RRB NTPC 2020 CBT 1 परीक्षा 28 दिसंबर 2020 से शुरू हुई है, जो देश भर के उम्मीदवारों को अपने सपनों की नौकरी को पाने का माध्यम बनने वाली है। एक चीज जो हर छात्र परीक्षा के बाद मांगता है वह है विभिन्न वर्गों से पूछे जाने वाले प्रश्न। प्रश्नों से परिचित होना एक उचित आईडिया देगा और व्यक्ति अपने प्रदर्शन का विश्लेषण कर सकता है। Adda247 हमेशा अपने पाठकों की मदद करने का के लिए तत्पर रहता है । इस पोस्ट में, हम आपको RRB NTPC 2020 CBT 1 परीक्षा में आज पूछे गए प्रश्न और उसके उत्तर प्रदान कर रहे हैं।
RRB NTPC Exam Analysis 2020: यहाँ देखें अब तक के सभी शिफ्ट का Exam Analysis
GA Questions Asked In Today’s Shift 1 & 2: –
- 1857 के विद्रोह के समय गवर्नर कौन था?(लार्ड कैंनिग)
- IMI का CEO कौन है? (Roy Twite)
- विटामिन डी का दूसरा नाम क्या है?
विटामिन डी के अन्य नाम हैं –
विटामिन डी2 या एर्गोकैल्सिफेरॉल (Vitamin D2 or Ergocalciferol)
विटामिन डी3 या कोलेकेल्सिफेरोल (Vitamin D3 or Cholecalciferol) - बग से क्या तात्पर्य है?
जब डेवलपर कोई कंप्यूटर प्रोग्राम बनाता है तो बनाते समय उसमें खामियॉ रह जाती हैं, जिसे आप त्रुटि, दोष, गलती, विफलता या खोट (फॉल्ट) कह सकते हो, लेकिन इसे तकनीकी भाषा में सॉफ्टवेयर बग (Software Bug) कहते हैं। बग किसी भी सॉफ्टवेयर को क्रेश कर सकता है। - ऑस्ट्रेलिया की राजधानी है- (कैनबरा)
- सगरमाथा पर्वत किस देश में है? (नेपाल)
- CII के वर्तमान अध्यक्ष कौन हैं?(उदय कोटक)
- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात क्या हैं-
ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। - कांग्रेस के सूरत अधिवेशन से एक प्रश्न पूछा गया था।
- अम्ल और भस्म का उपयोग क्या है?
- ओपेक का मुख्यालय कहाँ है? (वियना, ऑस्ट्रिया)
- निम्नलिखित में से कौन सा महाराष्ट्र का लोक नृत्य है?
महाराष्ट्र का लोक नृत्य- मौनी, ललिता, लांवणी, लेजम, बोहदा, दहिकला, गफा, गौरीचा - राष्ट्रीय विज्ञान दिवस किस तारीख को मनाया जाता है?(28 फरवरी)
- विश्व की सबसे बड़ी ताज़ी पानी की झील कौन सी है?(सुपीरियर झील (अमेरिका)
- नेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान किसके साथ कांफ्रेंस किये हैं? (डेविड लेटरमैन)
- WWW का आविष्कारक कौन है?(सर टिम बर्नर्स ली)
- T20 विश्व कप 2007 का विजेता कौन था?(भारत )
- FORTRANसे एक प्रश्न पूछा गया था।
- लिटमस पेपर किससे बनता है?
लिटमस जल में घुलनशील विभिन्न रंजकों का एक मिश्रण होता है जो थैलोफाइटा समूह के ‘लिचेन’ नामक पौधे से निकाला जाता है। प्रायः इसे सूचक की तरह उपयोग किया जाता है। लिटमस विलयन जब न तो अम्लीय होता है न ही क्षारकीय, तब यह बैंगनी रंग का होता है। - मानव विकास सूचकांक में भारत की रैंक क्या हैं?
मानव विकास सूचकांक मानव विकास के 3 मूल मानदंडों यानी जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति आय में देशों की औसत उपलब्धि को मापता है। संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (United Nations Development Programme) द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, भारत वर्ष 2020 के मानव विकास सूचकांक (Human Development Index) में 189 देशों में अपने पिछले स्थान से दो पायदान फिसलकर 131 वें स्थान पर आ गया है।इस सूचकांक में नॉर्वे सबसे ऊपर है, इसके बाद आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, हांगकांग और आइसलैंड हैं।निम्न मानव विकास श्रेणी में 189 वें स्थान पर नाइजर सबसे कम रैंक वाला देश है, जिसका स्कोर 0.394 है। - असहयोग आंदोलन के साथ कौन सा आंदोलन शुरू हुआ?(खिलाफत आन्दोलन)
- गांधी जी के गुरु कौन थे?
महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरू गोपाल कृष्ण गोखले थे. - कंप्यूटर का जनक कौन माना जाता हैं?
चार्ल्स बैबेज को कंप्यूटर का जनक (Father Of Computer) भी कहा जाता है। - Excel में edit करने के लिए किस कुंजी का उपयोग किया जाता है?-F2
- 17वें रेल ज़ोन से एक प्रश्न पूछा गया था।
- 2019 में ISSF 10M एयर राइफल किसने जीती?
सौरभ चौधरी ने 10m एयर पिस्टल में गोल्ड मेडल जीता - अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन का मुख्यालय कहाँ हैं?
जिनेवा, स्विट्ज़रलैण्ड - मुस्का डोमेस्टिका किसका नाम है-(हाउसफ्लाई का )
SSC CGL 2020 CAPSULE General Awareness And General Science: Free PDF | Download Now
RRB NTPC Memory Based Paper Quant | Reasoning | GA: Download Free PDF
You May Also Like To Read:-
- RRB NTPC Exam Analysis All Shift Analysis
- RRB NTPC Admit Card 2020 Out: Download link for Railway NTPC CBT 1 Call Letter
- RRB NTPC EXAM SCHEDULE FOR CBT-1: Check official Notification here
- Click here to get Free Study Material for RRB NTPC Exam 2020
- RRB NTPC Previous year Cut Off | 1st & 2nd Stage Examination