भारत सरकार (रेल मंत्रालय) के प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाला सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने आधिकारिक वेबसाइट पर भर्ती अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से DFCCIL के विभिन्न पदों की कुल 1074 रिक्तियां भरी जानी हैं। DFCCIL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट यानी dfccil.com के माध्यम से जूनियर एग्जीक्यूटिव, एग्जीक्यूटिव और जूनियर मैनेजर के लिए भर्ती जारी की है। DFCCIL परीक्षा 27, 28, 29 और 30 सितंबर 2021 को आयोजित की जाएगी।
डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (DFCCIL) ने भर्ती के लिए DFCCIL द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या घोषित करते हुए एक संक्षिप्त नोटिस जारी की है। उस विशेष पदों के लिए जारी रिक्तियों की संख्या के साथ नीचे दी गई तालिका में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या दी गयी है। उम्मीदवार इससे competition का अंदाजा लगा सकते हैं।
DFCCIL 2021 वैकेंसी डिटेल : DFCCIL 2021 Vacancy Details
Post Code | Name of Post | Number of vacancies | Number of Applications |
24 | Executive (Operations & BD) | 237 | 140155 |
21 | Executive (Civil) | 73 | 62521 |
22 | Executive (Electrical) | 42 | 46240 |
23 | Executive (Signal & Telecommunication) | 87 | 35153 |
25 | Executive (Mechanical) | 03 | 10120 |
33 | Junior Executive (Operations & BD) | 225 | 106075 |
32 | Junior Executive (Signal & Telecommunication) | 145 | 4247 |
31 | Junior Executive (Electrical) | 135 | 19634 |
34 | Junior Executive (Mechanical) | 14 | 4977 |
11 | Junior Manager (Civil) | 31 | 34978 |
12 | Junior Manager (Operations & BD) | 77 | 9678 |
13 | Junior Manager (Mechanical) | 03 | 10324 |
Total | 1074 | 484102 |
चूंकि DFCCIL द्वारा जारी विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या और वैकेंसी में बहुत बड़ा अंतर है। इसलिए उम्मीदवारों को अपने कमर कस लेने चाहिए और तैयारी में लग जाना चाहिए। आवेदनों की संख्या रिक्तियों से
काफी अधिक है इससे साफ हैं कि बहुत कठिन competition होगी। आधिकारिक सूचना का लिंक नीचे दिया गया है।
Click here to download the DFCCIL Official Notice of Number of Candidates
DFCCIL 2021 चयन प्रक्रिया(DFCCIL 2021 Selection Process)
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से चयन प्रक्रिया को समझ सकते हैं। चयन प्रक्रिया में 5 चरण हैं अर्थात:
- Computer-based test
- Computer-Based Aptitude Test
- Document Verification
- Interview
- Medical Test