कर्मचारी चयन आयोग द्वारा वर्ष की सबसे बहुप्रतीक्षित अधिसूचना यानी SSC CHSL 2022 जारी की गई है। संयुक्त उच्चतर माध्यमिक (10+2) स्तर की परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है जो एसएससी द्वारा डाटा एंट्री ऑपरेटर, अवर श्रेणी लिपिक और कनिष्ठ सचिवालय सहायक के पद भरने के लिए आयोजित की जाती है। इस वर्ष एसएससी ने एसएससी सीएचएसएल भर्ती 2022 के तहत कुल 4500 अनिश्चित रिक्तियों की घोषणा की है। वे सभी उम्मीदवार जो एसएससी सीएचएसएल 2022 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस तथ्य पर ध्यान देना चाहिए कि एसएससी ने एसएससी सीएचएसएल 2022 परीक्षा पैटर्न में कई परिवर्तन किए हैं इसलिए आवश्यकता के अनुसार परीक्षा की तैयारी करने के लिए सभी परिवर्तनों से अवगत होना आवश्यक है।
SSC CHSL 2022 में सबसे बड़ा परिवर्तन- परीक्षा पैटर्न
एसएससी ने एसएससी सीएचएसएल 2022 परीक्षा की संरचना में कई परिवर्तन किए हैं लेकिन एसएससी सीएचएसएल के इतिहास में कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लाया गया सबसे बड़ा परिवर्तन है चयन प्रक्रिया और Tier 2 परीक्षा पैटर्न। जो उम्मीदवार पहले से इस परीक्षा की तैयारी कर रहे है, वे एसएससी द्वारा SSC CHSL 2022 चयन प्रक्रिया में किए गए सभी परिवर्तनों के बारे में जानने के लिए इस लेख को बहुत ध्यान से पढ़े। आइये देखते हैं ” SSC CHSL 2022 में सबसे बड़ा परिवर्तन क्या है”।
- पहले एसएससी तीन टियर यानी टियर 1, टियर 2 और टियर 3 में एसएससी सीएचएसएल परीक्षा आयोजित करता था, लेकिन अब से SSC CHSL चयन प्रक्रिया 2022 में केवल दो टियर होंगे।
- टीयर 3 जो स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट था, वह अब SSC CHSL 2022 में टीयर 2 के साथ मिला दिया गया है, जिसका अर्थ है कि टीयर 3 परीक्षा नहीं होगी।
- उम्मीदवारों का अंतिम चयन केवल SSC HSL टीयर 2 में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा
- स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट को छोड़कर टियर 2 परीक्षा को वर्णनात्मक प्रकार से वस्तुनिष्ठ प्रकार में बदल दिया गया है
SSC CHSL 2022 चयन प्रक्रिया
SSC द्वारा SSC CHSL 2022 चयन प्रक्रिया में किए गए सभी परिवर्तन नीचे दी गई तालिका में दिए गए हैं
एसएससी सीएचएसएल 2022 चयन प्रक्रिया | |
पुराना | नया |
टियर 1: वस्तुनिष्ठ प्रकार | टियर 1: वस्तुनिष्ठ प्रकार |
टियर 2: वर्णनात्मक प्रकार | टियर 2: वस्तुनिष्ठ प्रकार + टाइपिंग / स्किल टेस्ट |
टियर 3: स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट |
SSC CHSL टीयर 1 परीक्षा पैटर्न
SSC CHSL टियर 1 परीक्षा पैटर्न पहले जैसा ही है। SSC CHSL टियर 1 परीक्षा 2022 में कुल 4 खंड होंगे यानी सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क क्षमता, अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक अभिरुचि और सामान्य जागरूकता। SSC CHSL टियर 1 परीक्षा में कुल 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा और प्रत्येक खंड से 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। SSC CHSL 2022 टियर 1 में प्राप्त अंकों को अंतिम चयन के लिए नहीं माना जाएगा, लेकिन उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में जाने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे।
खंड | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | परीक्षा की अवधि |
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्क क्षमता | 25 | 50 | 60 मिनट |
सामान्य जागरूकता | 25 | 50 | |
संख्यात्मक अभिरुचि | 25 | 50 | |
अंग्रेजी भाषा | 25 | 50 | |
कुल | 100 | 200 | 1 घंटा |
SSC CHSL टीयर 2 परीक्षा पैटर्न
- कंप्यूटर ज्ञान खंड केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का है
- खंड -I, खंड -II और खंड -III के मॉड्यूल-I में चिह्नित प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक का नकारात्मक अंकन होगा।
- स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट भी क्वालीफाइंग प्रकृति का है
- टियर-II परीक्षा के खंड-I और खंड-II में समग्र प्रदर्शन के आधार पर, उम्मीदवारों को टियर-II परीक्षा के खंड-III के मूल्यांकन के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। जो उम्मीदवार खंड-I + खंड-II में योग्य नहीं हैं, वे खंड-III के मूल्यांकन के लिए पात्र नहीं होंगे और आगे की चयन प्रक्रिया के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा
सत्र | विषय | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | अवधि |
सत्र- I (2 घंटे 15 मिनट) | खंड-I: मॉड्यूल-I: गणितीय क्षमताएं मॉड्यूल -II: तार्किक क्षमता एवं सामान्य बुद्धिमत्ता |
30 30 कुल = 60 |
60*3 = 180 | 1 घंटा (प्रत्येक खंड के लिए) (प्रलिपिकों के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 1 घंटा 20 मिनट) |
खंड -II: मॉड्यूल -I: अंग्रेजी भाषा मॉड्यूल -II: सामान्य जागरूकता |
40 20 कुल = 60 |
60*3 = 180 | ||
खंड -III: मॉड्यूल -I: कंप्यूटर ज्ञान मॉड्यूल |
15 | 15*3 =45 | 15 मिनट
(पैरा-8.1 और 8.2 के अनुसार प्रलिपिकों के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 20 मिनट) |
|
सत्र -II | खंड -III: मॉड्यूल -II: स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट मॉड्यूल |
पार्ट A: डीईओ के लिए स्किल टेस्ट । | – | 15 मिनट
(प्रलिपिकों के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 20 मिनट) |
पार्ट B: एलडीसी/जेएसए के लिए टाइपिंग टेस्ट | – | 10 मिनट (प्रलिपिकों के लिए पात्र उम्मीदवारों के लिए 15 मिनट) |
SSC CHSL Exam-Related Links
SSC CHSL | SSC CHSL Salary |
SSC CHSL Exam pattern | SSC CHSL Admit Card |
SSC CHSL Cut Off | SSC CHSL Result |
SSC CHSL Syllabus | SSC CHSL Exam Analysis |
SSC CHSL Answer Key | SSC CHSL Eligibility Criteria 2022 |