रेलवे भर्ती बोर्ड हर साल लाखों उम्मीदवारों की भर्ती के लिए NTPC CBT परीक्षा आयोजित करता है. CBT 1 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को परीक्षा के दूसरे चरण अर्थात CBT 2 में उपस्थित होने के लिए बुलाया जाता है. RRB NTPC CBT 2 परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है जो RRB NTPC CBT 1 cutoff को पास करते हैं. परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सफलता पाने के लिए गंभीरता से परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए. इस लेख में, हम RRB NTPC CBT 2 exam के लिए सबसे अधिक स्कोरिंग विषयों को साझा कर रहे हैं. हमने विषय-वार विश्लेषण के साथ-साथ GA में अधिक स्कोर करने के अध्ययन के लिए एक पाठ्यक्रम पर चर्चा की है.
Click here to get mock tests for RRB NTPC CBT 2 Exam
RRB NTPC CBT 2 Exam Pattern In Hindi
RBB NTPC परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उत्तर देने के लिए कुल 120 प्रश्न होंगे, जिसमें से 50 प्रश्न सामान्य जागरूकता को कवर करेंगे, 35 गणित को कवर करेंगे तथा 35 प्रश्न जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग के शामिल होंगे। हम सामान्य जागरूकता अर्थात् जनरल अवेयरनेस के सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक प्रदान कर रहे हैं, जो उम्मीदवार को RRB NTPC परीक्षा 2021 में उपस्थित होने से पहले रिवाइज करना चाहिए। आइए पूरे परीक्षा पैटर्न पर एक नज़र डालें:
Subject | No. of Questions | Marks allotted | Duration |
General Awareness | 50 | 50 | 90 Minutes |
Mathematics | 35 | 35 | |
General Intelligence and Reasoning | 35 | 35 | |
Total | 120 | 120 |
Mock Tests For RRB NTPC CBT 2 Exam
RRB NTPC परीक्षा के लिए सामान्य जागरूकता अर्थात् जनरल अवेयरनेस के सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक:
सामान्य जागरूकता RRB NTPC परीक्षा के सबसे महत्वपूर्ण सेक्शन में से एक है। इसमें अधिकतम प्रश्नों के साथ अधिकतम अंक भी होते हैं यानी 50 अंकों के लिए 50 प्रश्न। करेंट अफेयर्स, बायोलॉजी आदि ऐसे विषय हैं जिनसे समग्र परीक्षा में सबसे अधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। नीचे दी गई तालिका में टॉपिक-वाइज प्रश्नों के वितरण दिए गए है।
Topic | No of Questions |
---|---|
History | 4 |
Geography | 2 |
Economics | 4 |
Polity | 4 |
Static | 8 |
Biology | 9 |
Chemistry | 5 |
Physics | 2 |
Computers | 4 |
Current Affairs | 8 |
Total | 50 |
RRB NTPC CBT 2 के लिए सामान्य जागरूकता का सिलेबस
- राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के करंट अफेयर,
- गेम और खेल,
- भारत की कला और संस्कृति,
- भारतीय साहित्य, स्मारक और भारत के स्थान,
- सामान्य विज्ञान और जीव-विज्ञान (10वीं सीबीएसई तक),
- भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम,
- भारत और विश्व का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल,
- भारतीय राजनीति और शासन-संविधान और राजनीतिक व्यवस्था,
- भारत के अंतरिक्ष और परमाणु कार्यक्रम सहित सामान्य वैज्ञानिक और तकनीकी विकास,
- संयुक्त राष्ट्र और अन्य महत्वपूर्ण विश्व संगठन,
- भारत और विश्व से संबंधित पर्यावरणीय मुद्दे,
- कंप्यूटर और कंप्यूटर अनुप्रयोगों की मूल बातें, सामान्य संक्षिप्ताक्षर,
- भारत में परिवहन प्रणाली,
- भारतीय अर्थव्यवस्था,
- भारत और विश्व की प्रसिद्ध हस्तियां,
- प्रमुख सरकारी कार्यक्रम,
- भारत के वनस्पति और जीव,
- भारत के महत्वपूर्ण सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठन, वर्तमान जीके, आदि।
RRB NTPC परीक्षा के लिए GA अनुभाग में सबसे महत्वपूर्ण विषय दिए गए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे इन विषयों की अच्छी तरह तैयारी करें.