कर्मचारी चयन आयोग ने SSC CGL Tier 1 परीक्षा 11 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल 2022 तक निर्धारित की है. परीक्षा विश्लेषण के अनुसार अब तक पूछे गए सामान्य जागरूकता अनुभाग के प्रश्न मध्यम स्तर के थे. सामान्य जागरूकता की उचित तैयारी वाले उम्मीदवार अधिकतम अंक प्राप्त कर सकते हैं और अपने समग्र स्कोर को बढ़ा सकते हैं.
इस लेख में, हम आपको आगामी SSC CGL Tier 1 परीक्षा के लिए अपेक्षित सामान्य जागरूकता के टॉपिक प्रदान कर रहे हैं. सामान्य जागरूकता एक ऐसा विषय है जिसमें आप कम समय में अधिक से अधिक प्रश्नों के उत्तर दे सकते हैं. इसमें 50 अंकों के लिए 25 प्रश्न होते हैं अर्थात प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होता है. हम इसमें आपको करेंट टॉपिक और स्थैतिक सामान्य जागरूकता के टॉपिक प्रदान कर रहे हैं ताकि आपकी तैयारी में कोई कमी न आए. आगामी SSC CGL Tier 1 परीक्षा के लिए सामान्य जागरूकता के साथ अपनी तैयारी को और बेहतर बनाएं.
तैयारी के लिए उम्मीदवारों को SSC CGL Tier 1 के परीक्षा पैटर्न को समझना चाहिए. GA के प्रश्न प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा के लिए सहायक होते हैं. SSC CGL Tier 1 सामान्य जागरूकता के लिए तैयारी करने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप दैनिक रूप से करेंट अफेयर्स को पढ़ें, ताकि आप राष्ट्र और अंतराष्ट्रीय घटनाओं से जागरूक रहें. उम्मीदवारों को सामान्य जागरूकता अर्थात स्थैतिक जागरूकता का अध्ययन भी करना चाहिए. यह अधिक प्रश्नों का प्रयास करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.
SSC CGL Tier 1 Exam Pattern 2022
SSC CGL Tier I exam 2022 में 4 खंड हैं जिसमें प्रत्येक खंड में 25 प्रश्न पूछे जाते हैं जैसा की नीचे दी गई तालिका में दर्शाया गया है:
S No. | Sections | No. of Questions | Total Marks | Time Allotted |
---|---|---|---|---|
1 | General Intelligence and Reasoning | 25 | 50 | A cumulative time of 60 minutes |
2 | General Awareness | 25 | 50 | |
3 | Quantitative Aptitude | 25 | 50 | |
4 | English Comprehension | 25 | 50 | |
Total | 100 | 200 |
- उम्मीदवारों को प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देते समय सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस परीक्षा में नकारात्मक अंकन हो सकता है.
- SSC CGL Exam Pattern के अनुसार, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंकों का नकारात्मक अंकन किया जा सकता है.
- उम्मीदवारों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों के साथ अधिक से अधिक अभ्यास करना चाहिए’.
- उम्मीदवारों को Tier 1 के लिए SSC CGL Syllabus में दिए गये सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को कवर करना चाहिए.
- SSC CGL रीजनिंग syllabus को गहराई से समझना चाहिए जैसा की इसमें टॉपिक की संख्या अधिक होती है.
- उम्मीदवारों को SSC CGL परीक्षा पैटर्न को बहुत ध्यानपूर्वक समझना चहिये क्योंकि इसमें समय-समय पर बदलाव देखे गए हैं
SSC CGL Syllabus 2022: General Awareness(सामान्य जागरूकता)
GA अनुभाग में प्रश्नों का उद्देश्य उम्मीदवारों की उनके आसपास के वातावरण और समाज के लिए उनकी सामान्य जागरूकता (जीके + जीएस) का परीक्षण करने का होता है. परीक्षण में भारत और उसके पड़ोसी देशों से संबंधित प्रश्न भी शामिल होंगे, विशेष रूप से इतिहास, संस्कृति, भूगोल, आर्थिक दृश्य, सामान्य नीति और वैज्ञानिक अनुसंधान पर प्रश्न पूछे जाएंगे. विज्ञान, करंट अफेयर्स, किताबें और लेखक, खेल, महत्वपूर्ण योजनाएं, महत्वपूर्ण दिन, पोर्टफोलियो, समाचार में लोग आदि के बारे में भी प्रश्न पूछे जाएंगे.
आगामी SSC CGL Tier 1 Exam के लिए Expected GA Topics
यहां हमने विस्तृत सामान्य जागरूकता विषयों का उल्लेख किया है जो SSC CGL टियर 1 परीक्षा की आगामी पाली में पूछे जा सकते हैं. यह टॉपिक उम्मीदवारों को आगामी SSC CGL Tier 1 परीक्षा के लिए GA की तैयारी करने में मदद करेंगे.
- भारतीय अर्थव्यवस्था – परीक्षा में भारत की जीडीपी वृद्धि और बजट 2022 से संबंधित प्रश्न पूछे गए थे, इसलिए परीक्षा में बैठने से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में सभी महत्वपूर्ण टॉपिक को समझना महत्वपूर्ण है.
- भारतीय भूगोल – महत्वपूर्ण बांधों, भारत में विभिन्न मिट्टी, विभिन्न नदियों की सहायक नदियों और जिन शहरों से नदी गुजरती है, के प्रश्न आने वाली शिफ्ट की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं.
- भारतीय इतिहास – SSC CGL की पाली में सबसे अधिक प्रश्न भारत के मध्यकालीन काल से पूछे गए थे जैसे राजवंश, विभिन्न मंदिर निर्माण, अवधि में विभिन्न युद्ध, और विभिन्न राजवंशों के महत्वपूर्ण राजा.
- भारतीय राजव्यवस्था – परीक्षा में भारतीय संविधान के महत्वपूर्ण अनुच्छेदों, भारतीय संविधान में संशोधन, कार्यपालिका की शक्तियों, संविधान के विभिन्न भागों और संविधान की अनुसूचियों से प्रश्न पूछे गए थे.
- करेंट अफेयर्स – सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं से सवाल, प्रमुख लोगों को दिए गए पुरस्कार, रक्षा क्षेत्र में अलग-अलग खोज, महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति से परीक्षा में
प्रश्न पूछे गए थे.’ - विज्ञान– परीक्षा में मानव शरीर के विभिन्न अंगों, पौधों के अंगों, जानवरों के अंगों, विभिन्न रोगों, महत्वपूर्ण विटामिन, रासायनिक प्रतिक्रियाओं, आवर्त सारणी, SI इकाई से प्रश्न पूछे गए थे.