बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार में अमीन के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। दिसंबर में अमीन पद के लिए कुल 1767 रिक्तियां जारी की गई थीं। अब, बिहार अमीन आवेदन लिंक को Re-Open कर दिया गया है। इस अधिसूचना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2020 है। इस पोस्ट में विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड करें और बिहार भर्ती 2020 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया, रिक्ति वितरण आदि का विवरण प्राप्त करें।
बिहार अमीन भर्ती 2020: महत्वपूर्ण तिथियाँ
Event | Dates |
---|---|
Starting Date to Apply Online | 24/04/2020 |
Last Date to register & apply | 30/04/2020 |
Last Date to download challan by registered candidates |
28/04/2020 |
Last Date for offline challan payment | 02/05/2020 |
Online fee payment | Till 02/05/2020 |
Click Here to Apply Online
बिहार अमीन भर्ती 2020: रिक्तियां
अमीन के लिए कुल 1767 रिक्त पद भरे जाएंगे। नीचे वितरण देखें:
- General-> 680
- OBC-> 212
- E-OBC-> 320
- SC-> 288
- ST-> 33
- BC-Female-> 55
- EWS-> 179
- Disabled Persons-> 68
बिहार अमीन वेतन स्तर
वेतन-> 5200-20200 + ग्रेड पे 2000
बिहार अमीन भर्ती 2020 के लिए: शैक्षिक योग्यता
इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (10 + 2) होना चाहिए
बिहार अमीन आयु सीमा (01/08/2019 को)
अमीन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की आयु 01.08.2019 तक :
- नयूनतम आयु-> 18 वर्ष
- आधिकतम आयु -> 37 वर्ष (सामान्य)
बिहार अमीन भर्ती: CBT के लिए उम्मीदवारों का चयन
उम्मीदवारों को आवेदन पत्र के आधार पर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
बिहार भर्ती: अमीन पोस्ट के लिए CBT पैटर्न
अमीन के पद के लिए ऑनलाइन कंप्यूटर-आधारित परीक्षण MCQ आधारित होगा और इसमें 2 भाग शामिल होंगे:
- भाग 1-> सामान्य अध्ययन, करेंट अफेयर्स, सामान्य विज्ञान और सामान्य हिंदी- 50 अंक
- भाग 2-> सामान्य गणित – 25 अंक
- प्रश्न इंटरमीडिएट पर आधारित होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
- प्रश्न द्विभाषी होंगे।
- कुल 75 प्रश्न पूछे जाएँगे।
- कुल अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।
बिहार अमीन भर्ती: आवेदन शुल्क
- अनारक्षित श्रेणी (UR)/ EWS/ EBC / BC (पुरुष) – 200 रूपए
- अनारक्षित श्रेणी (UR)/ EWS/ EBC / BC (महिला) – 100 रूपए
- SC/ST/DQ (पुरुष/महिला) – 100 रूपए
बिहार अमीन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- आधिकारिक वेबसाइट- bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं और “Online Portal of Amin” पर क्लिक करें।
- “Apply online” पर क्लिक करें
- “Click here for Registration” पर क्लिक करें
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और आपको पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्रदान किया जाएगा।
- लॉग इन करें और अन्य विवरण जैसे शैक्षणिक योग्यता, अनुभव विवरण आदि दर्ज करें।
- फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें
- अपने आवेदन का पूर्वावलोकन करें
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें
- आवेदन पत्र / मनी रसीद प्रिंट करें