बादल क्या है?
हमारी पृथ्वी बहुत से चमत्कारों से भरी हुई है, बादलों का निर्माण भी एक ऐसा ही चमत्कार और बहुत ही खूबसूरत प्रर्किया है. बादल जल निकायों से वाष्पीकृत जल अर्थात भाप से निर्मित तत्व है, जो पृथ्वी पर होने वाली वर्षा के लिए जिम्मेदार है. आप सभी ने अपनी किताबों में वाष्पीकरण की प्रक्रिया के बारे में अवश्य पढ़ा होगा, उसी वाष्पीकरण की प्रक्रिया से बादल का निर्माण होता है. जब सूर्य की किरणों पृथ्वी पर मौजूद जल निकायों पर पढ़ती है, तो उस से निकलने वाली गर्मी के कारण इन जल निकायों से जल भाप बन कर आकाश में उड़ जाता है. और एक निश्चित ऊंचाई पर पहुँचने के बाद वातावरण में मौजूद ठंडी हवा के कारण यह भाप द्रव या क्रिस्टल में परिवर्तित हो जाती है, जिसके फलस्वरूप बादल का निर्माण होता है. बादलों को तीन मुख्य श्रेणियों में बांटा जाता है, जिनके अंदर ये विभिन्न प्रकार के होते हैं.यह प्रकार निम्नलिखित हैं.
बादल का पर्यायवाची
उच्च मेघ
1. पक्षाभ मेघ
2. पक्षाभ-स्तरी मेघ
3. पक्षाभ-कपासी मेघ
मध्य मेघ
1. स्तरीमध्य मेघ
2. कपासी मध्य मेघ
निम्न मेघ
1. स्तरी कपासी मेघ
2. स्तरी मेघ
3. वर्षा-स्तरी मेघ
4. कपासी मेघ
5. कपासी-वर्षी मेघ
यह आवश्यक नहीं की जिस स्थान पर बादल का निर्माण होता है, उसी स्थान पर वर्षा भी होगी. यह बादल हवाओं के साथ चलते रहते हैं और आगे बढ़ते रहते हैं. इसी कारण भारत या पूरे विश्व में अलग-अलग समय पर मानसून आता है.
बादल के पर्यायवाची शब्द
बादल के पर्यायवाची शब्द निम्नलिखित हैं:-
1. मेघ
2.जलद
3.अभ्र
4. धर
5. जलधर
6. वारिधार
7.अंबुधर
8.अंबुद
9.घनमाला
10.पयोधर
11.घनश्याम
12.घन
13.घटा
14.घनमाला
15. पयोद
Latest Govt Jobs Notifications
SSC CGL 2022 | SSC CHSL 2022 |
SSC MTS 2022 | SSC JE 2022 |
SSC GD | RRB NTPC 2022 |
RRB Group D 2022 | RRB JE Recruitment 2022 |
Delhi Police Head Constable 2022 | KVS Recruitment |
आशा करते हैं की यह जानकारी आपके लिए सहायक होगी और परीक्षा के लिए तैयारी करने में आपकी सहायता करेगी. ऐसे अन्य विषयों पर जानकारी के लिए जुड़े रहे Hindisscadda के साथ. हम ऐसे विषयों पर स्टडी नोट्स प्रदान करते हैं, जो प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में आपकी सहायता करते हैं.