Latest SSC jobs   »   बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम :...

बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम : टॉपर्स लिस्ट देखें

  • बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम: आखिरकार, इतने दिनों के इंतजार के बाद, बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं के छात्रों के परिणाम को घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष विभिन्न कारणों से परिणाम में कई बार देरी हुई है। आरंभ में, Bihar Board 10th Result  देशव्यापी लॉकडाउन के बढ़ने के कारण कई बार विलंबित हो गया था। इसके बाद, बोर्ड ने टॉपर्स के डिटेल को वेरीफाई करने के लिए कई दिनों का समय ले लिया, जिसके कारण परिणामों की घोषणा में और देरी हुई। अब जब वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो गई है, तब BSEB ने 26 मई 2020, दोपहर 12.30 बजे बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम घोषित कर दिया।
    इस वर्ष, BSEB द्वारा आयोजित कक्षा 10 वीं की परीक्षाओं में 15.29 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। महिला छात्रों की कुल संख्या 7.83 लाख थी, और पुरुष छात्रों की कुल संख्या 7.46 लाख थी।

    बिहार बोर्ड 10 वीं का परिणाम: टॉपर्स की सूची
    परिणाम के साथ, बीएसईबी (BSEB) ने बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम के लिए टॉपर्स की सूची की भी घोषणा की है। हिमांशु राज बिहार बोर्ड 10 वीं के परिणाम में 500 में से 481 अंक हासिल कर 96.20 प्रतिशत अंक के साथ टॉपर बन गए है। लड़कियों में जूली कुमारी टॉपर हैं, जिन्होंने 500 में से 478 अंक हासिल किए हैं, अर्थात् 95.60 प्रतिशत। असल में, वह राज्य में शीर्ष छात्रों की सूची में एकलौती महिला छात्र है। बोर्ड द्वारा इस वर्ष कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 80.59 प्रतिशत आंका गया है। यह सारी जानकारी बोर्ड ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में साझा की है।

    बिहार बोर्ड 10वीं के परिणाम में घोषित टॉपर्स का विवरण निम्नानुसार है:-

    S. No. Name  Marks Scored
    1 Himanshu Raj 481/500
    2 Durgesh Kumar 480/500
    3 Shubham Kumar 478/500
    4 Rajveer 478/500
    5 Julie Kumari 478/500
    6 Sannu Kumar 477/500
    7 Munna Kumar  477/500
    8 Navneet Kumar 477/500
    9 Ranjit Kumar Gupta 476/500
    10 Ankit Raj 475/500

     

    छात्रों को अपना Bihar Board 10th Result. चेक करने के लिए बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग-ऑन करना होगा। छात्रों को बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग-ऑन करने के लिए और अपने परिणाम की जांच करने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन विवरण का उपयोग करना होगा। बोर्ड द्वारा पूरक परीक्षा के बारे में जानकारी बाद में घोषित की जाएगी।

Sharing is caring!

Thank You, Your details have been submitted we will get back to you.

TOPICS:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *