Latest SSC jobs   »   यहाँ देखें 30 जनवरी की परीक्षा...

यहाँ देखें 30 जनवरी की परीक्षा में पूछे गए जनरल अवेयरनेस के प्रश्न और उनके उत्तर

RRB NTPC COVID 19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 2 पालियों में परीक्षा आयोजित कर रहा है।यह परीक्षा रेलवे में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित हो रही है। ADDA247 एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको दैनिक आधार पर हुए परीक्षा का समग्र विश्लेषण के साथ प्रदान करता है। आज यानी 30 जनवरी 2021 को पहली पाली की परीक्षा पूरी हो गई है और हम यहाँ परीक्षा के सामान्य जागरूकता खंड में पूछे गए प्रश्नों को लेकर आयें हैं।

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा में सामान्य जागरूकता खंड से पूछे जाने वाले प्रश्न क्या हैं? आगामी शिफ्टों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नों से परिचित होने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे आरआरबी द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को जानने में मदद मिलेगी। अब, हम आपको सामान्य जागरूकता प्रश्न प्रदान कर रहे हैं जो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में 30 जनवरी को पूछे गए थे।

30 जनवरी को पूछे गए GA के प्रश्न : –

चूंकि जीए समग्र परीक्षा से बहुत महत्वपूर्ण और स्कोरिंग सेक्शन है जिसमें अधिकतम अंक यानी 40 प्रश्नों के लिए 40 अंक हैं। आज के विश्लेषण के अनुसार, परीक्षा में GA का स्तर मध्यम था। आइए हम इसमें पूछे गए प्रश्नों को देखते हैं:

RRB NTPC General Awareness Capsule PDF | Download Now

  • सबसे पुराना वेद कौन सा है? उत्तर: ऋग्वेद
  • चंपारण आंदोलन वर्ष कब हुआ था ? उत्तर: 1917 में, महात्मा गांधी के नेतृत्व में
  • मुस्लिम लीग की स्थापना कब हुई थी? उत्तर: 1906 में ढाका में
  • सफेद विट्रियल को किस नाम से जाना जाता है? उत्तर: जिंक सल्फेट (ZnSO4)
  • विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ हैं? उत्तर: वाशिंगटन डीसी
  • 1 GB कितने MB के बराबर होता है? उत्तर: 1 GB = 1024 MB
  • किलिमंजारो से संबंधित प्रश्न आया था।
  • GUI का पूर्ण रूप क्या है? उत्तर: ग्राफिकल यूजर इंटरफेस(Graphical User Interface)
  • 2018 राजीव गांधी पुरस्कार किसे मिला था? उत्तर: विराट कोहली और मीराबाई चानू
  • अनुच्छेद 108 किससे संबंधित है? उत्तर: संसद की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति द्वारा बुलाने से (अनुच्छेद 108)
  • अरावली पर्वत सबसे ऊँची चोटी कौन सी हैं ? उत्तर: गुरुशिखर

यहाँ देखें 30 जनवरी की परीक्षा में पूछे गए जनरल अवेयरनेस के प्रश्न और उनके उत्तर_50.1

You May Also Like To Read:-

 

Sharing is caring!

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published.