Home   »   BPSC AE रिजल्ट 2020: BPSC AE...

BPSC AE रिजल्ट 2020: BPSC AE 2020 फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ देखें

BPSC AE रिजल्ट 2020: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी वेबसाइट @ bpsc.bih.nic.in पर सहायक अभियंता मैकेनिकल परीक्षा 2020 के फाइनल रिजल्ट की घोषणा की है। बिहार लोक सेवा आयोग ने कुल 271 उम्मीदवारों के लिए 15 जून 2020 से 19 जून 2020 तक BPSC AE साक्षात्कार राउंड 2020 का आयोजन किया था। आयोग ने अब 165 चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। सभी उम्मीदवार, जो BPSC भर्ती परीक्षा 2020 के लिए उपस्थित हुए थे, वे रिजल्ट चेक कर सकते हैं और यहां कट-ऑफ देख सकते हैं।

आयोग जल्द ही BPSC AE 2020 मार्कशीट जारी करेगा। BPSC AE 2020 फाइनल रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर और सीरियल मेरिट (रैंक) शामिल है। उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र के रोल नंबर/ पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करते हुए फाइनल परीक्षा की मार्कशीट वेबसाइट पर मार्क्सशीट जारी होने के बाद BPSC की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Click Here To Download The BPSC AE Result

BPSC AE फाइनल रिजल्ट 2020:

बिहार लोक सेवा आयोग ने सिविल (04/2017) और मैकेनिकल (03/2017) दोनों के लिए BPSC AE मेंस परीक्षा 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2019 तक आयोजित की थी और 12 मई 2020 को BPSC AE मेंस रिजल्ट घोषित किया गया। कुल 102 उम्मीदवारों ने BPSC AE (मैकेनिकल) परीक्षा उत्तीर्ण की है।

BPSC AE कट-ऑफ़ मार्क्स:

Category

Cut Off Marks

Written Exam

Final (Written + Interview)

Unreserved

424

506

Unreserved (F)

337

419

SC

363

437

SC (F)

224

327

ST

349

489

EBC

401

482

EBC (F)

254

343

BC

416

497

BC (F)

312

395

BCL

290

387

Disabled (VI)

229

333

Disabled (DD)

258

297

Disabled (OH)

320

391

Ex-Freedom Fighters Grandchild

382

490

रिजल्ट कैसे चेक करें

  • आधिकारिक वेबसाइट अर्थात् bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रही BPSC AE Final Result 2020 Mechanical advt.no. 3/2017 पर क्लिक करें।
  • PDF डाउनलोड करें
  • जब डाउनलोड पूरा हो जाए, तो अपना रोल नंबर सर्च करें।
  •  आप चाहें तो Ctrl + F भी दबा सकते हैं और फिर अपना रोल नंबर टाइप कर सकते हैं।
  • आपका नाम या रोल नं. हाईलाइट होगा।
  • आप अपना BPSC असिस्टेंट इंजीनियर फाइनल रिजल्ट देख पाएंगे।
  • भविष्य के उपयोग के लिए डाउनलोड किए गए रिजल्ट को सेव करें।

Appearing For Bihar Public Service Commission Exam? Register Here For Free Study Material

Sharing is caring!

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *