Latest Update>>> FSSAI Vacancy Revised 2021: 2021 में FSSAI द्वारा जारी रिक्तियों की कुल संख्या 233 थी. अब, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण ने FSSAI भर्ती 2021 के लिए संशोधित रिक्तियों के संबंध में 3 जून 2022 को एक नोटिस जारी किया है. FSSAI सहायक रिक्ति 33 से 37 और FSSAI व्यक्तिगत सहायक 19 से बढ़कर 26 हो गई है. उम्मीदवार नीचे दी गई सारणीबद्ध जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें.
Post Code | Post Name | Vacancies |
05 | Food Analyst | 04 |
10 | Assistant | |
11 | Hindi Translator | 01 |
13 | IT Assistant | 03 |
14 | Junior Assistant Grade-1 | 03 |
12 | Personal Assistant |
FSSAI वैकेंसी 2022
भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के तहत स्थापित एक सांविधिक निकाय (statutory body) है। FSSAI की स्थापना खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत की गई है, जो भारत में खाद्य सुरक्षा और विनियमन से संबंधित एक समेकित क़ानून है। FSSAI ने विज्ञापन संख्या DR-04/2021 द्वारा 2021 में विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती हेतु अधिसूचना जारी की। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए बोर्ड द्वारा जारी रिक्तियों की कुल संख्या 233 थी। इससे पहले निकाय ने 254 रिक्तियों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी लेकिन बोर्ड ने ग्रुप A के 21 रिक्त पदों को रद्द कर दिया था। कुल 233 रिक्तियों की भर्ती के लिए परीक्षा 28 से 31 मार्च 2022 तक आयोजित की गई थी। इस आर्टिकल में, हम FSSAI रिक्ति 2022 ट्रेंड के बारे में जानकारी पर चर्चा करेंगे।
2019 में FSSAI ने साल में दो बार अलग-अलग वैकेंसी जारी की थी। पहली Advt. no. DR-01/2019 dated 25th January 2019 और दूसरी Advt. No. DR-02/2019 dated 26th March 2019 थी।
FSSAI वैकेंसी 2021 तुलना
2021 में FSSAI द्वारा जारी रिक्तियों की कुल संख्या 233 थी और 2019 में FSSAI द्वारा जारी रिक्तियों की कुल संख्या 275 थी। नीचे दी गई तालिका में हम आपको FSSAI द्वारा पिछले साल और इस साल की वैकेंसी का ट्रेंड बता रहे हैं। कुछ ऐसे भी पद हैं जिनके लिए FSSAI ने इस साल वैकेंसी नहीं निकाली हैं। उम्मीदवारों को इस साल और पिछले साल की वैकेंसी के बीच अंतर देखने के लिए नीचे दी गयी तालिका देखनी चाहिए। इसमें हम देख सकते है कि दोनों साल में लगभग सभी वैकेंसी समान हैं।
Post Name | 2019 Vacancies | 2021 Vacancies |
Deputy Manager Cancelled | – | |
Assistant Director (Technical) Cancelled | – | |
Assistant Director Cancelled | – | |
Technical Officer | 130 | 125 |
Central Food Safety Officer | 37 | 37 |
Food Analyst | – | 04 |
Assistant Manager (IT) | 05 | 04 |
Assistant Manager | 04 | 04 |
Assistant | 34 | 33 |
Hindi Translator | 02 | 01 |
Personal Assistant | 25 | 19 |
IT Assistant | 03 | 03 |
Junior Assistant Grade-1 | 7 | 03 |
पिछले साल अर्थात- 2019 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या
नीचे दी गई तालिका में आपको पिछले साल कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इसकी जानकारी मिलेगी। नीचे दी गई तालिका में विज्ञापन संख्या DR-02/2019 के लिए डेटा है जो 26 मार्च 2019 को FSSAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया था। परीक्षा 24 जुलाई, 25 जुलाई और 26 जुलाई 2019 को आयोजित की गई थी।
Advt no DR-02/2019 | ||
---|---|---|
Post | Number of Applicants | Number of candidates Appeared |
Administrative officer | 575 | 248 |
Assistant | 76679 | 42726 |
Assistant Director | 1124 | 599 |
Assistant Director (technical) | 2297 | 1627 |
Assistant manager | 766 | 401 |
Assistant Manager (IT) | 503 | 285 |
Central Food Safety Officer | 23540 | 14483 |
Deputy Manager | 310 | 163 |
Hindi Translator | 301 | 216 |
IT Assistant | 3284 | 1537 |
Junior Assitant Grade 1 | 14707 | 8754 |
Personal Assistant | 4954 | 3239 |
Technical Officer | 27841 | 17306 |
Total | 156881 | 91584 |
FSSAI की चयन प्रक्रिया
चयन प्रक्रिया पोस्ट के अनुसार बदलती रहती है। अधिकांश पदों में केवल सीबीटी और लिखित परीक्षा होती है। हालाँकि कुछ में इंटरव्यू और स्किल टेस्ट भी होने हैं। FSSAI की चयन की प्रक्रियाएँ निम्नलिखित हैं।
- Computer Based Test
- Written Examination
- Skill Test
- Interview
FSSAI वैकेंसी ट्रेंड: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. FSSAI ने 2019 में कितनी वैकेंसी निकाली थी?
उत्तर: FSSAI ने 2019 में कुल 275 वैकेंसी निकाली थी।
Q. FSSAI ने 2021 में द्वारा कितनी वैकेंसी निकाली हैं?
उत्तर: ग्रुप ए पदों और विभिन्न अन्य पदों पर कुल 233 वैकेंसी निकाली गयी हैं।
Q. FSSAI ने 2021 में किस पोस्ट के लिए सबसे अधिक वैकेंसी निकाली हैं?
उत्तर: तकनीकी अधिकारी के लिए FSSAI 2021 भर्ती में सबसे अधिक वैकेंसी अर्थात- 125 हैं।
Q. FSSAI सहायक 2021 के लिए संशोधित रिक्तियों की संख्या कितनी है?
Ans: FSSAI सहायक के लिए संशोधित रिक्ति 2021 की कुल संख्या 37 है.
You may also like to read this: