DSSSB Junior Clerk Exam Date 2020: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने अपनी आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जूनियर क्लर्क (पोस्ट कोड- 13/20) की 254 रिक्तियों के लिए परीक्षा तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 13 अप्रैल 2020 से 19 मई 2020 तक आयोजित होने वाली है। दिल्ली परिवहन निगम के तहत DSSSB जूनियर क्लर्क के लिए अधिसूचना जनवरी 2020 में जारी की गई थी, जहां विज्ञापन 01/20 के तहत विभिन्न पदों के लिए कुल 536 रिक्तियों को अधिसूचित किया गया था। चयन प्रक्रिया में एक स्तरीय परीक्षा और कौशल परीक्षण (यदि आवश्यक हो) शामिल हैं। परीक्षा की तिथि और परीक्षा पैटर्न देखने के लिए नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिस देखें।
Click here to check official notice for DSSSB Junior Clerk Exam date 2020
DSSSB Junior Clerk परीक्षा पैटर्न 2020
जूनियर क्लर्क कंप्यूटर आधारित परीक्षा में द्विभाषी प्रश्नों के साथ 5 सेक्शन होंगे और प्रत्येक सेक्शन 40 अंकों का होगा। अंतिम मेरिट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी। प्रत्येक गलत MCQ उत्तर के लिए 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग की जाएगी। नीचे परीक्षा पैटर्न दिया गया है:
Subject | Marks | Questions | Total Duration |
---|---|---|---|
General Awareness | 40 Marks | 40 Questions | 2 Hours |
General Intelligence & Reasoning ability | 40 Marks | 40 Questions | |
Arithmetical & Numerical Ability | 40 Marks | 40 Questions | |
Test of Hindi Language & Comprehension | 40 Marks | 40 Questions | |
Test of English Language & Comprehension | 40 Marks | 40 Questions | |
Total | 200 Marks | 200 Questions |
DSSSB Junior Clerk वेतन मान
जूनियर क्लर्क का वेतनमान ग्रेड पे 2000 के साथ 5200-20200 होगा – पदों को समूह ‘C’ में वर्गीकृत किया जाएगा:
न्यूनतम 12 वीं पास शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवारों ने DSSSB जूनियर क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन किया। अधिसूचना के बारे में जानने और free study material के लिए पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।