BPSC Assistant Audit Officer Recruitment 2021: बिहार लोक सेवा आयोग ने 08 अप्रैल 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट @ bpsc.bih.nic.in पर असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर अर्थात् सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी के पदों की भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। AAO पदों के लिए कुल 138 रिक्तियां जारी की गई हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 17 अप्रैल 2021 से सक्रिय हो गयी हैं और इससे पहले उम्मीदवार 15 मई 2021 तक आवेदन कर सकते थे। लेकिन अब आयोग ने आवेदन की तारीख बढ़ा दी है और उम्मीदवार अब 29 जून 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने के बाद ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस लेख में, हम आपको पूरी भर्ती प्रक्रिया के बारे में सभी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
Click here to download the Official PDF of BPSC AAO Recruitment 2021
BPSC AAO भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियाँ(BPSC AAO Recruitment 2021: Important Dates)
Events | Dates |
Notification Release Date | 08th April 2021 |
Starting Date of Online Application | 17th April 2021 |
Last Date of Online Application | |
Pay Exam Fee Last Date | 29th June 2021 |
Admit Card Release Date | To be notified soon |
Online Examination | To be notified soon |
BPSC AAO रिक्ति विवरण(Vacancy Details)
निम्नलिखित कैटेगरी के तहत Advt No. 05/2021 के अंतर्गत BPSC द्वारा सहायक लेखा परीक्षक अधिकारी पद के लिए कुल 138 रिक्तियां जारी की गई हैं।
Category | Vacancies |
General | 54 |
BC | 17 |
OBC | 25 |
EWS | 14 |
BC Female | 04 |
SC | 22 |
ST | 02 |
Total Vacancies | 138 |
BPSC AAO पात्रता मापदंड(Eligibility Criteria)
शैक्षणिक योग्यता(Education Qualification)
उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य, अर्थशास्त्र, सांख्यिकी या गणित में से किसी एक विषय में स्नातक होना चाहिए। एमबीए (फाइनेंस), सीए, आईसीडब्ल्यूए और सीएस सर्टिफिकेट वाले भी इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
आयु सीमा(Age Limit)(01/08/2020 तिथि को)
- न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
- पुरुष के लिए अधिकतम आयु: 37 वर्ष
- महिला के लिए अधिकतम आयु: 40 वर्ष
- आयु में छूट नियमानुसार लागू है
आवेदन शुल्क(Application Fees)
पेमेंट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है।
Category | Fees |
General, BC, EWS | Rs. 600/- |
SC, ST | Rs. 150/- |
Bihar Domicile Female | Rs. 150/- |
BPSC AAO भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?(How to apply for BPSC AAO Recruitment 2021?)
- नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें या आधिकारिक वेबसाइट @www.bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
- लॉगइन पेज पर जाएं और अपनी जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक जानकारी को भरकर आवेदन पत्र को पूरा करें।
- हस्ताक्षर, फोटोग्राफ और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
- पेमेंट करें और Submit करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन फॉर्म को Save करें
Click here to Apply online for the BPSC AAO Registration
BPSC AAO चयन प्रक्रिया(Selection Process)
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा) और साक्षात्कार शामिल होंगे। प्रारंभिक लिखित परीक्षा 2 घंटे के लिए होगी जिसमें 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। जो उम्मीदवार प्रीलिम्स परीक्षा पास करेंगे, उन्हें मुख्य परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा। मुख्य परीक्षा में तीन विषय होंगे। साक्षात्कार में 120 अंक के होंगे।
BPSC AAO परीक्षा पैटर्न(Exam Pattern)
Subjects | Duration | Max Marks | |
अनिवार्य विषय | सामान्य हिन्दी | 3 Hrs. | 100 |
सामान्य अध्धयन I | 3 Hrs. | 300 | |
सामान्य अध्धयन II | 3 Hrs. | 300 | |
वैकल्पिक विषय (कोई भी एक) | वाणिज्य | 3 Hrs. | 300 |
अर्थशास्त्र | |||
गणित | |||
सांख्यिकी |
BPSC AAO Recruitment 2021:FAQ
Q. BPSC AAO भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कब से शुरू होगा?
उत्तर: BPSC AAO भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल 2021 से शुरू हो गया हैं।
Q. BPSC AAO भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या होगी?
उत्तर: BPSC AAO भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जून 2021 है।
Q. BPSC AAO भर्ती 2021 द्वारा जारी रिक्तियों की संख्या कितनी है?
उत्तर: BPSC AAO भर्ती 2021 द्वारा जारी की गई कुल 138 रिक्तियां होंगी।
Q. शुल्क भुगतान का तरीका क्या है?
उत्तर: आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है।