अप्रैल 2020 में बैंक अवकाश
अप्रैल 2020 में बैंक अवकाश: कोरोनोवायरस के प्रकोप से लड़ने के साथ ही 1 अप्रैल 2020 से नया वित्तीय वर्ष 2020-21 शुरू हो गया है। भारत 21 दिनों के लॉकडाउन में है, जिसके 14 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है। चूकी सरकार द्वारा अधिसूचित आवश्यक सेवाओं में बैंक भी हैं, इसलिए यह लॉकडाउन दौरान भी खुला रहेगा। सामान्यतः सभी बैंक अधिकांश दिन खुले रहते हैं, आपको उन दिनों को जानना चाहिए, जिस दिन यह बंद रहेगा। इस महीने अर्थात् अप्रैल 2020 में, विभिन्न राष्ट्रीय अवकास होने के कारण बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। हम, आपको अप्रैल में बैंक की छुट्टियों की सूची दे रहे हैं, जो आपको बैंक से संबंधित कार्यों के लिए बाहर जाने से पहले पता होनी चाहिए।
नोट: नीचे दिए गए अवकाश भिन्न राज्यों के अनुसार भिन्न हो सकती हैं। कुछ राज्यों ने कुछ दिनों के बैंक अवकाश रद्द करने के संबंध में भी नोटिस जारी की है। यूपी में 6 और 10 अप्रैल को बैंक की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
Click here for Official notice for cancellation of Bank Holiday in UP
अप्रैल 2020 में बैंक अवकाश: राज्यवार अवकाश
विभिन्न राज्यों में उनकी संस्कृति के अनुसार अलग-अलग बैंक अवकाश हैं। राज्यवार बैंक अवकाश की सूची नीचे दी गई है। कृपया ध्यान दें कि दिए गए कुछ अवकाश रद्द किए जा सकते हैं।
April 2020 | 1 | 2 | 6 | 10 | 13 | 14 | 15 | 20 | 25 |
Agartala | • | • | • | • | |||||
Ahmedabad | • | • | • | • | • | ||||
Aizawl | • | • | |||||||
Belapur | • | • | • | • | • | ||||
Bengaluru | • | • | • | • | |||||
Bhopal | • | • | • | • | |||||
Bhubaneswar | • | • | • | • | |||||
Chandigarh | • | • | • | • | |||||
Chennai | • | • | • | • | |||||
Dehradun | • | • | • | • | |||||
Gangtok | • | • | • | ||||||
Guwahati | • | • | • | • | |||||
Hyderabad | • | • | • | • | |||||
Imphal | • | • | • | ||||||
Jaipur | • | • | • | • | |||||
Jammu | • | • | • | ||||||
Kanpur | • | • | • | • | • | ||||
Kochi | • | • | • | ||||||
Kolkata | • | • | • | ||||||
Lucknow | • | • | • | ||||||
Mumbai | • | • | • | • | • | ||||
Nagpur | • | • | • | • | • | ||||
New Delhi | • | • | • | ||||||
Panaji | • | • | • | ||||||
Patna | • | • | • | • | |||||
Raipur | • | • | • | ||||||
Ranchi | • | • | • | • | • | ||||
Shillong | • | • | |||||||
Shimla | • | • | • | ||||||
Srinagar | • | • | • | ||||||
Thiruvananthapuram | • | • | • |
• | Holiday under Negotiable Instruments Act |
• | Holiday under Negotiable Instruments Act and Real Time Gross Settlement Holiday |
• | Banks’ Closing of Accounts |
अप्रैल 2020 में बैंक अवकाश: RBI के अनुसार राष्ट्रीय अवकाश की सूची
अप्रैल में कुल 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको पहले से बुनियादी जरूरतों के लिए पर्याप्त नकदी रखनी चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए बाहर जाने से बचना चाहिए। शनिवार और रविवार के अलावा छुट्टियों की सूची नीचे दी गई है:
अवकाश विवरण | दिन |
---|---|
बैंकों की वार्षिक बंदी | 1अप्रैल |
राम नवमी | 2अप्रैल |
महावीर जयंती | 6अप्रैल |
गुड फ्राइडे | 10अप्रैल |
बिजू त्यौहार/ बोहाग बिहु/ चेइरावबा/ बैसाखी | 13अप्रैल |
डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर जयंती / बंगाली नववर्ष / तमिल नववर्ष/ बोहाग बिहु/विषु |
14अप्रैल |
बोहाग बिहु/ हिमाचल दिवस | 15अप्रैल |
गड़िया पूजा | 20अप्रैल |
भगवान श्री परशुराम जयंती | 25अप्रैल |
Click here to check important days in April
ऊपर दी गई छुट्टियों के अलावा, दूसरे और चौथे शनिवार (25 अप्रैल) को बैंक बंद रहेंगे। साथ ही बैंक महीने के चारों रविवारों को भी बंद रहेगा।
अप्रैल 2020 में बैंक अवकाश: अवकाश की पूरी जानकारी
अप्रैल में पड़ने वाली छुट्टियों के बारे में आपको विस्तार से पता होना चाहिए। यहाँ अप्रैल में सभी बैंक छुट्टियों का एक संक्षिप्त विवरण दिया गया है।
1 अप्रैल : बैंकों की वार्षिक बंदी
प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को वित्तीय वर्ष के अंत में सरकारी खातों के वार्षिक बंदी के कारण बैंक 1 अप्रैल को बंद रहते हैं। 1 अप्रैल से एक नया वित्तीय वर्ष शुरू होता है, इसलिए सरकारी रसीदें और भुगतान की सुविधा के लिए, बैंक 1 अप्रैल को बंद रहेंगे।
2 अप्रैल : राम नवमी
राम नवमी हिंदुओं के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था, जिन्हें भगवान का सातवां अवतार माना जाता है। इस दिन को पूरे देश में भगवान की प्रार्थना, मंदिरों की सजावट आदि करके मनाया जाता है।
6 अप्रैल: महावीर जयंती
महावीर जयंती मुख्य रूप से जैनियों द्वारा मनाया जाने वाला त्योहार है। यह जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर भगवान महावीर के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को लोग उपवास रखकर मनाते और प्रार्थना करते हैं।
10 अप्रैल : गुड फ्राइडे
गुड फ्राइडे एक ईसाई छुट्टी है, जो यीशु के सूली पर चढ़ने की याद दिलाती है। सभी चर्चों में इस दिन प्रार्थनाएँ की जाती हैं।
13 अप्रैल :बिजू त्यौहार/ बोहाग बिहु/ चेइरावबा/ बैसाखी
बिजू त्यौहार : बिजू त्यौहार, हर साल 13 अप्रैल को त्रिपुरा में मनाया जाता है; और एक नए साल की शुरुआत होती है। समुदाय की विरासत की पहचान करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
बोहाग बिहु: यह असम के नए साल की शुरुआत का दिन है और इसे रोंगाली बिहू के नाम से भी जाना जाता है।
चेइरावबा: यह भारत के मणिपुर के सनमाहिज्म धर्म द्वारा मनाया जाता है और इसे चंद्र नववर्ष उत्सव के रूप में जाना जाता है।
बैसाखी: यह भारत के उत्तरी राज्यों में मनाया जाने वाला फसल उत्सव है। यह नानकशाही सौर कैलेंडर के अनुसार नए साल को चिह्नित करता है।
14 अप्रैल : डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर जयंती
14 अप्रैल, हमारे भारतीय संविधान के जनक बी आर अम्बेडकर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन, हम उनकी विचारधाराओं और योगदान को याद करते हैं।
15 अप्रैल : हिमाचल दिवस
15 अप्रैल वह दिन है जब 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल राज्य को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया गया था। इसलिए, इसे हिमाचल दिवस के रूप में मनाया गया। हालांकि, यह 25 जनवरी 1971 को भारत का 18 वां राज्य बना।
20 अप्रैल : गड़िया पूजा
गड़िया पूजा त्रिपुरा राज्य में मनाया जाने वाला फसल उत्सव है। इस दिन भगवान गरिया से शांति और समृद्धि प्रदान करने के लिए प्रार्थना की जाती है।
25 अप्रैल: भगवान श्री परशुराम जयंती
यह दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
21 Days | 21 Free All India Mocks Challenge, Practice from Home
- List of Essential Services Available During 21-Days Lockdown
- SSC vs Bank Vs RRB NTPC Exams: Check Detailed Comparison
- List Of Government Exams Postponed Due To Coronavirus
- Coronavirus Questions: Know Everything About Coronavirus
- First Made-in-India COVID-19 Test Kit by Mylab Gets Commercial Approval
- Latest Government Jobs 2020 : Check detailed Notifications