FCI एडमिट कार्ड 2020: फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने स्टेनोग्राफर और टाइपिस्ट के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए जोन-वार(zone wise) कॉल लेटर जारी किया है। वे सभी उम्मीदवार, जो लिखित परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं, वे FCI स्टेनो टाइपिस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार 21 सितंबर 2020 तक FCI स्टेनो टाइपिस्ट एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं। FCI स्टेनो और टाइपिस्ट एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन(DV) राउंड के लिए चयनित उम्मीदवारों की संख्या रिक्तियों की संख्या की 3 गुनी है।
Click here to download the admit card
FCI एडमिट कार्ड: महत्वपूर्ण तिथियाँ
Name of the Board | Food Corporation of India (FCI) |
Post Name | Steno, Typist |
Commencement of Call letter Download | 04/09/2020 |
Closure of Call letter Download | 21/09/2020 |
Status | DV call letter Released |
FCI डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एडमिट कार्ड:
उम्मीदवारों ध्यान दें कि पश्चिम क्षेत्र(west zone) का FCI स्टेनो टाइपिस्ट DV एडमिट कार्ड अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नहीं है। सभी उम्मीदवारों को FCI की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखने की सलाह दी जाती है। पश्चिम क्षेत्र(West Zone) का FCI स्टेनो टाइपिस्ट DV एडमिट कार्ड किसी भी समय जारी हो सकता है।
अन्य क्षेत्रों से संबंधित उम्मीदवार दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके zone wise FCI स्टेनो टाइपिस्ट एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड कर सकते हैं। दस्तावेज़ सत्यापन की तिथि और समय, उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर देख सकते हैं और आप सभी को सलाह दी जाती है कि दस्तावेज़ सत्यापन के दिन एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज़ ले जाना न भूलें।
FCI डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:
- FCI की आधिकारिक वेबसाइट @ fci.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध करंट रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
- इससे आप एक नये विंडो पर पहुँच जायेंगे।
- आपको Category 3 पर क्लिक करनी है।
- फिर एक पेज ओपन होगा।
- उम्मीदवारों को संबंधित जोन पर क्लिक करना है, जहाँ से उन्होंने आवेदन किया है।
- फिर, एक अधिसूचना पेज खुलेगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को ‘download FCI Steno Typist Admit Card 2020 for Document Verification’ पर क्लिक करना है।
- फिर, उम्मीदवारों को सभी आवश्यक क्रेडेंशियल्स जैसे कि ज़ोन, पंजीकरण संख्या / रोल नंबर, पासवर्ड, कैप्चा कोड दर्ज करना होगा और सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
- फिर, FCI स्टेनो टाइपिस्ट एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर आ जाएगा।
- सभी उम्मीदवारों को FCI स्टेनो टाइपिस्ट एडमिट कार्ड 2020 का प्रिंटआउट लेने और भविष्य के काम के लिए इसे सेव करने की सलाह दी जाती है।