Latest SSC jobs   »   यहाँ देखें 2 फरवरी की परीक्षा...

यहाँ देखें 2 फरवरी की परीक्षा में पूछे गए जनरल अवेयरनेस के प्रश्न और उनके उत्तर

RRB NTPC COVID 19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए 2 पालियों में परीक्षा आयोजित कर रहा है।यह परीक्षा रेलवे में भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए आयोजित हो रही है। ADDA247 एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो आपको दैनिक आधार पर हुए परीक्षा का समग्र विश्लेषण के साथ प्रदान करता है। आज यानी 2 फरवरी 2021 को पहली पाली की परीक्षा पूरी हो गई है और हम यहाँ परीक्षा के सामान्य जागरूकता खंड में पूछे गए प्रश्नों को लेकर आयें हैं।

RRB NTPC CBT 1 परीक्षा में सामान्य जागरूकता खंड से पूछे जाने वाले प्रश्न क्या हैं? आगामी शिफ्टों में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को प्रश्नों से परिचित होने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे आरआरबी द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों के प्रकार को जानने में मदद मिलेगी। अब, हम आपको सामान्य जागरूकता प्रश्न प्रदान कर रहे हैं जो आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा में 2 फरवरी को पूछे गए थे।

2 फरवरी को पूछे गए GA के प्रश्न : –

चूंकि जीए समग्र परीक्षा से बहुत महत्वपूर्ण और स्कोरिंग सेक्शन है जिसमें अधिकतम अंक यानी 40 प्रश्नों के लिए 40 अंक हैं। आज के विश्लेषण के अनुसार, परीक्षा में GA का स्तर मध्यम था। आइए हम इसमें पूछे गए प्रश्नों को देखते हैं:

  • सत्यमेव जयते किस उपनिषद से लिया गया है? उत्तर: मुण्डक
  • कान्हा राष्ट्रीय उद्यान ____में स्थित है। उत्तर: मध्य प्रदेश
  • आईएमएफ और विश्व बैंक का मुख्यालय कहाँ हैं? उत्तर: वॉशिंगटन, डी॰ सी॰(Washington DC)
  • शेयर्ड एटीएम का तकनीक? उत्तर: एनएफएस (राष्ट्रीय वित्तीय स्विच) अर्थात NFS(National Financial Switch)
  • अमफॉन साइक्लोन(Amphan Cyclone) ने किस भारतीय राज्य को प्रमुखता से प्रभावित किया था? उत्तर: ओडिशा (पश्चिम बंगाल) विकल्पों पर निर्भर करता है
  • चंद्रगुप्त मौर्य के गुरु का नाम क्या था? उत्तर: चाणक्य या कौटिल्य
  • INC का पहला अधिवेशन किस स्थान पर आयोजित किया गया था? उत्तर: गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय, बॉम्बे
  • ग्राम पंचायत किस अनुच्छेद के तहत आता है? उत्तर: अनुच्छेद 243
  • हॉर्नबिल त्योहार किस राज्य का हैं? उत्तर: नागालैंड
  • सोडा पानी में कौन सी गैस होती है? उत्तर: CO2
  • OMR का पूर्ण रूप क्या हैं? उत्तर: ऑप्टिकल मार्क मान्यता
  • भारत का पहला अंतरिक्ष केंद्र हैं- उत्तर: विक्रम साराभाई
  • कोरल रीफ ज्यादातर भारत के किस स्थान पर पाया जाता है? उत्तर: कच्छ की खाड़ी
  • नीति अयोग किस वर्ष में स्थापित हुआ? उत्तर: 2015
  • गांधी शांति पुरस्कार 2018 से सम्बन्धित प्रश्न आया था।

RRB NTPC General Awareness Capsule PDF | Download Now

 

यहाँ देखें 2 फरवरी की परीक्षा में पूछे गए जनरल अवेयरनेस के प्रश्न और उनके उत्तर_50.1

You May Also Like To Read:-

 

Sharing is caring!

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *