GA Questions asked in SSC MTS Exam 2021 in hindi : कर्मचारी चयन आयोग(Staff Selection Commission) 5 अक्टूबर 2021 से 2 नवंबर 2021 तक 3 शिफ्ट में परीक्षा आयोजित कर रहा है। SSC MTS 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भारत में सरकारी नौकरी पाने का एक शानदार अवसर है। SSC MTS का आयोजन कर्मचारी चयन आयोग के तहत चपरासी, दफ्तरी, जमादार, जूनियर गेस्टेटनर ऑपरेटर, चौकीदार, सफाईवाला, माली, आदि जैसे विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए किया जाता है। इस परीक्षा की तैयारी में छात्रों की मदद करने के लिए हम आज यानी 5 अक्टूबर 2021 को पहली शिफ्ट में आयोजित परीक्षा में पूछे गए GA के प्रश्न(GA Questions asked in SSC MTS Exam 2021) लेकर आये हैं। यह अगले शिफ्ट में आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने में मदद करेगा।
परीक्षा के बाद सभी छात्रों के मन में यह सवाल होता हैं कि SSC MTS 2021 परीक्षा में GA सेक्शन में कौन-कौन से प्रश्न पूछे गए हैं? जिन उम्मीदवारों को आगामी शिफ्ट में परीक्षा देनी है, उन्हें इन प्रश्नों को आवश्य देखना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें एसएससी द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों को जानने में मदद मिलेगी। अब, हम आपको GA के वे सभी प्रश्न प्रदान कर रहे हैं जो SSC MTS 2021 परीक्षा में 5 और 6 अक्टूबर को पूछा गया हैं।
SSC MTS Exam Analysis 2021 : यहाँ देखें सभी शिफ्ट का SSC MTS Exam Analysis
SSC MTS की 6 अक्टूबर 2021 की परीक्षा में पूछे गए GA के प्रश्न
- जहीर खान को कौन सा पुरस्कार दिया गया?
- विद्युतीय क्षेत्रों के बीच विभव को मापने के लिए किस उपकरण का उपयोग किया जाता है?
- हाल ही में किस राष्ट्रपति की मोम की प्रतिमा का अनावरण किया गया है?
- इंदिरा गांधी ने कौन सी पुस्तक लिखी थी?
- राष्ट्रीय स्थापना दिवस(National Foundation Day ) किस तारीख को मनाया जाता है?
- पूर्व वित्त मंत्री से जुड़ा एक सवाल था।
- 2016 में शिशु मृत्यु दर क्या थी?
- निम्नलिखित में से कौन गंगा की सहायक नदी है?
- नागरिकता संविधान के किस भाग में आती है?
- धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार किसके अंतर्गत आता है?
- निम्नलिखित में से कौन अर्जुन पुरस्कार प्राप्तकर्ता है?
- यांत्रिक ऊर्जा(Mechanical Energy), विभव(potential) और ______ का मिक्चर है।
- 2004 की सुनामी से कौन सा राज्य प्रभावित हुआ था?
- गंगा की सहायक नदी से संबंधित प्रश्न था।
- SSC MTS Exam Analysis 6th October 2021 : SSC MTS Shift 1 Exam Analysis
- SSC MTS Exam Analysis 6th October 2021 : SSC MTS Shift 2 Exam Analysis
SSC MTS की 5 अक्टूबर 2021 की परीक्षा में पूछे गए GA के प्रश्न
आज के analysis के अनुसार, परीक्षा में पूछे गए GA का लेवल मध्यम(Moderate) था। आइए इसमें पूछे गए प्रश्नों को देखते हैं:
- SSC MTS Exam Analysis 5th October 2021 : SSC MTS Shift 1 Exam Analysis
- SSC MTS Exam Analysis 5th October 2021 : SSC MTS Shift 2 Exam Analysis
- सोनू सूद ने रोजगार के लिए कौन सा ऐप लॉन्च किया है? उत्तर- प्रवासी रोजगार ऐप
- पूजा ढांडा किस खेल से संबंधित हैं? उत्तर- कुश्ती
- बंगाल विभाजन किस वर्ष हुआ था? उत्तर- 1905
- राष्ट्रीय पुरालेख दिवस(National Archive day) किस तारीख को मनाया जाता है? उत्तर- 11 मार्च
- रेलवे के अंतर्राष्ट्रीय संघ(International union of Railway) के अध्यक्ष कौन हैं? उत्तर- Krzysztof Mamiński
- प्राकृतिक आपदाएँ पृथ्वी की किस परत में होती हैं? उत्तर- मेंटल(Mantle)
- सबसे ज्यादा बजट किस सेक्टर का है? उत्तर- रक्षा
- 2019-20 में विजय हजारे ट्रॉफी किसने जीती? उत्तर- कर्नाटक
- लिट्टी चोखा किस राज्य से संबंधित है? उत्तर- बिहार
- गारो खासी जयंतिया पहाड़ियाँ किस राज्य में स्थित हैं?उत्तर- मेघालय
- विश्व का तीसरा सबसे बड़ा पर्वत कौन सा हैं? उत्तर- कंचनजंगा
- बुइया नृत्य किस राज्य से संबंधित है?उत्तर-अरुणाचल प्रदेश
- निम्नलिखित में से कौन सा नागालैंड का लोक नृत्य है?
- मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन सी हैं? उत्तर- स्टेपीज़
- अलकनंदा नदी का उद्गम स्थल कौन सा ग्लेशियर है? उत्तर- उत्तराखंड में सतोपथ और भागीरथी खड़क ग्लेशियर
- मौलिक कर्तव्य किस भाग के अंतर्गत आता हैं? उत्तर- भाग IV ए
- बच्चों में विटामिन डी की कमी से कौन सा रोग होता हैं? उत्तर- सूखा रोग
- निम्न में से कौन सी कोशिका अस्थि मज्जा में नहीं बनती है?
- भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को आधिकारिक तौर पर कब मान्यता दी गई थी? उत्तर- 22 जुलाई 1947
- उत्तर प्रदेश कितने राज्यों से घिरा हुआ है? उत्तर- नौ राज्य
- मानव विकास सूचकांक(Human Development Index) से संबंधित एक प्रश्न था।
- GUI का फुल फॉर्म क्या हैं?: ग्राफिक यूजर इंटरफेस(Graphic User Interface)
- अकबरनामा की रचना किसने की हैं? अबुल फजल, इन्होने आइन-ए-अकबरी में भी अकबर का वर्णन किया गया हैं।
- एक स्कूल एक आईएएस(One school one IAS) से प्रश्न आया था। उत्तर- केरल
- पैरा ओलंपिक में पहला पदक किसने जीता ?उत्तर- मुरलीकांत पेटकरी
- मटकी नृत्य किस राज्य से संबंधित है? उत्तर: एमपी
- इंतेज़ार आपका Campaign किस राज्य का हैं? उत्तर-एमपी
- विश्व का सबसे बड़ा तैरता सौर संयंत्र भारत में किस नदी पर स्थित है? उत्तर- गोदावरी नदी
- नीरज चोपड़ा किसके ब्रांड एंबेसडर हैं? एलआईसी
- भाला का वजन कितना होता हैं? 800 ग्राम
- गन्ना उत्पादन केंद्र कहाँ स्थित है? उत्तर- कोयंबटूर
- किस राजा ने उदयपुर पर विजय प्राप्त की? उत्तर: अकबर
- 7 अगस्त को कौन सा दिवस हैं – भाला दिवस
- हिमालय की नवीनतम चोटी कौन सी हैं।
- कृष्णा नदी पर बनी जलविद्युत परियोजना कौन सी हैं?: नागार्जुन परियोजना
- प्लासी की लड़ाई कब हुई थी। 1757 में
- नए खेल मंत्री कौन बने हैं? अनुराग ठाकुर
- स्वच्छ भारत अभियान
- प्लासी की लड़ाई के दौरान बंगाल के नवाब कौन थे? उत्तर- सिराजुद्दौला
- मोलर मास में मोल की संख्या कितनी होती हैं? उत्तर: 1
- विटामिन सी सर्वाधिक मात्रा में किसमें पाया जाता है ? उत्तर: अमरूद
- एस्कॉर्बिक एसिड किसका रासायनिक नाम क्या हैं: उत्तर- विटामिन सी
- वह अधातु हैं, जो द्रव अवस्था में पाया जाता हैं?- ब्रोमीन
- फ्लोरीन (गैस), क्लोरीन (गैस), ब्रोमीन (द्रव) और आयोडीन (ठोस)
SSC MTS परीक्षा 2021-21 के लिए महत्वपूर्ण लिंक:
SSC MTS Notification | SSC MTS Syllabus |
SSC MTS Exam Pattern | SSC MTS Salary |
SSC MTS Exam Dates | SSC MTS Vacancy |
SSC MTS Previous Years Cut Off | SSC MTS Admit card |
SSC MTS Previous Year paper |