दिल्ली पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2020
दिल्ली पुलिस ऑनलाइन फॉर्म 2020: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 5846 दिल्ली पुलिस कांस्टेबल रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की है। रिक्त पदों में से 3902 पुरुष के लिए हैं जबकि 1944 महिलाओं के लिए हैं। 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके उम्मीदवार 1 अगस्त से 7 सितंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक नीचे दिया गया है।
Delhi Police Constable Notification 2020
Delhi Police Online Form 2020: 5846 कांस्टेबल पदों पर बंपर वैकेंसी
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं:
Delhi Police Constable 2020 |
Date |
Delhi Police Notification Release Date | 01st August 2020 |
On-line registration Starts From | 01st August 2020 |
On-line registration Ends on | 07th September 2020 |
On-line Fee last date | 09th September 2020 |
Last date to generate offline Challan | 11th September 2020 |
Last date for payment through Challan | 14th September 2020 |
Delhi Police Admit Card | November 2020 |
Delhi Police Constable Exam Date |
|
दिल्ली पुलिस ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया
दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन इस प्रकार होंगे:
Step 1:यहाँ पर दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करें। नई विंडो में पंजीकरण लिंक खुल जाएगा।
Step 2:दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल एप्लिकेशन विंडो में New Registration पर क्लिक करें और फिर रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
Step 3: सबसे पहले, उम्मीदवारों को नाम, माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जैसे बुनियादी विवरण प्रदान करनी है।
Step 4: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2020 के अपने कम्प्लीट ऑनलाइन फॉर्म को जमा करने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें। फॉर्म सबमिट करने से पहले अपने विवरण को verify करें। सभी उम्मीदवारों को Registration ID मिलेगा।
Step 5: उम्मीदवारों को दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2020 के लिए पंजीकरण पूरा करने के लिए प्रदान की गई पंजीकरण आईडी, जन्म तिथि और पासवर्ड के साथ लॉगिन करना है।
Step 6: अगले चरण में, उम्मीदवारों को नीचे दी गयी साइज़ में फोटोग्राफ और हस्ताक्षर अपलोड करना होगा:
फोटोग्राफ – फोटो सफेद रंग या लाइट कलर के बैकग्राउंड के सामने क्लिक किया जाना चाहिए और आकार में 4kb से अधिक और 12kb से कम होना चाहिए। photograph resolution, 100 * 120 पिक्सेल में होना चाहिए।
हस्ताक्षर – हस्ताक्षर सफेद शीट पर काली या नीली स्याही में होना चाहिए। हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी jpg format में होनी चाहिए और यह आकार में 1 kb से अधिक और 12 kb से कम होनी चाहिए। resolution, 40 * 60 पिक्सेल होना चाहिए।
Step 7: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के ऑनलाइन फॉर्म के भाग- II को भरने के लिए पंजीकृत आईडी और पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
Step 8: आवेदन पत्र भरने के बाद, उम्मीदवारों को फॉर्म में किसी भी गलती की जाँच के लिए दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के कम्प्लीट आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन(preview) करने की आवश्यकता होती है। अपने द्वारा दर्ज संपूर्ण डेटा Verify करें।
Step 9: कम्प्लीट दिल्ली पुलिस कांस्टेबल आवेदन पत्र का पूर्वावलोकन(preview) करने के बाद फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें। यह सलाह है कि उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2020 के प्रस्तुत आवेदन पत्र की प्रिंट प्रतियां डाउनलोड करें और प्राप्त करें।
Step 10: अंत में, उम्मीदवार दिल्ली पुलिस कांस्टेबल के लिए आवेदन शुल्क जमा करने के लिए या तो ऑनलाइन मोड के माध्यम से या एसबीआई चालान में एसबीआई शाखा में नकद जमा कर सकते हैं।
Instructions To Apply Online For Delhi Police Constable PDF
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म के लिए आवेदन शुल्क
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल (SSC के अंतर्गत आने वाला दिल्ली पुलिस भर्ती 2020) परीक्षा 2020 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पूर्व सैनिक (ESM) मुफ्त में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग, वीजा, मास्टरकार्ड, मेस्ट्रो, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड या SBI चालान के माध्यम से कर सकते हैं।
Apply Online Link For Delhi Police 2020:दिल्ली पुलिस 2020 ऑनलाइन अप्लाई लिंक
दिल्ली पुलिस भर्ती में 5000 से अधिक रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक नीचे दिया गया है। उम्मीदवारों को 7 सितंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन करनी है।
दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 चयन प्रक्रिया
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती में, उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर किया जाएगा:
- कंप्यूटर-आधारित परीक्षा: 100 अंक
- फिजिकल एंड्यूरेन्स एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT): क्वालीफाइंग
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न
5000 से अधिक रिक्तियों के लिए दिल्ली पुलिस में भर्ती का परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है।
भूतपूर्व सैनिकों सहित सभी उम्मीदवारों (पुरुष और महिला) का कंप्यूटर आधारित टेस्ट या CBT होगा। CBT में क्वालीफाई उम्मीदवार शारीरिक परीक्षण(physical test) में शामिल होने के पात्र होंगे।
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 1 घंटे 30 मिनट की अवधि की होगी।
- सभी 100 प्रश्न objective होंगे।
- चार सेक्शन होंगे जिनमें प्रत्येक के अलग-अलग मार्क्स होंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 मार्क्स की निगेटिव मार्किंग होगी।
- दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए सभी प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी में सेट किए जाएंगे।
Part | Subject | No. of Questions |
Max. Marks |
---|---|---|---|
Part A | General Knowledge/ Current Affairs |
50 | 50 |
Part B | Reasoning | 25 | 25 |
Part C | Numerical Ability | 15 | 25 |
Part D | Computer Fundamentals, MS Excel, MS Word, Communication, Internet and Web Browsers etc |
10 | 20 |
Total | 100 | 100 |
दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
Q. दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 के लिए आवेदन करने की तारीख क्या है?
Ans. आप दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 के लिए 1 अगस्त से 7 सितंबर 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Q. क्या मैं ऑनलाइन या ऑफलाइन शुल्क का भुगतान कर सकता हूं?
Ans. आप आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं।
Q. शुल्क ऑफ़लाइन भुगतान करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans. आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2020 है।
Q. दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 के लिए आवेदन शुल्क क्या है?
Ans. सामान्य उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। महिला और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पूर्व सैनिकों (ESM) को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।
Q. दिल्ली पुलिस भर्ती 2020 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans. चयन 100 मार्क्स की लिखित परीक्षा और फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा जो क्वालीफाइंग होगा।
Q. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा तिथि 2020 क्या है?
Ans. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 27 और 30 नवंबर, 1 से 3 दिसंबर तक, 7 से 11 दिसंबर तक और 14 दिसंबर 2020 को है।
Q. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2020 के लिए आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans. दिल्ली पुलिस कांस्टेबल 2020 के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 12 वीं पास होना आवश्यक है।