जागरूकता सेक्शन में पूछे जाने वाले टॉपिकों की सूची दी गई है।

  • महत्वपूर्ण जनरल नॉलेज जिसमें भारत और पड़ोसी देशों का इतिहास, भूगोल, राजनीति, अर्थशास्त्र शामिल हैं।
  • विज्ञान
  • करंट अफेयर
  • खेल
  • पुस्तकें और लेखक
  • महत्वपूर्ण योजनाएँ
  • विभाग
  • ख़बरों आदि में रहे व्यक्ति

Click here to check SSC CGL Syllabus

यहाँ पायें जनरल अवेयरनेस अर्थात् सामान्य जागरूकता के सभी महत्वपूर्ण टॉपिक के नोट्स

2. नोट्स बनायें और डेली पढाई करें

टॉपिकों के नोट्स बनाएं और उन्हें रोजाना पढ़ना शुरू करें। रिवीजन को आसान बनाने के लिए आपको एक स्थान पर सभी बिंदुओं को नोट करना चाहिए। प्रत्येक दिन एक स्टडी प्लान बनाएं और विषयवार समय बांटे। आप हर दिन एक विषय पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। hindisscadda सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान के लिए कैप्सूल भी प्रदान कर रहा है। उसके लिंक नीचे दिए गए हैं:

3. किताबों से करें पढाई

आप लेटेस्ट पैटर्न पर आधारित SSC CGL syllabus को कवर करने वाली प्रासंगिक पुस्तकें खरीद सकते हैं। आप विभिन्न पुस्तकों से नोट्स बना सकते हैं और उसी के अनुसार अपने स्टडी मैटेरियल तैयार कर सकते हैं। लिखने और जानने का प्रयास करें। उम्मीदवार Adda247 की पुस्तकें भी खरीद सकते हैं जिसमें विषयवार नोट्स के साथ सैकड़ों प्रश्नों को कवर किया गया हैं।

4. करंट अफेयर्स से रहें अपडेट

करंट अफेयर्स को SSC CGL टीयर I परीक्षा में प्रमुखता से पूछा जाता है। करंट अफेयर्स को प्रतिदिन देखते रहें और फिर उन्हें हर साप्ताह के अंत में रिवाईज करें। SSC CGL परीक्षा में, पिछले 6 महीनों के करंट अफेयर्स को प्रमुखता से पूछा जाता है। कुछ प्रश्न पिछले एक वर्ष से भी पूछे जा सकते हैं। इस खंड में अच्छे अंक लाने के लिए भारत और अंतर्राष्ट्रीय सभी करंट अफेयर्स को रिवाईज करना महत्वपूर्ण है।

5. मॉक टेस्ट से करें प्रैक्टिस

साप्ताहिक मॉक टेस्ट का अभ्यास करने से आपकी तैयारी बेहतर होगी। आप दैनिक क्विज़ या साप्ताहिक मॉक टेस्ट एटेम्पट कर सकते हैं जो आपको याद रखने में मदद करेगा। hindisscadda SSC CGL टीयर I GA सेक्शन के लिए मुफ्त क्विज़ प्रदान कर रहा है। आप इसे Adda247 ऐप पर दे सकते हैं और वहां से अध्ययन कर सकते हैं।
pdpCourseImg

Sharing is caring!

FAQs

मुझे SSC CGL टियर-1 के सामान्य जागरूकता अनुभाग में 40+ अंक प्राप्त करने के लिए टिप्स कहां मिल सकते हैं?

SSC CGL टियर-1 के सामान्य जागरूकता अनुभाग में 40+ अंक प्राप्त करने के टिप्स ऊपर दिए गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *