सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए वर्तमान समय में प्रतिदिन के जानकारियों से अपडेट रहना महत्वपूर्ण है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व की नवीनतम खबरें कई लोग प्रतिदिन चाहते हैं। आपके आस-पास बहुत कुछ हो रहा है, दिन के सभी समाचारों को एक स्थान पर प्राप्त करना मुश्किल होता है। प्रतिदिन की खबरों को जानने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की मदद करने के लिए, हम आपको डेली करंट अफेयर्स अपडेट दे रहे हैं। इस पोस्ट में, हम सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए उपयोगी सभी महत्वपूर्ण समाचारों को शामिल करेंगे।
प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज किया ऐलान, लॉकडाउन 4 में होंगे नए नियम
प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में Land, Labour, Liquidity और Laws पर बल देते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इस आर्थिक पैकेज की विस्तृत जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा बहुत ही जल्द साझा की जाएगी। साथ ही, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया है, वह भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत हिस्सा है”। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह पैकेज किसानों, मजदूरों, मछुआरों, प्रवासियों और देश के उद्योगों को राहत देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ये 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।
Click Here To Know More
झारखंड की सोहराई खोवर पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल को मिला जीआई-टैग
झारखंड की सोहराई खोवर (Sohrai Khovar) पेंटिंग और तेलंगाना के तेलिया रुमाल (Telia Rumal) को भौगोलिक उपदर्शन रजिस्ट्री (Geographical Indications Registry) द्वारा भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग दिया गया है। झारखंड की सोहराय खोवर पेंटिंग के लिए जीआई -टैग का आवेदन सोहराई कला महिला विकास सहयोग समिति लिमिटेड द्वारा दिया गया था, जबकि तेलंगाना के तेलिया रूमाल के लिए जीआई-टैग का आवेदन पुट्टपका हैंडलूम क्लस्टर-आईएचडीएस के सहायक संघ द्वारा किया गया था।
अहमदाबाद में होम डिलीवरी के लिए डिजिटल भुगतान हुआ अनिवार्य
गुजरात सरकार ने अहमदाबाद में सभी होम डिलीवरी के लिए डिजिटल भुगतान करना अनिवार्य बना दिया है। राज्य सरकार द्वारा यह कदम करेंसी नोट के माध्यम से फैलने वाले COVID-19 को रोकने के लिए उठाया गया है। इसके बाद अब शहर में सभी होम डिलीवरी सेवाओं का भुगतान कैशलेस होगा यानी डिजिटल भुगतान के जरिए करना होगा। इस प्रकार अब अहमदाबाद में ग्राहकों के लिए कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) विकल्प उपलब्ध नहीं होगा।
मनोज आहूजा होंगे CBSE के नए अध्यक्ष
ओडिशा कैडर के IAS अधिकारी मनोज आहूजा को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (Central Board of Secondary Education) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वे लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में विशेष निदेशक के पद पर कार्यत है। वह सीबीएसई में वर्तमान अध्यक्ष अनीता करवाल का स्थान लेंगे।
सानिया मिर्ज़ा बनीं फेड कप हार्ट अवार्ड जीतने वाली पहली भारतीय
भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा एशिया/ओशिनिया ज़ोन के लिए फेड कप हार्ट अवार्ड 2020 जीतने वाली पहली भारतीय बन गई है। उन्होंने इस श्रेणी में इंडोनेशिया की 16 वर्षीय प्रिस्का मैडलीन नुग्रोहो को पछाड़ने और मां बनने के बाद टेनिस में सफल वापसी करने के लिए यह पुरस्कार अपने नाम किया है। वह सार्वजनिक वोट के आधार पर चुने गए 4 विजेताओं में से एक हैं, जिसमें लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा (क्वालिफायर अवार्ड जीतने वाली), एस्टोनियाई एनेट कोंटेविट (यूरोप/अफ्रीका I ज़ोन) और मेक्सिको के फ़र्नान्डा कॉन्ट्रेरास गोमेज़ (अमेरिका I ज़ोन) शामिल हैं।
वर्ष 2020 के ड्यूश फ्रीडम ऑफ स्पीच अवार्ड्स का हुआ ऐलान
दुनिया भर में 14 देशों के 17 पत्रकारों को “मीडिया में मानव अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उत्कृष्ट प्रतिबद्धता” दिखाने के लिए Deutsche Welle Freedom of Speech Award 2020 के लिए चुना गया है। भारतीय पत्रकार सिद्धार्थ वरदराजन, 3 मई 2020 को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जर्मन पब्लिक न्यूज़ आउटलेट डॉयचे वेले द्वारा प्रस्तुत किए गए वर्ष 2020 के फ्रीडम ऑफ़ स्पीच अवार्ड के 17 प्राप्तकर्ताओं में से एक हैं।
“जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर आयोजित की गई वीडियो कॉन्फ्रेंस
जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा द्वारा “जनजातीय आजीविकाओं एवं सुरक्षा” पर एक वीडियो कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन नई दिल्ली में राज्यों/ केंद्रशासित प्रदेशों के साथ आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में 20 से अधिक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उप मुख्यमंत्रियों, जनजातीय मामलों के राज्य मंत्रियों और वन राज्य मंत्रियों सहित राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
TDB और CII ने मिलकर डिजिटल सम्मेलन “RE-START” का किया आयोजन
प्रौद्योगिकी विकास बोर्ड (Technology Development Board) और भारतीय उद्योग परिसंघ (Confederation of Indian Industry) द्वारा संयुक्त रूप से एक डिजिटल सम्मेलन “RE-START” का आयोजन किया गया है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्ष वर्धन द्वारा डिजिटल सम्मेलन “RE-START (Reboot the Economy through Science, Technology and Research Translations)” को संबोधित किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर किया गया था।
एसोचैम ने आयोजित की भारत-बांग्लादेश ‘वर्चुअल कॉन्फ्रेंस’
एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया (एसोचैम) द्वारा भारत-बांग्लादेश ‘वर्चुअल कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। केन्द्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस सम्मेलन में बांग्लादेश के वाणिज्य मंत्री टीपू मुंशी, मेघालय के मुख्यमंत्री कौनरेड सांगमा, तथा बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त गांगुली दास ने भाग लिया।
भारत में होने वाला फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2021 के लिए किया गया स्थगित
भारत में आयोजित होने वाले फीफा अंडर -17 महिला विश्व कप 2020 को कोरोनोवायरस महामारी के चलते अगले साल यानि 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। फीफा-कॉन्फेडरेशन के कोविड -19 वर्किंग ग्रुप ने अब अंडर -17 महिला विश्व कप को 17 फरवरी -7 मार्च, 2021 तक के बीच भारत में आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस टूर्नामेंट में जापान और उत्तर कोरिया ने एशियाई टीमों के लिए उपलब्ध दो जगह के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि भारत ने मेजबान के रूप में मुख्य टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाइंग किया है।
चीन ने जीता FIDE Chess.Com ऑनलाइन नेशंस कप
चीन की टीम द्वारा अमेरिका के खिलाफ खले गए पहले FIDE Chess.com ऑनलाइन नेशंस कप संस्करण में जीत दर्ज की है। चीन द्वारा अमेरिका के साथ खेला गया फाइनल मुकाबला 2-2 के ड्रॉ पर समाप्त हुआ। राउंड-रॉबिन स्टेज में अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहने के कारण चीन को विजेता घोषित किया गया।
प्रसिद्ध अमेरिकी कॉमेडियन जेरी स्टिलर का निधन
हाल ही में अमेरिका के हास्य कलाकार जेरी स्टिलर का निधन हो गया। उन्हें टीवी के सीनफील्ड में जॉर्ज कॉस्टेंज़ा के पिता की अपनी अहम भूमिका के लिए जाता था, जिसके लिए उन्हें 1997 में एमी अवार्ड्स के लिए भी नॉमिनेटेड किया गया था। उनकी अन्य लोकप्रिय भूमिकाओं में टीवी सिटकॉम “द किंग ऑफ़ क्वींस” में आर्थर स्पूनर की भूमिका भी शामिल हैं। उन्हें वर्ष 2007 में पत्नी मीरा के साथ हॉलीवुड वॉक ऑफ फ़ेम में स्टार जोड़ी के तौर पर शामिल किया गया था।
जाने-माने टीवी कलाकार शफीक अंसारी का निधन
दिग्गज टीवी अभिनेता शफीक अंसारी का निधन। वह सबसे ज्यादा टीवी कार्यक्रम ‘क्राइम पेट्रोल’ में निभाए अपने किरदारों प्रसिद्ध थे। वह 2008 से सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) के सदस्य थे। वे अभिनेता होने के अलावा, पटकथा लेखक और एक सहायक निर्देशक भी थे। वह अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की साल 2003 में आई फिल्म ‘बागबान’ के पटकथा लेखकों में से एक थे।
पूर्व नेशनल टेबल टेनिस चैंपियन मनमीत सिंह का निधन
भारत के पूर्व राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियन मनमीत सिंह वालिया का निधन। वे 1989 में हैदराबाद में हुए पुरुष सिंगल फाइनल में एस. श्रीराम को हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बने थे। उन्होंने 1980 में एशियाई चैंपियनशिप में पदार्पण करने के बाद कई अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था।
Sharing is caring!