Latest SSC jobs   »   DDA पटवारी परीक्षा विश्लेषण 2020: यहाँ...

DDA पटवारी परीक्षा विश्लेषण 2020: यहाँ देखें DDA पटवारी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न

दिल्ली विकास प्राधिकरण ने आज 6 नवंबर 2020 को पटवारी परीक्षा 2020 आयोजित की। कई अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए होंगे और अब वे सोच रहे होंगे कि उनकी परीक्षा कैसी हुई। उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का विश्लेषण करना चाहते हैं और उस परीक्षा का अवलोकन भी करना चाहते हैं जो उन्होंने दी थी। इस लेख में, हम इस वर्ष के DDA पटवारी परीक्षा का विश्लेषण करेंगे। हमने प्रश्न-पत्र के विश्लेषण से पहले उसका परीक्षा पैटर्न भी दिया है, जो DDA पटवारी परीक्षा 2020 के लिए निर्धारित था।

DDA पटवारी परीक्षा पैटर्न 2020

DDA पटवारी परीक्षा 2020 की प्रारंभिक परीक्षा 120 प्रश्नों की एक वस्तुनिष्ठ प्रश्नों है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे अर्थात् 120 मिनट है। इस परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.33 अंक का नकारात्मक अंकन और प्रत्येक सही उत्तर के लिए +1 अंक का प्रावधान है। आइए DDA पटवारी 2020 परीक्षा के परीक्षा पैटर्न को जानते हैं।

DDA Admit Card 2020: Direct Link for Admit Card of DDA Exam 2020 Download

Concerned Subjects Total No. of Questions Maximum Marks
General Awareness 120 Questions 120 Marks
General Intelligence and Reasoning

Ability

Arithmetical and Numerical Ability
Hindi and English (Language along with

Comprehension)

Basic Computer Knowledge (up to 10th Std.) 
Duration of the paper: 2 Hours or 120 minutes. 

DDA पटवारी परीक्षा 2020 विश्लेषण:

आइए हम डीडीए पटवारी परीक्षा 2020 में 6 नवंबर को पूछे गए सवालों पर एक नजर डालते हैं:

  • उमंग पोर्टल से एक प्रश्न था।
  • इस साल कृषि क्षेत्र के लिए कितना बजट आवंटित हुआ?
  • _____ नदी के किनारे कौन सा राज्य स्थित है?
  • आधुनिक कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?
  • एमएस वर्ड, एमएस-एक्सेल और पावरपॉइंट से 7-8 प्रश्न पूछे गए थे।
  • कोशिकाओं का अध्ययन।
  • पेपर बोतल पर आधारित कॉम्प्रीहेनसन
  • Synonym-> Fibble
  • पानी में छवि बनने से एक सवाल।
  • करंट अफेयर्स के 10 प्रश्न (जून-जुलाई 2020)
  • संयुक्त राष्ट्र के महासचिव?
  • ctrl + E शॉर्ट कट की?
  • एमएस-वर्ड में व्यू टैब में कौन सा विकल्प उपलब्ध नहीं है
  • नीति आयोग की स्थापना कब हुई?
  • बांधों से 2 प्रश्न पूछे गए थे।
  • दक्षिण भारत की सबसे ऊँची चोटी कौन है?
  • हानि और लाभ से 3 प्रश्न पूछे गए थे
  • समय और काम से 2 प्रश्न पूछे गए थे
  • औसत से 2 प्रश्न पूछे गए थे।
  • क्षेत्रमिति से 2 प्रश्न थे।
  • आयु आधारित 2 प्रश्न थे।
  • 1 रक्त संबंध के प्रश्न थे।
  • 6-7 शब्दकोश केअनुक्रम पर आधारित प्रश्न थे।
  • अंग्रेजी में 8-9 रिक्त स्थान वाले प्रश्न पूछे गए थे
  • समास
  • प्रत्यय
  • उपसर्ग
  • 2 मुहावरें
  • पर्यायवाची

यहाँ अब 5 नवम्बर को डीडीए पटवारी परीक्षा 2020 में पूछे गए सवालों पर एक नजर डालते हैं:

  • सुबनसिरी नदी किस राज्य में बहती है?
  • निःशुल्क ऑनलाइन शिक्षा से संबंधित एक प्रश्न था।
  • TRAI का मुख्यालय कहाँ है?
  • रानी लक्ष्मी मरीन ड्राइव किस राज्य में है?
  • पेन पुरस्कार 2020 के विजेता कौन हैं?
  • मानव का अध्ययन क्या कहलाता है?
  • शरथ कमल किस खेल से संबंधित हैं?
  • अनुच्छेद 141 से संबंधित एक प्रश्न था।
  • रामचरितमानस किसके द्वारा लिखा गया था?
  • मुगल साम्राज्य से संबंधित एक प्रश्न था।
  • हैप्पीनेस इंडेक्स से एक प्रश्न था।
  • सुनील छेत्री, भारत की ओर से कौन सा खेल खेलते है?
  • मोहनजोदड़ो / हड़प्पा से संबंधित एक प्रश्न था।
  • ICT का अर्थ है?
  • UPS किसके लिए उपयोगी हैं?
  • PPT में इनपुट संगीत के लिए किस स्टेप का उपयोग किया जाता है।
  • PPT का डिफ़ॉल्ट व्यू(Default views)।
  • GPS में किस तरंग का उपयोग किया गया है।
  • MS Excel से 2 प्रश्न पूछे गए थे।
  • MS word से 4 प्रश्न पूछे गए थे।
  • शॉर्टकट कुंजियों से संबंधित प्रश्न था।
  • एक वृत्त का क्षेत्रफल 516 सेमी ^ 2 है। वृत्त की त्रिज्या, एक वर्ग की भुजा के बराबर है। तो वर्ग का क्षेत्रफल कितना होगा?
  • A, 12 महीने के लिए 5000 का निवेश करता है; B, 18 महीने के लिए 4000 का निवेश करता है और C, 9 महीने के लिए 3000 का निवेश करता है। यदि लाभ x रु. है। B का लाभ ज्ञात कीजिये?
  • A, एक काम को 15 दिनों में पूरा करता है और B इसे 20 दिनों में कर सकता है। वे 5 दिन मिलकर काम करते हैं फिर B काम छोड़ देता है। यदि 5 दिनों के बाद C, A के साथ काम में जुड़ता है और वे 7 दिनों में काम पूरा कर लेते हैं। तो C को अकेले काम पूरा करने में कितना दिन लगेगा?
  • A और B के बीच की दूरी 200 किमी है। यदि दो कारें A और B से चलना शुरू करती हैं और 50 किमी/ घंटे और 10 किमी/घंटे की गति से एक-दूसरे की ओर बढ़ती हैं तो कितने समय बाद वे मिलेंगी?
  • एक कार्य को A, 8 दिनों में; b, 7 दिनों में और c, 6 दिनों में पूरा करते है, यदि वे मिलकर कार्य करते हैं तो कितने दिनों में कार्य पूरा करेंगे?
  • यदि हम किसी वस्तु का क्रयमूल्य 10% बढ़ाते हैं और फिर 20% की छूट देते हैं, तो लाभ या हानि% ज्ञात करें।

सामान्य जागरूकता

विषय टॉपिक
इतिहास 
  • हड़प्पा सभ्यता से सम्बन्धित तथ्य
  • उन राजाओं के नाम जिन्होंने नालंदा जैसे महत्वपूर्ण प्राचीन मंदिरों और संस्थानों का निर्माण किया
  • मध्यकालीन भारत का कालक्रम और उनकी महत्वपूर्ण व्यवस्थाएं
भूगोल 
  • विश्व और भारत की महत्वपूर्ण संस्थाएँ जैसे ब्रिक्स, विश्व बैंक, IMF और RBI, आदि और उनके स्थान
  • भारत और उसके पड़ोसी देश
  • प्रसिद्ध बंदरगाह और हवाई अड्डे और उनका स्थान
राजनीति
  • राष्ट्रीय राजनीतिक दल और उनके चिह्न
  • सुप्रीम कोर्ट और मौलिक कर्तव्य
  • रिट् का अर्थ 
  • राष्ट्रपति का चुनाव और उनके कार्य
  • संसद सम्बन्धी तथ्य
अर्थशास्त्र
  • पंचवर्षीय योजना और उसका महत्व
  • अर्थव्यवस्था में प्रसिद्ध व्यक्ति
  • SEBI, RBI, आदि के बारे में जानकारी
करंट अफेयर
  • खेल
  • पुरस्कार
  • राजनीति
  • वित्त और बैंकिंग क्षेत्र
  • अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम

अंकगणितीय और संख्यात्मक क्षमता:Arithmetical & Numerical Ability

अधिकांश प्रश्नों को मध्यम स्तर की कठिनाई स्तर से पूछा गया था। आइए हम कुछ विषयों पर एक नज़र डालते हैं जो DDA पटवारी परीक्षा 2020 में पूछे गए थे।

  1. सरलीकरण(भिन्न, दशमलव और वर्गमूल)
  2. प्रतिशत, अनुपात और समानुपात, औसत और संख्या पद्धति
  3. संख्या श्रृंखला
  4. आयु पर आधारित  प्रश्न 
  5. समय, गति और दूरी (नावों और नदियों पर प्रश्न, ट्रेनों पर प्रश्न)
  6. साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज
  7. लाभ और हानि
  8. समय और काम
  9. डेटा इंटरप्रिटेशन (बार ग्राफ़, पाई चार्ट, टेबल आदि)
  10. बीजगणित
  11. क्षेत्रमिति

जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग

Topics Sub-topics
Coding
  • Coding-Decoding
  • Symbols
  • Mathematical operations
Series
  • Analogy
  • Odd pair
  • Classification
  • Missing characters
Arrangement 
  • Seating arrangement 
  • Blood relations
  • Ranking
  • Puzzles
  • Direction sense
Non-Verbal
  • Cube and dices
  • Sequence of figures
  • Matrix
  • Paper-cutting, folding, punching
  • Mirror and water reflection
Logic
  • Syllogism
  • Venn diagrams
  • Assumption or inference or conclusion

बेसिक कंप्यूटर ज्ञान

आइए देखें कि बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान खंड में डीडीए पटवारी परीक्षा 2020 में पूछे गए प्रश्नों के प्रकार:

  • कंप्यूटर में RAM, ROM, फाइल सिस्टम, इनपुट डिवाइस शामिल था।
  • हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के बीच सम्बन्ध, ऑपरेटिंग सिस्टम, एमएस-ऑफिस (वर्ड, एक्सेल / स्प्रेडशीट, पावरपॉइंट)
  • सूचना प्रौद्योगिकी और भारत के आईटी अधिनियम
  • डिजिटल हस्ताक्षर से संबंधित प्रश्न
  • ई-गवर्नेंस के लिए सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग

अंग्रेजी और हिंदी भाषा

इस खंड में, उम्मीदवारों को परीक्षा में अधिकतम अंक प्राप्त करना आसान लगता है। आइए हम इस वर्ष की परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के प्रकारों को देखें।

टॉपिक प्रश्नों के प्रकार 
Vocabulary/शब्दावली
  • Synonyms & Antonyms/ पर्यायवाची शब्द और विलोम शब्द 
  • Fill in the blanks/ रिक्त स्थान भरना 
  • Idioms and phrases/मुहावरे और लोकोक्ति
Grammar/व्याकरण
  • Spotting error/ गलती पहचानना
  • A sentence or phrase improvement किसी वाक्य या मुहावरे में सुधार
  • Fill in the blanks/ Cloze test/रिक्त स्थान भरना 
Comprehension/अवतरण या गद्यांश Reading Comprehension/ अवतरण या गद्यांश आधारित प्रश्न 
Sentence Re-arrangement/ वाक्यों की पुनर्व्यवस्था  Sentence structure/वाक्यों की व्यवस्था 

Click here to register for DDA Exam Analysis

DDA पटवारी परीक्षा विश्लेषण 2020: यहाँ देखें DDA पटवारी परीक्षा में पूछे गए प्रश्न_50.1

Sharing is caring!

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *