SSC CGL टीयर I परीक्षा 11 अप्रैल से 21 अप्रैल 2022 तक कंप्यूटर आधारित मोड में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। चूंकि टियर- I कंप्यूटर आधारित परीक्षा कई पालियों में आयोजित की गई थी, इसलिए उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त अंकों को आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर जारी सूत्र के अनुसार नॉर्मलाइज कर दिया गया है। और एसएससी ने एसएससी सीजीएल टियर 2 यानी 8 और 10 अगस्त 2022 के लिए परीक्षा तिथियां भी जारी कर दी हैं। टियर 2 परीक्षा के लिए केवल कुछ दिन शेष हैं और उच्च कट-ऑफ अंक को मात देने के लिए क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में उच्च अंक प्राप्त करना महत्वपूर्ण है।
जिन्दगी हमेशा चुनौतियों से भरी होती हैं। इसमें जिस चीज से फर्क पड़ता है, वह है कि सामने आने वाली चुनौतियों से आप किस प्रकार निपटते हैं। प्रैक्टिस सेशन के साथ दृढ़ संकल्प ही आपको आगे बढ़ने में सहायता करेगा। और जब SSC CGL टियर 2 परीक्षा के क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी भाषा सेक्शन की बात आती है, तो अगले स्टेज के लिए उपस्थित होने के लिए आपको क्वांट सेक्शन में 150+ अंक प्राप्त करने होंगे जरुरी हो जाते हैं , क्योंकि इसके स्कोर कम होने के चांस रहते हैं।
SSC CGL टियर 2 के गणित में 150+ कैसे स्कोर करें? (How to score 150+ in Quant for SSC CGL Tier 2?)
SSC CGL टियर 2 के क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में 150+ अंक प्राप्त करने के लिए, आपको निम्नलिखित टिप्स को फॉलो करना चाहिए जो आपको इस सेक्शन को तैयार करने में मदद करेंगी।
1. टॉपिक-वाइज पिछले साल के पेपर पैटर्न को देखें
SSC CGL टियर 2 के गणित में हाई मार्क्स प्राप्त करने के लिए, पिछले साल में पूछे गए प्रश्नों को पढ़ें। नीचे दिए गए प्रश्नों का वितरण देखें। आपको अधिकतम अंक वाले टॉपिक पर फोकस करना चाहिए। SSC CGL Tier 2 में ज्यामिति, बीजगणित, क्षेत्रमिति और त्रिकोणमिति जैसे विषयों वाले एडवांस मैथ्स से 45+ से अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इसलिए, आपको इन टॉपिक के बेसिक कांसेप्ट को क्लियर करने पर ध्यान देना चाहिए और अधिक प्रश्नों का अभ्यास करना चाहिए।
SSC CGL Tier 2: Topic Wise Distribution Of Questions in the Quantitative Aptitude | |||||||
---|---|---|---|---|---|---|---|
S.No | Topic | 2012 | 2013 | 2014 | 2015 | 2016 | 2017-18 |
1 |
Number System/HCF/LCM
|
7 | 8 | 7 | 7 | 10 | 11 |
2 |
Percentage, Average
|
10 | 8 | 10 | 9 | 10 | 8 |
3 |
Time & Work, Pipe & Cistern
|
6 | 6 | 6 | 5 | 6 | 4 |
4 |
Profit & Loss, Discount
|
10 | 11 | 11 | 10 | 10 | 9 |
5 |
Ratio, Mixture & Allegation
|
6 | 6 | 4 | 4 | 7 | 10 |
6 |
Time Speed Distance, Boat & Stream Trains
|
4 | 5 | 6 | 8 | 4 | 4 |
7 |
Interest (CI & SI)
|
4 | 4 | 5 | 4 | 3 | 4 |
8 |
Geometry
|
18 | 14 | 15 | 13 | 15 | 11 |
9 |
Mensuration
|
11 | 15 | 11 | 13 | 10 | 14 |
10 |
Trigonometry, Height & Distance
|
9 | 7 | 10 | 9 | 10 | 10 |
11 |
DI
|
5 | 4 | 5 | 5 | 5 | 5 |
12 |
Algebra
|
7 | 8 | 10 | 11 | 10 | 9 |
13 |
Surds & Indices , Simplification
|
2 | 4 | 0 | 2 | 0 | 2 |
Total | 100 Questions |
2. पिछले साल के पेपर एटेम्पट करें
SSC CGL टियर 2 गणित के पिछले साल के पेपर को पढ़ें। गणित सेक्शन में, कुछ प्रश्न पिछले साल के प्रश्नों पर आधारित होते हैं। पिछले साल के प्रश्नों वाले मॉक टेस्ट एटेम्पट करने का प्रयास करें क्योंकि इससे आपको परीक्षा पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी।
3. अपने मजबूत टॉपिक में फुल-मार्क्स लाने का प्रयास करें
अपने मजबूत टॉपिक का लाभ उठाने से नहीं चूकना चाहिए वे आपको अधिकतम मार्क्स प्राप्त करने में मदद करेंगे। आप यह सुनिश्चित करें कि आप मजबूत टॉपिक का पर्याप्त अभ्यास कर रहे हैं ताकि आप इसमें एक भी मार्क्स न चूकें। अनुपात और समानुपात, साधारण ब्याज, चक्रवृद्धि ब्याज, प्रतिशत, लाभ और हानि और DI जैसे टॉपिक में स्कोर करना तुलनात्मक रूप से आसान होता हैं और आपको इन सेक्शन में फुल मार्क्स लाने का प्रयास करना चाहिए।
4. मॉक टेस्ट का करें विश्लेष्ण
अच्छी तरह से अभ्यास करने के लिए डेली मॉक टेस्ट देना चाहिए। आपको मॉक एटेम्पट करने के बाद उसका विश्लेषण भी करना चाहिए। अपनी गलतियों और कमजोर विषयों को नोट करन चाहिए साथ ही अपनी गलतियों को समझने और उससे सीखने की कोशिश करना चाहिए क्योंकि इससे आपको अपने मार्क्स बढ़ाने में मदद मिलेगी।
5.अपने कमजोर टॉपिक में करें सुधार
150+ अंक प्राप्त करने के लिए आप किसी भी विषय को छोड़ नहीं सकते। अपने कमजोर टॉपिक को मजबूत करने के लिए डेली टॉपिक-वाइज क्विज solve करें। एडवांस मैथ्स के प्रश्नों में स्कोर करने के लिए फ़ार्मुलों, प्रमेयों और बेसिक कांसेप्ट को याद करने का प्रयास करें। सफलता के रास्ते में अपनी कमजोरी को आड़े न आने दें।
6. टाइम मैनेजमेंट पर रखें फोकस
भले ही आपके पास पेपर पूरा करने के लिए 2 घंटे का समय होता है, लेकिन आमतौर पर समय की कोई बाधा नहीं होती है। लेकिन कभी-कभी, calculative प्रश्नों में आवश्यकता से अधिक समय लग सकता है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप समय पर पेपर पूरा करने में सक्षम हैं, टाइम को मैनेज करना सीखें। इसके लिए एक स्ट्रेटजी तैयार करें कि परीक्षा में किन टॉपिक को पहले करना है।
7. सटीकता (Accuracy)
यदि आप 150+ अंक प्राप्त करने के इच्छुक हैं तो आपकी सटीकता(accuracy) अच्छी होनी चाहिए। पेपर में तुक्का न लगाएं क्योंकि प्रत्येक गलत प्रश्न के लिए 0.50 अंक की नेगेटिव मार्किंग है। उत्तर दिए गए प्रश्नों में सटीक रहने का प्रयास करें और इससे आप परीक्षा में आसानी से 150+ मार्क्स प्राप्त कर सकते हैं।