Home   »   यहाँ देखें 3 फरवरी की परीक्षा...

यहाँ देखें 3 फरवरी की परीक्षा में पूछे गए जनरल अवेयरनेस के प्रश्न और उनके उत्तर

RRB NTPC COVID 19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 2 पालियों में परीक्षा आयोजित कर रहा है।यह परीक्षा रेलवे में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित हो रही है। ADDA247 एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको दैनिक आधार पर हुए परीक्षा का समग्र विश्लेषण के साथ प्रदान करता है। आज यानी 3 फरवरी 2021 को पहली पाली की परीक्षा पूरी हो गई है और हम यहाँ परीक्षा के सामान्य जागरूकता खंड में पूछे गए प्रश्नों को लेकर आयें हैं।

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा में सामान्य जागरूकता खंड से पूछे जाने वाले प्रश्न क्या हैं? आगामी शिफ्टों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नों से परिचित होने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे आरआरबी द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को जानने में मदद मिलेगी। अब, हम आपको सामान्य जागरूकता प्रश्न प्रदान कर रहे हैं जो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में 3 फरवरी को पूछे गए थे।

3 फरवरी को पूछे गए GA के प्रश्न : –

चूंकि जीए समग्र परीक्षा से बहुत महत्वपूर्ण और स्कोरिंग सेक्शन है जिसमें अधिकतम अंक यानी 40 प्रश्नों के लिए 40 अंक हैं। आज के विश्लेषण के अनुसार, परीक्षा में GA का स्तर मध्यम था। आइए हम इसमें पूछे गए प्रश्नों को देखते हैं:

  • मोहिनीअट्टम नृत्य किस राज्य का है? उत्तर: केरल
  • पैसेज टू इंडिया के लेखक कौन है? उत्तर: एडवर्ड मॉर्गन फोस्टर(Edward Morgan Forster)
  • The little balance book पुस्तक के लेखकहैं ? उत्तर: गैलीलियो गैलीली(Galileo Galilei.)
  • समानता का अधिकार किस अनुच्छेद में है? उत्तर: अनुच्छेद 14 से अनुच्छेद 18
  • बंगाल गजट क्या है? उत्तर: भारत का पहला अंग्रेजी भाषा का अखबार
  • blue flag certificates भारत के कितने समुद्र तटों को मिले हैं? उत्तर:8
  • 2018 में गोवा के सीएम कौन थे? उत्तर: मनोहर परिकर
  • पानीपत की पहली लड़ाई कब हुई थी? उत्तर:1526 (बाबर और इब्राहिम लोधी)
  • ईस्ट इंडिया सोसाइटी की स्थापना किसने की? उत्तर: दादाभाई नौरोजी
  • भारत छोड़ो आंदोलन कब शुरू हुआ? उत्तर: 1942
  • यूनेस्को के महानिदेशक कौन हैं? उत्तर: ऑड्रे अज़ोले(Audrey Azoulay)
  • पहले RBI गवर्नर कौन थे? उत्तर: सर ओसबोर्न स्मिथ(Sir Osborne Smith)
  • पोखरण में पहला परमाणु परीक्षण का नाम क्या था? उत्तर: स्माइलिंग बुद्धा (1974)
  • NGT का स्थापना वर्ष हैं? उत्तर: 2010
  • राष्ट्रीय कौशल विकास कार्यक्रम कब शुरू हुआ?
  • भारत के वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त कौन हैं? उत्तर: सुनील अरोड़ा
  • रवींद्रनाथ टैगोर पुरस्कार से संबंधित प्रश्न आया था।
  • दांडी मार्च के बाद कौन सा आंदोलन शुरू हुआ ? उत्तर: सविनय अवज्ञा आंदोलन
  • यहाँ देखें 3 फरवरी की परीक्षा में पूछे गए जनरल अवेयरनेस के प्रश्न और उनके उत्तर_50.1

     

RRB NTPC General Awareness Capsule PDF | Download Now

You May Also Like To Read:-

 

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *