बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड: सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) ने बिहार महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन लोगों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना बिहार पुलिस महिला कांस्टेबल भर्ती एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 454 रिक्तियों के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। परीक्षा 4 अक्टूबर, 2020 को आयोजित होने वाली है। आयोग ने अमान्य या अस्वीकृत आवेदनों की भी एक सूची जारी की है। एडमिट कार्ड पर परीक्षा केंद्र के साथ-साथ उम्मीदवार और परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी लिखी है।
Bihar Police Constable Exam 2020 | |
Organization Name | Bihar Police Department & Central Selection Board of Constable |
Advt. No. | 1/2020 |
Post Name |
|
Total Vacancies | 454 |
Admit Card Release Date | 15th September 2020 Released |
Exam Date | 4th October 2020 |
बिहार पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल के अस्वीकृत आवेदनों की सूची:
बिहार पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल एडमिट कार्ड 2020 के लिए लिंक सक्रिय करने से पहले, परीक्षा आयोजक निकाय उम्मीदवारों द्वारा जमा किए गए अस्वीकृत आवेदनों की एक सूची जारी किया है। आवेदन पत्र को अनुचित तरीके से जमा करने के कारण इन उम्मीदवारों के आवेदन को अस्वीकार कर दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट @ csbc.bih.nic.in से अस्वीकृत उम्मीदवारों की सूची प्राप्त कर सकते हैं।
Click Here To Download The List
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:
उम्मीदवार नीचे बतायी गई प्रक्रिया से आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं
- सबसे पहले, आधिकारिक वेबसाइट http://csbc.bih.nic.in/ पर जाएँ।
- होम स्क्रीन पर बिहार महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना का एक लिंक होगा।
- उसपर जाने पर बिहार महिला कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2020 का लिंक दिख जाएगा।
- अब उस लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहाँ पर उम्मीदवार का विवरण जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि पूछी जाएगी
- उन विवरणों को भरें और सबमिट क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
Click Here To Download The Admit Card
बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया:
बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल (सिपाही) पद के साथ-साथ बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा।
- चरण 1: लिखित परीक्षा
- चरण 2: फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट-Physical Efficiency Test (PET)
- चरण 3: मेडिकल
Bihar Police SI Exam: Check Syllabus and Exam Pattern
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न:
बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा पैटर्न नीचे दिया गया है।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।
- प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेगा हालाँकि गलत उत्तर के लिए नकारात्मक अंक नहीं दिया जायेगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए न्यूनतम 30% अंक आवश्यक है।
विषय | प्रश्नों की संख्या | मार्क्स | समय अवधि |
हिंदी | 100 | 100 | 2 Hours |
अंग्रेजी | |||
गणित | |||
भूगोल | |||
इतिहास | |||
राजनीति शास्त्र | |||
अर्थशास्त्र | |||
भौतिकी | |||
रसायन(केमिस्ट्री) | |||
जीव-विज्ञान | |||
कुल | 100 | 100 |
परीक्षा केंद्र पर ले जाने वाले डॉक्यूमेंट
उम्मीदवारों को CSBC बिहार पुलिस सिपाही परीक्षा 2020 में शामिल होने के लिए लिखित परीक्षा स्थल पर निम्नलिखित डॉक्यूमेंट ले जानी होगी।
- उम्मीदवार को बिहार महिला कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2020 का एक प्रिंट आउट लाना है। साथ ही,
- एक मूल पहचान पत्र जैसे कि आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आदि; और
- ब्लू या ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
Q. मैं बिहार पुलिस लेडी कॉन्स्टेबल परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड कब डाउनलोड कर सकती हूं?
Ans. आप 15 सितंबर 2020 से बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Q. बिहार पुलिस लेडी कांस्टेबल लिखित परीक्षा की परीक्षा तिथि क्या है?
Ans. बिहार पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा तिथि 4 अक्टूबर 2020 रविवार है।
Q. बिहार पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2020 के लिए मुझे किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?
Ans. आपको एडमिट कार्ड ले जाने की जरूरत है, साथ ही एक मूल पहचान पत्र आवश्यक है। आपको हैंड सेनिटाइज़र भी ले जाना होगा, परीक्षा हॉल में मास्क पहनना होगा।