बिहार STET एडमिट कार्ड 2020:बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड या BSEB, माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्चतर माध्यमिक स्तर (कक्षा 11-12) के लिए शिक्षकों की भर्ती के लिए बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (BSTET) आयोजित करता है। बिहार बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (BSEB) ने राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2020 की परीक्षा तिथियां जारी कर दी थी इसके बाद बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने बिहार STET की पुन: परीक्षा(re-exam) की तारीखों की घोषणा की है। BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही एडमिट कार्ड अपडेट होने वाले हैं। बिहार STET पुन: परीक्षा(re-exam), 09 से 21 सितंबर 2020 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Click Here To Download The Admit Card Notice
बिहार STET री- एग्जाम(Re-Exam)
प्रारंभ में, परीक्षा 28 जनवरी 2020 को बिहार में 300 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 247241 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। BSEB ने बैचलर डिग्री वाले उम्मीदवारों के पेपर- I के लिए 25270 रिक्तियां और मास्टर डिग्री उम्मीदवारों के पेपर- II के लिए 12065 रिक्तियां जारी की थी। परीक्षा में कदाचार(cheating) के कारण परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बोर्ड ने परीक्षा में कदाचार(cheating) का पता चलने के बाद सभी केंद्रों की फिर से परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया था।
Bihar Police Constable Exam Pattern And Syllabus
बिहार STET परीक्षा तिथि:
Day | Date |
First date | September 9, 2020 |
Second date | September 10, 2020 |
Third date | September 11, 2020 |
Fourth date | September 14, 2020 |
Fifth date | September 15, 2020 |
Sixth date | September 16, 2020 |
Seventh date | September 17, 2020 |
Eighth date | September 18, 2020 |
Ninth date | September 21, 2020 |
बिहार STET एडमिट कार्ड:
Bihar STET Admit Card Events | Bihar STET Admit Card Dates |
---|---|
Bihar STET Re-exam Admit Card | 25-August-2020 (delayed) |
Bihar STET Re-exam | 09-Sep-2020, 10-Sep-2020, 11-Sep-2020, 14-Sep-2020, 15-Sep-2020, 16-Sep-2020, 17-Sep-2020, 18-Sep-2020, 21-Sep-2020 |
Bihar STET Re-exam Result | To be updated |
बिहार STET एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:
- BSEB की आधिकारिक वेबसाइट- bsebstet2019.in पर जाएं।
- ‘Download Admit Card for Secondary Teacher Ability Test’ पर क्लिक करें।
- आप नई लॉगिन विंडो पर पहुँच जायेंगे।
- एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और फोटो में दिखाया गया कोड दर्ज करें।
- प्रिंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- बिहार STET एडमिट कार्ड 2020 डाउनलोड और प्रिंट करें।
Click Here To Download Admit Card
Bihar Police Forester Recruitment 2020: 236 Vacancies Released
बिहार STET री-एग्जाम में एडमिट कार्ड के साथ ले जाने वाले आवश्यक डोक्यूमेंट:
- एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें।
- वैलिड आईडी प्रूफ, जैसे कि अधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, पैन कार्ड, आदि।
- 2-3 रंगीन पासपोर्ट आकार की फोटो।
- कलम
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
Q. बिहार STET री-एग्जाम की तारीख क्या है?
Ans. BSTET का री-एग्जाम 9 सितंबर, 2020 से ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 21 सितंबर, 2020 तक चलेगी।
Q: बिहार STET 2020 री-एग्जाम एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए कब उपलब्ध होगा?
Ans. बिहार STET एडमिट कार्ड 2020 जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अब एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Q. बिहार STET परीक्षा में परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से डोक्यूमेंट ले जाने हैं?
Ans. उम्मीदवारों को अपना बिहार STET एडमिट कार्ड ले जाना नहीं भूलना चाहिए। इसके साथ ही, उन्हें परीक्षा केंद्र पर एक फोटो आईडी प्रूफ और पासपोर्ट साइज फोटो ले जाना आवश्यक है।
Q. क्या एडमिट कार्ड अटेस्टेड करने की जरूरत है?
Ans. नहीं, एडमिट कार्ड अटेस्टेड होने की जरूरत नहीं है। उम्मीदवार एडमिट कार्ड का नॉन-अटेस्टेड प्रिंटआउट परीक्षा केंद्र में ला सकते हैं।