CRPF Apply Online 2023 In Hindi
CRPF Apply Online 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 4 जनवरी 2023 से सहायक उप निरीक्षक (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (मंत्रिस्तरीय) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। उम्मीदवार 25 जनवरी 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 1458 की संख्या में रिक्त पदों को CRPF द्वारा भरा जा रहा है। यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो वर्दी पहनकर देश की सेवा करना चाहते हैं। इस लेख में हमने CRPF Recruitment 2023 प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, आवेदन शुल्क और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित सभी जानकारी को कवर किया है। नवीनतम अधिसूचना के लिए HindiSSCADDA बुकमार्क करें।
CRPF अप्लाई ऑनलाइन
पुरुष/ महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं, जो सामान्य रूप से भारत के निवासी हैं। उम्मीदवार केवल एक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं क्योंकि एक से अधिक पदों के लिए एक से अधिक आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे। CRPF Apply Online 2023 लिंक 4 जनवरी 2023 को सक्रिय हो गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तक बढ़ाई गई है। आवेदन ऑनलाइन मोड के माध्यम से जमा किया जाना चाहिए। उम्मीदवार वेबसाइट www.crpfindia.com और www.crpf.nic.in पर जाकर या यहां दिए गए CRPF Apply Online 2023 लिंक के जरिए अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
CRPF ऑनलाइन आवेदन नवीनतम अपडेट
Latest Update [25th January 2023]: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने एक आधिकारिक नोटिस जारी किया है जिसमें आधिकारिक वेबसाइट पर 26 दिसंबर 2022 को प्रकाशित CRPF की आधिकारिक अधिसूचना में कुछ संशोधन किए गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 तक बढ़ाई गई है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा में भी बदलाव किया गया है। अब अधिकतम आयु सीमा आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि यानी 31 जनवरी 2023 तक 28 वर्ष है। उम्मीदवार विस्तृत जानकारी नीचे दिए गए नोटिस और स्निप से भी देख सकते हैं।
Click here to download the CRPF Official Notice (Dt. 25th January 2023)
CRPF अप्लाई ऑनलाइन तिथि
नीचे दी गई तालिका में हमने CRPF Recruitment 2023 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण तिथियां प्रदान की हैं।
Events | Dates |
CRPF Recruitment 2023 Notification | 26th December 2022 |
CRPF Apply Online Start Date | 4th January 2023 |
Last Date To Apply | 31st January 2023 [Extended] |
Admit Card For CRPF CBT | 15th February 2023 |
Schedule For CBT | 22nd to 28th February 2023 |
CRPF अप्लाई ऑनलाइन लिंक
CRPF, 4 जनवरी 2023 को CRPF Apply Online 2023 लिंक सक्रिय कर दिया है। जो उम्मीदवार CRPF recruitment 2023 में रुचि रखते हैं, उन्हें पूर्ण पात्रता मानदंड को समझना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित भौतिक मानकों को पूरा कर रहे हैं। CRPF Apply Online 2023 लिंक नीचे दिया गया है।
CRPF Apply Online 2023 (Link Active)
CRPF Apply Online 2023: शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों को केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से इंटरमीडिएट (10 + 2) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
CRPF Apply Online 2023: आयु सीमा
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और आवेदन करने की अधिकतम आयु 28 वर्ष है। आयु सीमा तय करने की कट ऑफ तिथि 31 जनवरी 2023 है। उउम्मीदवारों का जन्म 1 फरवरी 1995 से पहले या 31 जनवरी 2005 के बाद नहीं होना चाहिए।
यहां हम भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार कुछ श्रेणियों के लिए उपलब्ध आयु में छूट प्रदान कर रहे हैं.
Category | Upper Age Limit |
ST/SC | 30 Years |
OBC | 28 Years |
Ex servicemen | 3 years after deduction of the military service rendered from the actual age as on the closing date |
Children and dependent of victims killed in the 1984 riots or communal riots of 2002 in Gujarat (Un-reserved) |
30 Years |
Children and dependent of victims killed in the 1984 riots or communal riots of 2002 in Gujarat (OBC) |
33 Years |
Children and dependent of victims killed in the 1984 riots or communal riots of 2002 in Gujarat (SC/ST) |
35 Years |
CRPF Apply Online 2023: आवेदन शुल्क
शुल्क का भुगतान BHIM UPI, नेट बैंकिंग, Visa, Master card, Maestro, RuPay क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग करके ऑनलाइन किया जा सकता है। उम्मीदवार 31 जनवरी 2023 (रात 11:55 बजे) तक ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।
Category | Application Fees |
General/EWS/OBC (Male) | 100 Rupees Only |
SC/ST, Ex-servicemen and Female candidates | Exempted |
CRPF Apply Online 2023: आवश्यक दस्तावेज
CRPF ऑनलाइन आवेदन पत्र भरते समय, उम्मीदवारों को कुछ प्रकार के दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ दस्तावेजों का आकार नीचे दिया गया है।
- उम्मीदवारों को अपनी तस्वीर और हस्ताक्षर की स्कैन की हुई (डिजिटल) छवि अपलोड करनी चाहिए
- ब्लैक एंड व्हाइट फोटो स्वीकार नहीं की जाएगी
- आवेदक को सफेद कागज पर काली स्याही के पेन से हस्ताक्षर करना होगा
- हस्ताक्षर केवल आवेदक द्वारा हस्ताक्षरित होना चाहिए न कि किसी अन्य व्यक्ति द्वारा।
Documents | Dimensions | File Size | Format |
Photograph | 35mm (width) x 45mm (height) | 50-100 Kb | JPG/JPEG |
Signature | 50-100 Kb | JPG/JPEG |
CRPF Apply Online 2023: आवेदन करने के चरण
आवेदन पत्र जमा करने की चरण दर चरण प्रक्रिया नीचे दी गई है:
या तो यहां दिए गए अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें या CRPF की आधिकारिक वेबसाइट @www.crpf.nic.in पर जाएं।
चरण-I: व्यक्तिगत और संपर्क विवरण का पंजीकरण। लॉगिन आईडी और पासवर्ड आपको पंजीकृत ई-मेल आईडी पर ई-मेल के माध्यम से भेजा जाएगा।
चरण-II: पुनः लॉगिन करें और श्रेणी का चयन करें एवं व्यक्तिगत विवरण, योग्यता विवरण भरें, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें और जमा करें
“भर्ती प्रसंस्करण शुल्क” एवं परीक्षा शुल्क, जो कि SBI MOPS के माध्यम से नेट बैंकिंग/ डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ UPI के माध्यम से ऑनलाइन सभी उम्मीदवारों द्वारा भुगतान किया जाना है, चाहे वह किसी भी श्रेणी का हो।
एक बार जमा किया गया आवेदन वापस नहीं लिया जा सकता है और एक बार भुगतान किया गया शुल्क किसी भी स्थिति में वापस नहीं किया जाएगा, न तो किसी अन्य भर्ती के लिए और न ही भविष्य में चयन प्रक्रिया के लिए आरक्षित रखा जाएगा.
Check Others Notifications | |
Assam Rifles Recruitment 2023 | SSC MTS Recruitment 2023 |
CRPF Recruitment 2023 | CRPF Syllabus 2023 |