जब हम नौकरी की बात करते हैं, तो पाते हैं कि केवल सरकारी नौकरी वहां काम करने वाले कर्मी को स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करती है। कई उम्मीदवार सोचते हैं कि इसे प्राप्त करना बहुत मुश्किल है। जैसा कि हम देख रहे हैं कि UPSC, SSC और राज्य सरकार की परीक्षा बहुत अधिक योग्यता की मांग करती हैं और ये केवल अध्ययनशील, बुद्धिमान छात्रों के लिए होती हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है, बहुत सारी नौकरियां ऐसी हैं जो 10 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए भी सुनहरा अवसर लाती हैं। सरकारी नौकरी से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है। चूंकि अधिकतम युवाओं का झुकाव सरकारी नौकरी की ओर है। छात्र 10वीं कक्षा के साथ ही साथ 12 वीं के बाद की सरकारी नौकरी की जानकारी के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी नौकरियों की तलाश शुरू कर देते हैं।
10 वीं कक्षा की नौकरियों में किसी भी तरह के कार्य अनुभव की आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे कुछ संगठन हैं जो उम्मीदवारों के लिए अवसर प्रदान करते हैं। रेलवे, डिफेन्स, पीएसयू(PSU), SSC, आदि जैसे संगठन में 10 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए नौकरी के अवसर हैं:
रेलवे में 10 वीं कक्षा के बाद की सरकारी नौकरी(Government Opportunity After 10th class in Railways)
रेलवे देश का सुस्थापित संगठन है जो हर साल बड़ी संख्या में रिक्तियों की घोषणा करता है। यह प्रतिष्ठित संगठनों में से एक है जो जॉब सिक्यूरिटी प्रदान करता है और समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ाता है। रेलवे में 10 वीं के बाद के जॉब की लिस्ट नीचे दी गयी हैं-
Exam Name | Post | Age |
RRB Group D` | Helper, Fitter, Cabin Man, Keyman, Leverman, Porter, Shunter, Welder, Trackman, Switchman
|
18-33 years |
RRB ALP | ITI | 18-30 years |
Railway Apprentice | ITI Posts | 15-24 years |
RPF Constable | Constable | 18-25 years |
DLW Apprentice Recruitment | Non-ITI Apprentice | 15-22 years |
कर्मचारी चयन आयोग में 10 वीं कक्षा के बाद की सरकारी नौकरी(Government Opportunity After 10th class in Staff Selection Commission)
कर्मचारी चयन आयोग CHSL, CGL आदि जैसी परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों की भर्ती के लिए हर साल बड़ी संख्या में रिक्तियों को जारी करता है, इसके माध्यम से केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती की जाती है। SSC द्वारा आयोजित मैट्रिक स्तर की परीक्षाएं निम्नलिखित हैं:
Exam Name | Post | Age |
SSC MTS | Gardner, Peon, Daftary, Watchman, Cleaning Staff, Junior Gestetner Operator | 18-25 years |
SSC Selection Post | Office Attendant, Field Attendant, Canteen Attendant, Binder | 18-30 years |
डिफेन्स में 10 वीं कक्षा के बाद की सरकारी नौकरी(Government Opportunity After 10th class in Defence)
यह प्रतिष्ठित क्षेत्रों में से एक है। विभिन्न रक्षा परीक्षाओं के माध्यम से मिलिट्री और फ़ोर्स में भर्ती की जाती हैं। उन उम्मीदवारों के लिए इस क्षेत्र में विभिन्न अवसर हैं जो सेना के साथ काम करने का सपना देख रहे हैं। डिफेन्स में काम करने के इच्छुक 10 वीं पास उम्मीदवारों के लिए कुछ अवसर निम्नलिखित है।
Exam Name | Post | Age |
Multi-Tasking Staff -Director General Armed Forces Medical Services | Gardner, Peon, Watchman, Messenger, Sweeper, Daftary | 18-25 years |
BSF Constable | Constable General Duty | 18-23 years |
CRPF Constables | Constable | 18-23 years |
BRO Multi Skill Worker | ITI Worker | 18-25 years |
ITBP Constable | Constable General Duty | 18-23 years |
Assam Riffles Constable | Constable General Duty, Mechanic | 18-28 years |
12 वीं के बाद की सरकारी नौकरी की लिस्ट
10 वीं कक्षा के बाद की राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी की परीक्षा(Government Opportunity After 10th class in States)
राज्य सरकार भी उम्मीदवारों की भर्ती के लिए विभिन्न परीक्षाएं आयोजित करते हैं। राज्य सरकार भी 10 वीं कक्षा के उम्मीदवारों के लिए भी अवसर लाती है। ये नौकरियां ज्यादातर पुलिस बल में उपलब्ध हैं। 10 वीं उत्तीर्ण उम्मीदवारों के लिए राज्यों में निम्नलिखित सरकारी नौकरियां हैं।
Exam Name | Post | Age |
Bihar Police Constable | Constable | 18-25 years |
Himachal Pradesh Constable | Constable | 20-25 years |
Jharkhand Constable Recruitment | Constables, Urban Home Guards | 18-30 years,19-40 years |
West Bengal Excise Constable Recruitment | Excise Constables | 18-27 years |
Odisha 9th Battalion Constable Recruitment | Battalion Constable | 18-23 years |
Tripura Police Rifleman Recruitment | Police Rifleman | 18-23 years |
AP Police Driver Recruitment | Police Driver | 18-30 years |
Maharashtra Police Constable Driver Recruitment | Police Constable Driver | 18-30 years |
HSSC Recruitment | Work Supervisor, Auto Diesel Mechanic, Carpenter Plumber, Painter, Maison, Lift Operator, Electrician, Blacksmith | 17-42 years |
Delhi Transport Corporation | Bus Driver | 19-50 years |
Karnataka Forest Recruitment | Forest Guard | 18-35 years |
Anganwadi Recruitment | Worker, Helper | 18 years minimum |
NCRB Recruitment | Head Constable | Maximum Age 56 years |
DDA Recruitment for various post | Mali | 18-25 years |
PSU में 10 वीं कक्षा के बाद की सरकारी नौकरी(Government Opportunity After 10th class in PSU’s)
जिन उम्मीदवारों ने मैट्रिक कर लिया है, उनके लिए सार्वजनिक क्षेत्र के कई उपक्रम हैं। भर्ती परीक्षा नीचे उपलब्ध है। जो उम्मीदवार सिर्फ 10 वीं पास हैं, उन्हें नीचे दी गई तालिका को देखना चाहिए।
Exam Name | Post | Age |
ESIC UDC | UDC, Stenographer | 18-27 years |
GAIL Patwari | Patwari, Lekhpal | – |
Hindustan Shipyard Limited | Driver | 28 Years |
UPRVUNL | Technician Grade II | 18-40 years |
ग्राम डाक सेवक में 10 वीं कक्षा के बाद की सरकारी नौकरी(Government Opportunity After 10th class in Gram Dak Sevak)
ग्राम डाक सेवक मैट्रिक पूरा कर चुके उम्मीदवारों के लिए कई रिक्तियां और विभिन्न पद प्रदान करता है। भारतीय डाक विभाग से जुड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है। ये ग्राम डाक सेवक के लिए पूरे देश में आयोजित की जाने वाली परीक्षाएँ हैं।
Exam Name | Post | Age |
AP Postal Circle GDS | GDS, Multitasking Staff (MTS), Postman/Mailguard | 18-40 years |
Maharashtra Postal Circle GDS | Dak Sevak, Branch postmaster, Assistant Branch Postmaster | 18-40 years |
Chattisgarh Postal Circle GDS | GDS, Multitasking Staff (MTS), Postman/Mailguard, Branch postmaster, Assistant Branch Postmaster | 18-40 years |
Telangana Postal Circle GDS | GDS, Multitasking Staff (MTS), Postman/Mailguard, Branch postmaster, Assistant Branch Postmaster, Driver Post | 18-40 years |
10 वीं के बाद की सरकारी नौकरियां(Government Jobs After 10th): FAQ
Q.मैं 10वीं पास हूं क्या मैं किसी सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता हूं?
उत्तर: हाँ, 10 वीं पास उम्मीदवारों के लिए पर्याप्त अवसर हैं जो इस लेख में दिए गए हैं।
Q. क्या 10वीं पास उम्मीदवार रेलवे में अप्लाई कर सकते हैं?
उत्तर: हाँ। ई = रेलवे में आवेदन करने के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता उम्मीदवार को कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ कक्षा 10 उत्तीर्ण या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना हैं। उम्मीदवार के पास एनसीवीटी(NCVT) से संबद्ध किसी मान्यता प्राप्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
Q. 10वीं पास उम्मीदवार के लिए कौन सी सरकारी नौकरी बेस्ट है?
उत्तर: बहुत सारे अवसर हैं लेकिन नीचे दिए गए पोस्ट सबसे बेहतर है:
Exam Name | Post |
SSC MTS | Gardner, Peon, Daftary, Watchman, Cleaning Staff, Junior Gestetner Operator |
SSC Selection Post | Office Attendant, Field Attendant, Canteen Attendant, Binder |
RRB Group D` | Helper, Fitter, Cabin Man, Keyman, Leverman, Porter, Shunter, Welder, Trackman, Switchman
|
Railway Apprentice | ITI Posts |
RPF Constable | Constable |